أغسطس 2022

पं. राजेंद्र कुमार तिवारी टांड़ा जिला उपाध्यक्ष भाजपा(कि. मो.) सुलतानपुर की तरफ से सभी जिलेवासियों, क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं. 


कृष्णा तेरी गलियों का जो आनंद है
वो दुनिया के किसी कोने में नहीं
जो मजा तेरी वृंदावन की रज में है
मैंने पाया किसी बिछौने में नहीं

कृष्णा जिसका नाम है
गोकुल जिसका धाम है
ऐसे भगवन को हम सब का प्रणाम है
कृष्णा जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं


सुलतानपुर: मनीष शुक्ला, समाजसेवी, पूरे मचली शुक्ल धर्मदासपुर की तरफ से क्षेत्रवासियों जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं...

“प्यार दो आत्माओं का मिलन होता हैं, ठीक वैसे हीं जैसे, प्यार में श्री कृष्ण का नाम राधा और राधा का नाम श्री कृष्ण होता हैं।। श्री कृष्ण जन्माष्टमी  की बधाई।।


भगवान श्रीकृष्ण का धरती पर जन्म पूरी मानव जाति के लिए वरदान है। कहा जाता है कि द्वापर युग में कंस के अत्याचार बढ़ रहे थे, जिनका अंत करने और धर्म की स्थापना के लिए भगवाव विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण ने पृथ्वी लोक पर जन्म लिया। श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। हर साल इसी तिथि पर कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। जन्माष्टमी में रात 12 बजे बाल गोपाल जी का जन्म होता है। उन्हें स्नान कराकर सुंदर वस्त्र धारण कराए जाते हैं। नंद गोपाल का प्रिय भोग अर्पित कर प्रसाद वितरित किया जाता है। श्रद्धालु जन्माष्टमी में उपवास करते हैं और पूजा अर्चना के बाद भगवान से मनोकामना मांगते हैं। मान्यता है कि कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा करने से भगवान की कृपा बरसती है और निसंतानों को कान्हा जैसे सुंदर, प्यारे और ज्ञानी संतान की प्राप्ति होती है। 





सुलतानपुर: कुड़वार थाना परिसर में नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत सीओ शिवम मिश्रा सहित पूरे स्टाफ द्वारा शोभायात्रा निकाली गयी। इस शोभायात्रा में क्षेत्र के दर्जनों लोग शामिल हुए। शोभायात्रा निकलने से क्षेत्र में भक्ति का माहौल बन गया। शोभायात्रा में लोगों नें उत्साहित मन से हिस्सा लिया।



सुलतानपुर: जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा गुरूवार को नगर पालिका द्वारा संचालित कान्हा गोवंश आश्रय स्थल सौरमऊ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोवंश आश्रय स्थल संचालक मौके पर अनुपस्थित पाया गया तथा गोवंश आश्रय स्थल पर 02 कर्मचारी साफ-सफाई करते हुए पाये गये। गोवंश आश्रय स्थल पर कल एक बछड़े की मृत्यु हो गयी थी, किन्तु अभी तक उसको  दफनाया नहीं गया था। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द गहरा गडढ़ा खोदकर दफनाया जाय।    
       

जिलाधिकारी द्वारा गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा, पानी, सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौशाला में गोवंशों के भरण-पोषण के लिए हरे चारे का कोई प्रबन्ध नहीं था एवं भूंसा एक हफ्ते भर का बचा था। डीएम ने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि गौशाला में संरक्षित गोवंशों के सापेक्ष पर्याप्त मात्रा में भूसा की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं तथा गोवंशों का नियमित रूप से  स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार दिया जाए।

सुलतानपुर: जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रजनीश किरन ने बताया कि निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में दिव्यांग भरण पोषण अनुदान (दिव्यांग पेंशन) तथा कुष्ठावस्था पेंशन योजनान्तर्गत लाभार्थियों के आधार आथेन्टीकेशन कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। 
     

उन्होंने बताया कि जनपद के ऐसे दिव्यांगजन जो दिव्यांग भरण पोषण अनुदान (दिव्यांग पेंशन) तथा कुष्ठावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे है अपना आधार आथेन्टीकेशन हेतु साइट https://sspy-up.gov.in पर कराना सुनिश्चित करें, जिससे शासन के निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करते हुए दिव्यांग भरण पोषण अनुदान व कुष्ठावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों को समयबद्ध ढंग से पेंशन की आगामी किश्त की प्रक्रिया आरम्भ कर लाभान्वित किया जा सके।

पं. राजेंद्र कुमार तिवारी टांड़ा जिला उपाध्यक्ष भाजपा(कि. मो.) सुलतानपुर की तरफ से सभी जिलेवासियों, क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. 


स्वतंत्रता एक ऐसी चीज है जिसके लिए आपको लड़ना है। हमने इसे हासिल करने के लिए कड़ा संघर्ष किया है, तो आइए हम अपनी आजादी का जश्न मनाएं। इसे कभी भी जाने न दें और इसे हमेशा अपने दिल में रखें। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं- पं. राजेन्द्र कुमार तिवारी टांड़ा

सुलतानपुर: कुड़वार कस्बा के प्रज्ञा एकेडमी स्कूल में आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में स्वतंत्रता दिवस दिवस मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह कार्यक्रम में शामिल हुई। देश भक्ति के गीत गाकर बच्चों नें मन मोहा। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक भी शामिल हुए।

सुलतानपुर: ग्राम पंचायत- नीरसहिया, ग्राम प्रधान- विमला देवी, ब्लॉक- कुड़वार की तरफ़ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई


देशवासियों, स्वतंत्रता एक ऐसी चीज है जिसे पैसे से नहीं खरीदा जा सकता; यह कई बहादुरों के संघर्ष का परिणाम है. आइए हम आज और हमेशा उनका सम्मान करें.
एक बार पुनः स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं- विमला देवी

सुलतानपुर: ग्राम पंचायत- बहादुरपुर से ग्राम प्रधान- धीरज की तरफ से सभी देशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं

कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिन्दुस्तान का है।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

क्षेत्र के विकास के लिए सदैव समर्पित
+91 9198933870

सुलतानपुर: टीम डिजिटल: 14 अगस्त: आज विद्यालय के छात्रों तथा शिक्षकों ने भारत के विभाजन दिवस को अखंड भारत दिवस के रूप में मनायाआज से 75 वर्ष पूर्व इसी दिन देश को अप्राकृतिक रूप से बाँट कर तीन भाग कर दिए गए थेइस कार्य में तत्कालीन सत्तालोभी नेताओं ने अपनी महत्वाकांक्षा पूर्ति का साधन देखा|


शेष मणि मिश्रप्रधानाचार्य ने बताया की सन 1905 में अंग्रेज सरकार ने बंगाल प्रान्त को दो भागो में बाँटायह बंटवारा हिन्दू व मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र को देखकर किया गया थापूर्वी बंगाल मुस्लिम बाहुल्य तथा पश्चिमी बंगाल हिन्दू बाहुल्य थाइस बँटवारे का विरोध प्रत्येक राष्ट्रवादी नागरिक ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक कियाहिन्दू व मुसलमान धार्मिक विरोधी नहींएक ही माँ के पुत्र की तरह हैयह अपने कार्यों तथा आन्दोलन से उन्होंने अनेको बार सिद्ध किया|

ओमप्रकाश तिवारी, पूरे बाबू मिश्र- मुडुवा, सुलतानपुर की तरफ से सभी देशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं


अंग्रेज सरकार को बंगभंग कानून वापस लेना पड़ासंगठित जनता को विजय श्री मिलीपरन्तु अंग्रेजो ने इसे भुलाया नहींवह लगातार इस प्रयास में लगे रहे की कट्टरपंथी दकियानूस विचारो वाले नेताओं को खोजकर बढाया जाय तथा वे इसके लिए पूरा प्रयास करने लगेउसी के कुछ दिन बाद सन 1921 में तुर्की के खलीफा को पद से हटा दिया गयाइस घटना का भारत से कोई सम्बन्ध नहीं थापरन्तु यहाँ पर कट्टरपंथी शक्तियां तुर्की की इस घटना पर लगातार आन्दोलन करने लगेगाँधी जी ने इसे अपना समर्थन देकर कट्टरपंथियों का दिल जितने का असफल प्रयास कियापरंतु अंग्रेज तो शासक थेउन्होंने दूरी बढाने का भरपूर प्रयास कियाइसी बीच केरल का मोपला कांड केरल में हुआइसका भारत के सदभाव पर बुरा असर हुआअंततः जनता की भावनाओ का बिना ध्यान दिए मुस्लिम लीग तथा कांग्रेस दोनों राजनैतिक दलों ने देश विभाजन को अपनी स्वीकृत दे दीदोनों दल भारत माँ को बाँटकर सत्ता के मोहपाश में फँस गये|


अतः 14 अगस्त 1947 को रात में देश बँट गयाभारत माँ के आँचल पर लकीरे खींच दी गईइस त्रासदी की देश की जागरूक जनता विगत 75 वर्षो से इस दिन याद करती हैजागरूक जनता आज भी तत्कालीन 1947 वाले भारत को पुनः एक करने का संकल्प लेती हैआज भी हम सभी उस त्रासद दिन को याद करते हैंप्रधानाचार्य जी ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को भारत को एक करने का संकल्प दिलाया|


दिन दूर नहीं खंडित भारत को पुनः अखंड बनायेंगे,

गिलगित से गारो पर्वत तक आज़ादी पर्व मनाएंगे|

उस स्वर्ण दिवस के लिएउठो और अब कमर कसो बलिदान करो,

जो पाया उसमें खो न जायजो खोया उसको याद करें|

तत्पश्चात आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर संपन्न होने वाले कार्यक्रमों का रिहर्शल शुरू हुआ|

 


सुलतानपुर: सपा यूथ जिला उपाध्यक्ष शिवमंगल तिवारी के अथक प्रयास से कुड़वार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अत्याधुनिक डिजिटल एक्सरे मशीन लगने का रास्ता साफ हो गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिजिटल एक्सरे मशीन लगने से अब मरीजों को जिला-अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। क्षेत्र की जनता को इस एक्सरे मशीन से बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। डिजिटल एक्सरे मशीन के कारण डॉक्टर बेहतर इलाज कर सकेंगे।



इसौली विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी विधायक मोहम्मद ताहिर खान नें अपनी विधायक निधि से यह एक्सरे मशीन लगवाने की घोषणा की है, जिसकी लागत 12 लाख रुपये बताई जा रही है। विधायक ने सीडीओ को इस आशय का पत्र लिखकर वर्ल्ड क्लास कम्पनियों की जानकारी मांगी है।



आपको बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिजिटल एक्सरे मशीन की मांग काफ़ी समय से की जा रही थी। एक्सरे मशीन न होने से क्षेत्र के लोगों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कुड़वार स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यह सुविधा उपलब्ध होने से आस-पास के क्षेत्र के साथ-साथ दूर दराज तक के मरीज आएंगे।


वहीं मीडिया से बातचीत में सपा-यूथ जिला उपाध्यक्ष शिवमंगल तिवारी नें कहा कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीटी स्कैन की मशीन उपलब्ध कराने के लिए भी प्रयासरत है।

सुलतानपुर: उत्‍तर प्रदेश हिंदी संस्‍थान की ओर से वर्ष 2021 के सम्‍मानों/पुरस्‍कारों पर निर्णय लेने के लिए गठित पुरस्‍कार समिति की मंगलवार को हुई बैठक में विद्वानों के नामों का चयन किया गया। इसमें साहित्‍य भूषण सम्‍मान (ढाई लाख रुपये) के लिए सुल्तानपुर के विजय शंकर मिश्रा 'भाष्कर'   का चयन किया गया है। 

आपको बताते चले कि रामायण कालीन पौराणिक स्थल बिजेथुआ महावीरन के के परी क्षेत्र से आने वाले विजय शंकर मिश्रा 'भाष्कर' के नाम की घोषणा होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष उल्लास का माहौल है। क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि पहुंचकर विजय शंकर मिश्रा 'भाष्कर' को बधाइयां दे रहे हैं।

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget