सुलतानपुर: कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा का आयोजन, घर-घर कंप्यूटर साक्षरता पहुंचाने का लक्ष्य

सुलतानपुर: मेधावी छात्र- छात्राओं को मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने के लिए 'पाठक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट- दोस्तपुर' ने अनोखी पहल की है। इंस्टीट्यूट द्वारा कस्बे के मेधावी छात्र- छात्राओं को मुफ्त या न्यूनतम फ़ीस में कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके लिए इंस्टिट्यूट की तरफ़ से एक संयुक्त परीक्षा का आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स को कंप्यूटर शिक्षा के तहत उसमें टाइपिंग, पॉवर प्वांइट, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस और माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल की जानकारी समेत अन्य जरूरी पाठ्यक्रमों की शिक्षा दी जाएगी। 

लगभग 800 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए

पाठक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट द्वारा रविवार को इस परीक्षा का आयोजन किया गया। इस कम्प्यूटर इंस्टिट्यूट के जरिए दोस्तपुर और आस-पास के गांव के सैकड़ों स्टूडेंट्स को मुफ्त या न्यूनतम फ़ीस में कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने का लक्ष्य है, जिसका निर्धारण परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया जाएगा।

संस्थान का उद्देश्य घर-घर कंप्यूटर साक्षरता फैलाना

मेधावियों को कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध 'अंकुर पाठक' के अनुसार वह शुरू से देश के विभिन्न हिस्सों में आते- जाते रहे हैं और अच्छे से जानते हैं कि मेधावियों- वंचितो को कस्बे में कंप्यूटर शिक्षा मिलने से जिले के स्टूडेंट देश के लिए कुछ अच्छा करते हुए जिले और कस्बे का नाम रोशन करेंगें। 'अंकुर पाठक' का कहना है कि जिले के मेधावी युवा कंप्यूटर में कुशल होकर समृद्ध युवा बनेंगे। 

बेहतर भविष्य के लिए हर युवा के लिए कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी है। नए युग में कंप्यूटर का ज्ञान युवाओं के दिमाग के विकास में काफी महत्वपूर्ण है। सुलतानपुर के छात्र-छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस जागरूक होकर तकनीकी ज्ञान प्राप्त करना जरूरी है। 'पाठक कंप्यूटर इंस्टिट्यूट' का उद्देश्य घर-घर कंप्यूटर साक्षरता फैलाना है।

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget