ديسمبر 2020

पहाड़ों पर ताजा बर्फ के बाद बुधवार को उत्तर भारत के कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया है। 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में बर्फ पड़ सकती है।

दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी है, ठंडी हवाओं से शहर का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर की वजह से न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जब न्यूनतम तापमान दो डिग्री या उससे कम होता है तो शीतलहर का कहर और तेज हो जाता है।


  
केंद्र सरकार के 3 नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की बुधवार को सरकार के 3 मंत्रियों के साथ छठे दौर की वार्ता हुई।

बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दावा किया है कि चार में से दो मुद्दों पर सहमति बन गई, जबकि अन्य दो मुद्दों के लिए चार जनवरी को फिर से बैठक होगी।

दोपहर ढाई बजे शुरू हुई किसान संगठन के नेताओं और सरकार के बीच बैठक के खत्म होने के बाद नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ''आज की बैठक पहले की तरह बहुत अच्छे वातावरण में हुई। आज की बैठक में किसान संगठनों के नेताओं ने जो चार विषय चर्चा के लिए रखे थे, उसमें दो मुद्दों पर रजामंदी हो गई है। 


सुलतानपुर: कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आज प्रातः जिला चिकित्सालय सुलतानपुर में बैठक आयोजित की गयी, जिसमें डीएम द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।     
           
बैठक में जिलाधिकारी ने एल-2 कोविड हास्पिटल की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में सर्विलांस टीमों को निर्देशित किया कि ज्यादा से ज्यादा सैम्पलिंग/आरटीपीसीआर को बढ़ाया जाय तथा आई एलआई/सारी एवं को-मारबिड केसेज को सर्विलांस टीमों द्वारा जॉच कराकर जल्द से जल्द को- मार्बिड मरीजों को फेसैलेटी में भर्ती कराकर उपचार कराया जाय। उन्होंने कोविड-19 के संक्रमण/बचाव  हेतु जनपद में जन जागरूकता लाए जाने पर विशेष बल दिया।
           
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि डिटेक्ट करने एवं कोविड-19 टेसिं्टग बढ़ाने व सैम्पलिंग को अभियान के रूप में अधिक से अधिक जन मानस के लिये किया जाय, जिससे कोविड-19 के लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जा सके और कोविड-19 संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कोविड-19 के वैक्सीन की तैयारियों के सम्बन्ध में विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
           
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि एल- 2 कोविड-19 अस्पताल में वेंटिलेटर स्थापित कर सक्रिय किये जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि वैक्सीन की तैयारी के सम्बन्ध में मास्टर प्लान तैयार कर यथाशीघ्र अंतिम रूप दिया जाय,ताकि वैक्सीन सुरक्षित रहे और आवश्कतानुसार प्रयोग में लाई जा सके। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि  एल- 2 कोविड-19 हास्पिटल में अतिरिक्त शौचालय की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं साथ ही साथ  एल- 2 कोविड-19 हास्पिटल ने जो भी कमियां हो उसे तत्काल पूर्ण कराया जाय।



सुलतानपुर: शासन के दिशा निर्देश पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये सभी फरियादियों की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए एक-एक फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनी और उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भिजने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये।

उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
              
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन सहित जनता दर्शन में आये फरियादीगण आदि उपस्थित रहे।

सुलतानपुर: जिला मुख्यालय से लगभग 20km दूर कुड़वार ब्लॉक में जय मां काली जी के तत्वावधान में युवा पीढ़ी में खेलों के प्रति रूचि बढ़ाने और ग्रामीण स्तर की खेल प्रतिभाओं को उचित ग्राउंड प्रदान कर बड़े आयोजनों में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजक अनिल मौर्य मास्टर नूर इंटर कॉलेज रनकेडीह के अनुसार कुड़वार के नौगवां रायतासी स्थित रफ्तार ग्राउंड पर 10 जनवरी से प्रदेश स्तरीय टी-12 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

अध्यक्ष राजेश्वर सिंह(प्रधान) एवं उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह(कोटेदार) नें बताया है कि इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 12000 रुपए एवं द्वितीय पुरस्कार 8000 रुपए रखा गया है। इस प्रतियोगिता मेंं शामिल होने के लिए टीमों का प्रवेश शुल्क 1500 रुपए रखा गया जो शुक्रवार 08 जनवरी को दोपहर तीन बजे तक ही मान्य किया जाएगा।
 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यशभद्र सिंह उर्फ मोनू भईया पूर्व ब्लॉक प्रमुख की उपस्थिति रहेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 16 टीमों को आमंत्रित किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कमेटी के मुख्य सदस्य विशाल सिंह (+91 9120714546) एवं कोमल सिंह (+91 9702720120) से संपर्क करें।

 


लखनऊ : दुष्कर्म एवं अन्य मामलों के आरोपी जेल में निरुद्ध पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और उनके निजी चालक रामराज उर्फ छोटू के अमेठी स्थित घर में बुधवार सुबह ईडी ने छापेमारी की। इलाहाबाद से पहुंची ईडी की टीम ने दोनों स्थानों पर स्थानीय पुलिस टीम के साथ एक साथ छापा मारा। एक टीम में करीब आधा दर्जन ईडी के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय पुलिस बल हैं। इसके अलावा लखनऊ में विभूतिखंड में ओमेक्स में गायत्री के बेटे अनिल प्रजापति के आफिस में भी ईडी ने छापेमारी की है।

ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर राजकेश्वर सिंह ने बताया कि गायत्री प्रजापति के लखनऊ, कानपुर और अमेठी में सात ठिकानों पर ईडी की जांच चल रही है। बुधवार सुबह करीब 5:00 बजे जिला मुख्यालय पहुंची ईडी की टीम दोनों स्थानों पर रवाना हुई। 7:00 बजे ईडी की टीम ने आवास विकास स्थित गायत्री प्रजापति के निजी आवास एवं चालक रामराज के घर में छापेमारी की। 

आय से अधिक संपत्ति के मामले में गायत्री का बड़ा पुत्र अनिल भी जेल में बंद है। बताया जाता है कि चालक रामराज उर्फ छोटू के पास भी 200 करोड़ की प्रापर्टी है। घर के अंदर ईडी की टीम सभी दस्तावेज खंगाल रही है। घर के अंदर नौकर मौजूद है।


 मथुरा:

गोविंदनगर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय केशव भवन पर मंगलवार शाम कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। घटना में दो स्वयंसेवक घायल हो गए। सूचना पाकर संघ पदाधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए। हमलावर तब तक भाग चुके थे। बाद में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने मसानी चौकी के हेडकांस्टेबल और कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।


थाना गोविंदनगर क्षेत्र में कल्याणं करोति के पीछे आरएसएस का कार्यालय केशव भवन है। वर्तमान में यहां निर्माण कार्य चल रहा है। कुछ दिन से यहां खुले स्थान पर रखी निर्माण सामग्री पाइप और लोहे की सरिया आदि चोरी हो रही थी। सोमवार को संघ कार्यालय पर रहने वाले विद्यार्थियों ने सरिया चोरी करते हुए आजमपुर निवासी एक युवक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया। मंगलवार शाम करीब 4:15 बजे आजमपुर से एक समुदाय के करीब चार-पांच दर्जन युवक और महिलाओं ने केशव भवन पर हमला बोल दिया। उस समय भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल और महामंत्री राजू यादव श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के सिलसिले में संघ कार्यालय पर मौजूद थे। पथराव में वहां मौजूद छात्र स्वयंसेवक सोनू और पवन घायल हो गए।

सूचना पर श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान प्रमुख अमित जैन, सह अभियान प्रमुख डा. कमल कौशिक और आरएसएस के महानगर सहकार्यवाह विजय बंटा आदि पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी वरुण कुमार और थानाध्यक्ष एमपी चतुर्वेदी ने भी मौका मुआयना किया। इस संबंध में भाजपा महानगर महामंत्री राजू यादव ने संघ कार्यालय में घुसकर मारपीट और पथराव करने की नामजद तहरीर दी है। उन्होंने दूसरे पक्ष पर जानबूझकर बवाल कराने के प्रयास का आरोप लगाया है। सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया संघ कार्यालय पर मारपीट और पथराव करने के आरोप में तीन नामजद व करीब 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने नामजद आरोपी बबलू खान और मुख्तियार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य की तलाश में दबिश दे रही है।


इस प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य लोगों की  गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। लापरवाही बरतने पर मसानी चौकी के हेड कांस्टेबल शिशुपाल और कांस्टेबल मयंक को सस्पेंड कर दिया गया है।

डॉ गौरव ग्रोवर, एसएसपी

सुलतानपुर: कुड़वार विकास खण्ड के खादर बसंतपुर में राजस्व कर्मी की अनियमितता देखने को मिल रही है। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में महत्वकांक्षी योजना ""घर घरौना "" के माध्यम से पात्र लोगों को जमीन आवंटित किए जाने का आदेश जारी किया है। इसके लिए क्षेत्रीय राजश्वकर्मी लेखपाल कानूनगो लगाए गए हैं।

मिशन घर घरौना पर राजश्व कर्मी काम भी कर रहे हैं। परन्तु कुड़वार विकास खण्ड के खादर वसंतपुर ग्रामसभा के नेवरा (गुलौरी का पुरवा) में मिशन घर घरौना में अनियमितता बरतने की जानकारी मिल रही है।

ग्रामीणों ने चहेतों को लाभ पहुंचाने व पात्र लोगों को योजना का लाभ न पहुंचाने के कारण राजश्व कर्मी के विरुद्ध ग्रामीण जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को शिकायती पत्र देकर जांच कर वास्तविक पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की है। इस अवसर पर अरविंद तिवारी,राजाराम तिवारी, राजबहादुर तिवारी, राजनीति तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।

जिले के 4,43000 किसानों के खाते में 8 करोड़ 86 लाख रूपये की सातवीं किस्त की गयी हस्तानान्तरित

PM मोदी ने कृषकों से किया वर्चुअल संवाद व देश को किया सम्बोधित

सुलतानपुर: पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में जनपद के सभी विकास खण्डों व मण्डी परिषदों में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी।

इस अवसर पर समस्त विकास खण्ड व मण्डी परिषद में कृषि मेला, गोष्ठी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। PM मोदी व CM योगी के संवाद का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखाया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत किसान सम्मान निधि धनराशि जनपद के 4,43000 कृषकों के खाते में 8 करोड़ 86 लाख रूपये की सातवीं किस्त भेजी गयी। किसान सम्मान निधि की धनराशि किसान बन्धुओं के खाते में आने पर किसान बन्धुओं ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

विधायक लम्भुआ व जिलाधिकारी द्वारा जनपद के 30 प्रगतिशील किसानों को प्रमाण पत्र व शाल भेंटकर किया गया सम्मानित

प्रथम पुरस्कार 15 किसानों को रूपये 7000/-, द्वितीय पुरस्कार 15 किसानों को रूपये 5000/- सम्बन्धित के खाते में किया गया डी0बी0टी0

सुलतानपुर: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिन के अवसर पर 23 दिसम्बर बुधवार को किसान सम्मान दिवस, जनपद स्तरीय रवी गोष्ठी व एक दिवसीय किसान मेला एवं कृषि वैज्ञानिक संवाद का आयोजन पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के प्रदर्शनी लगाकर सम्बन्धित विभागों की योजनाओं की जानकारी कृषकों को दी गयी एवं जनपद के 30 प्रगतिशील किसानों को प्रमाण पत्र एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 विधायक लम्भुआ देवमणि द्विवेदी व जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में अयोजित गोष्ठी का शुभारम्भ व उदघाटन दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

विधायक लम्भुआ ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है किसानों के सम्मान में आज स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद के 30 उत्कृष्ठ किसानों को सम्मानित किया जा रहा है।

उन्होंने मेला व गोष्ठी में आये हुए किसानों से कहा कि वर्तमान सरकार जितनी भी योजनाएं किसानों के हित में लागू की है। आप सब को उससे लाभान्वित करने के लिये आज यह किसान मेला व कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने उपस्थित मेला/गोष्ठी में किसानों से अपील की कि आप सब मेला/गोष्ठी में सरकार की योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक लाभ उठायें। 

सुलतानपुर: कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आज प्रातः जिला चिकित्सालय सुलतानपुर में बैठक आयोजित की गयी, जिसमें डीएम द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।     

बैठक में जिलाधिकारी ने एल-2 कोविड हास्पिटल की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में सर्विलांस टीमों को निर्देशित किया कि ज्यादा से ज्यादा सैम्पलिंग व आरटीपीसीआर को बढ़ाया जाय तथा आई एलआई एवं को-मारबिड केसेज को सर्विलांस टीमों द्वारा जॉच कराकर जल्द से जल्द उपचार कराया जाय। उन्होंने कोविड-19 के संक्रमण व बचाव  हेतु जनपद में जन जागरूकता लाए जाने पर विशेष बल दिया।
           

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि डिटेक्ट करने एवं कोविड-19 टेसिं्टग बढ़ाने व सैम्पलिंग को अभियान के रूप में अधिक से अधिक जन मानस के लिये किया जाय, जिससे कोविड-19 के लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जा सके और कोविड-19 संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कोविड-19 के वैक्सीन की तैयारियों के सम्बन्ध में विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
           
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि एल- 2 कोविड-19 अस्पताल में वेंटिलेटर स्थापित कर सक्रिय किये जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि वैक्सीन की तैयारी के सम्बन्ध में मास्टर प्लान तैयार कर यथाशीघ्र अंतिम रूप दिया जाय,ताकि वैक्सीन सुरक्षित रहे और आवश्कतानुसार प्रयोग में लाई जा सके। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि एल-2 कोविड-19 हास्पिटल में जो भी कमियां हो उसे तत्काल पूर्ण कराया जाय।
          
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० डी०के० त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डाॅ0 सुरेश चन्द्र कौशल, एल-2 कोविड-19 हास्पिटल नोडल डॉ० गोपाल प्रसाद रजक, डॉ० आमिर सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे। 

सुलतानपुर: जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये सभी फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनी और उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भिजने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
              
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन सहित जनता दर्शन में आये फरियादीगण आदि उपस्थित रहे। 


सुल्तानपुर:  जनपद सुल्तानपुर के पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वाधान में विजय दिवस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल आरबी सिंह ने कहा कि आज सुबह की इस पावन बेला में आप सब को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं और ईश्वर से आपके और आपके परिवार की सुख समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं आज उन वीर शहीदों को भी नमन श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद करते हैं जिन्होंने देश की रक्षा सुरक्षा अखंडता एवं संप्रभुता पर किसी प्रकार की आंच ना आने पाए अपने प्राणों की आहुति दी भारतीय सेनाओं का गौरव बढ़ाया ।

 

अति विशिष्ट अतिथि कैप्टन एसएन तिवारी ने बताया कि 1971 में भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त देकर दांत खट्टे कर दिया और पाकिस्तान के 93000 सैनिकों को आत्मसमर्पण करा दिया और पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बांट दिया । काशी प्रांत के संरक्षक अयोध्या प्रसाद वर्मा ने संबोधित किया । सूबेदार अर्जुन पांडे ने सैनिकों की वीर गाथा गाकर सुनाया ।


पूर्व सैनिक परिषद के जिला अध्यक्ष रेवती रमण तिवारी ने आए हुए समस्त पूर्व सैनिकों का स्वागत करते हुए विजय दिवस की याद दिलाया और वीर सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैप्टन अशोक सिंह उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह उपाध्यक्ष प्रदीप पांडे संगठन मंत्री धर्म देव सिंह आरपी मिश्रा सूबेदार मेजर एस बी मिश्रा सार्जेंट केडी पांडे सूबेदार राम शिरोमण मिश्र एम एल गुप्ता भीमसेन पांडे आज पूर्व सैनिक इकट्ठे होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया जिला सैनिक कल्याण बोर्ड से पवन सिंह रहमान खान उपस्थित रहे अंत में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल हरीश चंद्र सिंह की माता का स्वर्गवास हो गया उनको कार्यक्रम छोड़कर घर जाना पड़ा पूर्व सैनिकों ने 2 मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना प्रकट किया

 


(सुल्तानपुर)बताते चलें कि आज शादी विवाह की लगन तेज होने के कारण हाईवे काफी व्यस्त है। पयागीपुर का ओवर ब्रिज अभी चालू नहीं हुआ है जिसके चलते ओवर ब्रिज के नीचे बेतरतीब तरीके से चार पहिया वाहन जाम में फंस गए हैं।

भीषण जाम में कई किलोमीटर तक सजी सजाई दूल्हों की गाड़ियां फंसी हुई हैं।

माना जा रहा है कि यातायात व्यवस्था की लचर प्लान के चलते यहाँ जाम लगा हुआ है ।

पयागीपुर चौराहे पर जाम में फंसे कई वीआईपी भी अधिकारियों को फोन कर रहे लेकिन एडिशनल है कि ध्यान नहीं दे रहे हैं।

PrakashNewsOfIndia.in

अंकुर पाठक, सुल्तानपुर

Updated : 2 DEC 2020, 03:08 PM


सुलतानपुर: सांसद मेनका संजय गाँधी द्वारा आज सुबह दोस्तपुर में जनता दर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में दर्जनों लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। सांसद दवारा लोगो की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। प्राप्त शिकायतों में ज्यादातर शिकायतें जमीनी विवाद एवं पुलिस से सम्बंधित थी। एक शिकायत लम्भुआ उपजिलाधिकारी के पेशकार के विरुद्ध किसी मामले में नौ हजार रुपये रिश्वत लेने की थी, सांसद से तत्काल पेशकार को फ़ोन पर फटकार लगाई कहा की मेरे क्षेत्र में घूसखोरी नहीं चलेगी और तत्काल पीड़ित का पैसा वापस करो, साथ ही कहा की आगे से अगर ऐसी घटना दुबारा हुई तो सख्त कार्यवाही होगी। 


इसके पश्चात सांसद ने धान क्रय केंद्र दोस्तपुर का निरीक्षण किया और कम खरीद होने, किसानो की खरीद देर से होने आदि लापरवाहियों पर सख्ती दिखाते हुए कहा कि किसानो की खरीद में देरी न की जाय और उनके पूरे उपज को खरीदा जाय।  

इस बीच दोस्तपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रातेश सिंह 'बंटी" ने भी क्रय केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कर्मचारियों को क्रय की प्रक्रिया में देरी न करने एवं किसानो का सहयोग करने का निर्देश दिया। 


कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि रणजीत सिंह, भाजपा नेता आशुतोष सिंह मोहित, अखंड नगर ब्लॉक प्रमुख जयबाबू, दोस्तपुर ब्लॉक् प्रमुख प्रतिनिधि प्रातेश सिंह 'बंटी", थाना दोस्तपुर से उपनिरीक्षक दीप नारायण यादव, उपनिरीक्षक सुरेंद्र यादव, लखेंद्र सैनी, अक्षय कुमार, गोपाल आदि भी मौजूद रहे। 

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget