نوفمبر 2021

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

Report: Ankur Pathak

Last Updated: 13 Nov 2021, 04:17 PM


सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण कार्यक्रम तय हो गया है। सुल्तानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर को दिन में करीब 2 बजे पहुंच जाएंगे। वह यहां 1 घंटे 45 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान एक घंटे तक उनकी जनसभा होगी, जबकि 45 मिनट एयर शो होगा।

टच एंड गो ऑपरेशन के तहत फाइटर प्लेन एक्सप्रेस-वे को टच करते हुए फिर उड़ान भरेंगे। इनके आसमानी करतब देखकर हर कोई रोमांचित हो उठेगा। एयर शो में सुखोई, मिराज, राफेल, एएन 32 जैसे प्लेन शामिल रहेंगे।

विकास भवन सुल्तानपुर में एक प्रेस वार्ता में अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे प्रदेश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। कोविड की दो वेब के बावजूद इसको 36 महीने में तैयार किया गया। देश के लिए यह जहां धरोहर है, वहीं प्रदेश के लिए रीढ़ की हड्डी होगा। इसके दोनों तरफ औद्योगिक गलियारे बनाए जाएंगे, जिसमें मशीनरी, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी-मिल्क डेवलपमेंट होगा। जो लोग यहां से बाहर जाते हैं, उन्हें यहां रोजगार मिल सकेगा। बिहार और झारखंड के लोगों को फायदा मिलेगा वो सीधे दिल्ली पहुंचेंगे।

एडीजी कानून व्यवस्था एसएन सावंत ने बताया कि पीएम की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिले की पुलिस के साथ 6 एसपी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम स्थल के आसपास कड़ा पहरा लगा दिया गया है। फिलहाल, 3 फाइटर प्लेन आ गए हैं। सीएम के सामने रिहर्सल हुआ है। 16 नवंबर तक रिहर्सल होते रहेंगे।

कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अयोध्या सांसद लल्लू सिंह, अनुराग ठाकुर, सांसद मेनका गांधी, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर आने वाले सभी जिलों के सांसद पीएम के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।


सुलतानपुर: बृजेश पांडेय पुत्र स्वर्गीय रमापति पांडेय, उम्र 35 वर्ष, निवासी म. नं 2102 करौंदिया निरालानगर थाना कोतवाली नगर दिनांक 1 नवंबर दोपहर 11 बजे के लगभग सुलतानपुर जिले के करौंदिया से गायब हो गए हैं। बृजेश पांडेय की मां की तरफ से जिले के कोतवाली नगर थाना प्रभारी को अवगत कराते हुए इस बात की तहरीर दी गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक बृजेश पांडेय दिमागी रूप से कमजोर हैं। थाना प्रभारी को दी गयी तहरीर में कहा गया है कि वे 1 नवंबर को दोपहर के लगभग 12 बजे घर से कहीं निकले और तब से उनका पता नहीं है। बृजेश पांडेय की मां निर्मला पांडेय नें बृजेश के बारे में जानकारी मिलने पर +91 8115023131,+91 9936112491 या थाना कोतवाली नगर में सूचित करने की अपील की है।

 


धम्मौर (सुलतानपुर)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ राम चन्द्र मिश्र ने इसौली विधान सभा क्षेत्र के धम्मौर मंडल अंर्तगत कमोलिया गाँव में चौपाल लगाकर प्रदेश और केन्द्र सरकार की योजनाओं की विस्तार से चर्चा करते भारतीय जनता पार्टी के 300 नये सदस्य बनायें। 

      पार्टी के मंडल महामंत्री  और कमोलिया गाँव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार यादव के संयोजन में आयोजित इस चौपाल कार्य कार्यक्रम पार्टी के जिला मंत्री प्रदीप कुमार शुक्ल, जिला सहमीडिया प्रभारी अशोक सिंह, मंडल महामंत्री सुनील पांडेय, मंडल आई टी प्रमुख कृष्ण कुमार उपाध्याय आदि प्रमुख लोग ने भी अपने विचार व्यक्त किया। पंचायत प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक और पूर्व मंडल महामंत्री राजेश तिवारी के संचालन में चलने वाली चौपाल को सम्बोधित करते हुए  श्री मिश्र ने प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के यशस्वी मुख्य मंत्री योगी जी ने बिना भेद भाव के हर वर्ग और हर समाज के साथ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को केंद्र में रखकर लाभ पहुंचाया है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संस्कृतिक राष्ट्रवाद की अवधारणा को मूर्ति रूप देने के लिए प्रयाग में महाकुंभ, अयोध्या  और चित्रकूट में देव दीपावली, मथुरा और नंद गाँव में बरसाने की होली ,अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य दिव्य राम मंदिर के निर्माण की शुभारम्भ, बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का निर्माण, माँ विन्धवाशनी कॉरिडोर के साथ ही जम्मू कश्मीर में धारा 370 की समाप्ति का  ऐतिहासिक कार्य किया है जो भाजपा की सरकार में संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के अन्य राजनैतिक दल और उनकी सरकारों ने जहाँ जाति और वर्ग विशेष के तुस्टीकरण का कार्य किया है वही भारतीय जनता पार्टी की हमारी सरकार ने सबका साथ ,सबका विकास और सबके विश्वास को लेकर काम कर रही है। 

श्री मिश्र ने कहा  कि इसौली विधान सभा क्षेत्र में  एक लम्बे समय से भाजपा का कोई जन प्रतिनिधि विधायक नहीं बन पाया है जिसका खामियाजा क्षेत्रीय जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्हे ने कहाँ कि भाजपा का इसौली में अपना विधायक न होने के नाते प्रदेश सरकार की अनेक योजनाए इस क्षेत्र में अमलीजामा नहीं  पहन पा रही है।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि वर्तमान इसौली का सपा विधायक तुस्टीकरण में लगा हुआ है ।जिसकी एक बानगी भर हैं  इस्लामगंज से धम्मौर संपर्क मार्ग। उन्होंने कहा कि इस्लामगंज से शाहपुर सरकन्डेही तक जहाँ एक समुदाय विशेष की आवादी है वहाँ तक इस सड़क को बनाया गया और खौपुर से जहाँ से धम्मौर तक जहाँ बहुसंख्यक समाज की हमारी आवादी है उसे  वर्षों से जर्जर अवस्था में  छोड़ दिया गया है। चौपाल में मौजूद बडी संख्या में ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने हाथ उठा कर श्री मिश्र को आश्वासन दिया कि इस बार इसौली में कमल खिलेगा।

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget