Articles by "अपना सुलतानपुर"

 


सुल्तानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में सुल्तानपुर जनपद ने एक बार फिर उपलब्धि हासिल की है। अवध विश्वविद्यालय की बीएड फाइनल परीक्षा 2025 में जिले के अखिल दुबे ने टॉप कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

अखिल दुबे, जो कि प्रख्यात अध्यापक राघवराम दुबे के पुत्र हैं, ने अपनी लगन और मेहनत से यह सफलता अर्जित की। उन्होंने सत्र 2023-24 में आंबेडकर नगर स्थित कल्पना शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में बीएड की पढ़ाई प्रारंभ की थी।

26 अगस्त को जारी परिणाम में अखिल ने कुल 500 में से 443 अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गुरुजन और संस्थान में हर्ष की लहर है। संस्थान के प्राचार्य व शिक्षकों ने कहा कि अखिल की यह सफलता अनुशासन और परिश्रम का परिणाम है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी।

 


सुल्तानपुर : रामनवमी के पावन पर्व पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के राष्ट्रीय कला मंच द्वारा एक भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक तेजस्व पांडेय ने परिषद कार्यालय पर कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें देवी स्वरूप मानते हुए श्रद्धा, सम्मान और स्नेह अर्पित किया।


कार्यक्रम के दौरान कन्याओं को अन्न, वस्त्र, फल और उपहार भेंट किए गए। पूजन उपरांत भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।


अपने उद्बोधन में तेजस्व पांडेय ने कहा—

"नारी शक्ति का सम्मान हमारी सनातन संस्कृति की आत्मा है। रामनवमी केवल भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की स्मृति नहीं, बल्कि मर्यादा, सेवा और आदर्श जीवन मूल्यों की प्रेरणा का पर्व है।"


कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:


प्रांत कार्यकारिणी सदस्य: अमन राठौर


तहसील संयोजक: रूपेश यादव


सक्रिय कार्यकर्ता: अभय सिंह, एकांश मिश्र, आदित्य, शिखर, सत्या, ओमनगर के अन्य ABVP कार्यकर्ता



इस आयोजन को समाज में नारी सम्मान एवं सनातन मूल्यों के पुनर्स्थापन की दिशा में एक सार्थक पहल माना जा रहा है। ABVP के इस प्रयास की नगरवासियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।


  अद्भुत होगी इस बार कुशभवनपुर की होली: स्वदेशी अपनाने और पर्यावरण बचाने का दिया जाएगा अनूठा संदेश

सुलतानपुर, कुशभवनपुर: इस बार कुशभवनपुर की होली न सिर्फ उल्लास और भक्ति का संगम होगी, बल्कि स्वदेशी अपनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगी। भगवान नरसिंह की भव्य शोभायात्रा के साथ स्वदेशी प्राकृतिक होली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें केवल प्राकृतिक रंग, गुलाल और फूलों की पंखुड़ियों का प्रयोग किया जाएगा। होलिकोत्सव समिति, कुशभवनपुर ने सभी नगरवासियों से परंपरागत और स्वदेशी तरीकों से होली खेलने की अपील की है।

पर्यावरण को बचाने और भारतीय परंपराओं को सहेजने की पहल

इस वर्ष की होली विशेष होगी, क्योंकि इसमें रासायनिक रंगों की जगह पूरी तरह से प्राकृतिक गुलाल और फूलों का उपयोग किया जाएगा। यह पहल स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए की गई है। आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रयास से न केवल भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित होली का अनुभव भी मिलेगा।

धार्मिक आस्था और संस्कृति का संगम

भगवान नरसिंह की शोभायात्रा इस भव्य आयोजन का प्रमुख आकर्षण होगी। शोभायात्रा में धार्मिक झांकियां, भजन-कीर्तन, पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि और भक्तों का विशाल समूह नगर में दिव्यता का संचार करेगा। नगरवासी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होली खेलकर अपनी आस्था प्रकट करेंगे।

नगरवासियों से अपील

होलिकोत्सव समिति ने सभी नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे इस बार रासायनिक रंगों का त्याग कर स्वदेशी और प्राकृतिक विकल्प अपनाएं। यह आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा।

कार्यक्रम का विवरण:

📅 तिथि: 14 मार्च 2025 (शुक्रवार)
समय: सुबह 8:00 बजे
📍 स्थान: चौक घंटाघर, सुलतानपुर

नगर में इस अनोखे आयोजन को लेकर भक्तों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और भारतीय परंपराओं को पुनर्जीवित करने की एक पहल भी है।

आयोजक: होलिकोत्सव समिति, कुशभवनपुर



जगदीशपुर/अमेठी:

बीते 22 दिसंबर को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में प्रॉपर्टी डीलिंग के विवाद को लेकर लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी, जिसमें अनीत सिंह को छह गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के बाद पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर रवि उर्फ रवि शंकर पासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


आरोपी की ओर से अधिवक्ता हर्ष सिंह ने कोर्ट में दलील पेश करते हुए कहा कि उनके मुवक्किल को रंजिशन फंसाया गया है और उसके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं हैं। वहीं, अभियोजन पक्ष ने जमानत का कड़ा विरोध करते हुए कोर्ट से आरोपी की जमानत याचिका खारिज करने का अनुरोध किया।


अपर जिला जज कक्ष संख्या 12 ने दोनों पक्षों के विद्वान अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद, विशेष रूप से अधिवक्ता हर्ष सिंह द्वारा प्रस्तुत तर्कों के आधार पर, आरोपी रवि उर्फ रवि शंकर पासी की जमानत याचिका स्वीकार कर उसकी रिहाई का आदेश दे दिया।

 


शुभम तिवारी 

सुल्तानपुर, 12 फरवरी 2025: महान समाज सुधारक एवं धर्मपरायण शासिका अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के अवसर पर नगर में भव्य समारोह आयोजित किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर, विवेकानंद नगर में हुए इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक झांकियों और विचार गोष्ठी के माध्यम से अहिल्याबाई के जीवन और उनके योगदान को याद किया गया।

सीएमपी डिग्री कॉलेज, प्रयागराज के एसोसिएट प्रोफेसर एवं काशी प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह डॉ. बिहारी ने कहा कि शासक की नियति साफ और नीति स्पष्ट होनी चाहिए। अहिल्याबाई का सुशासन आज भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई के जीवन में सूचना तंत्र और संपर्क मजबूत थे, जिससे वह एक सफल शासक बनीं।

कार्यक्रम में   डॉ. निशा प्रकाश सिंह ने अहिल्याबाई होल्कर के प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इतिहास में उन्हें वह स्थान नहीं मिला, जिसकी वह हकदार थीं। उन्होंने अहिल्याबाई को एक कर्तव्यनिष्ठ, दूरदर्शी और नारी सशक्तिकरण की प्रतीक बताया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संगीता पाल उपस्थित रहीं। इस दौरान रामराजी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित भव्य झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। झांकी में अहिल्याबाई के शासनकाल, धर्मपरायणता और समाज सुधार कार्यों को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया गया।

इसके अलावा, समारोह में आयोजित प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगीता पाल ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को ऐसे महान व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेकर समाज कल्याण के कार्य करने चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश जी, जिला प्रचारक आशीष जी, विभाग संघ चालक अरुण कुमार सिंह, अमर पाल सिंह, डॉ. रमाशंकर मिश्रा, डॉ. तारा सिंह, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. तूलिका गुप्ता, आलोक कुमार आर्य सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह समिति ने नगरवासियों से आह्वान किया कि वे अहिल्याबाई होल्कर के जीवन मूल्यों को अपनाते हुए समाज में समरसता और सेवा की भावना को बढ़ावा दें। नगरवासियों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों के आयोजन की मांग की।


दोस्तपुर: बीते रविवार की शाम कस्बे से सटे दोस्तपुर देहात के गाटा संख्या 498 में जेसीबी टैक्टर से अबैध मिट्टी खनन का कार्य चल रहा था। यह जमीन एक काश्तकार की बताई जा रही है। काश्तकार के पुत्र प्रवीण तिवारी ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी खोदने का विरोध किया और जेसीबी चालक से खनन का परमिशन मांगा। जब चालक ने कोई जवाब नहीं दिया और उसने जेसीबी गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की।

मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को रोकने का प्रयास किया और तत्काल थाने पर सूचना दी। इसके बाद, भाग रही जेसीबी को नेमपुर रोड पर कामतागंज बाजार मोड़ के पास पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन ड्राइवर गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया।

पीड़ित की सूचना पर खनन विभाग सुल्तानपुर, नायब तहसीलदार कादीपुर और राजस्व निरीक्षक मय लेखपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने खोदी गई जमीन का माप लिया और जेसीबी गाड़ी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। चालक द्वारा गाड़ी की चाभी लेकर फरार होने के कारण जेसीबी को वहीं छोड़ दिया गया। विभागीय कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग और खनन अधिकारी वहां से रवाना हो गए।

इस दौरान मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा जे सी बी मशीन की सुपुर्दगी नहीं ली गयी, उनके द्वारा कहा गया कि जब जे सी बी को खनन अधिकारी थाने में लाकर सीज करेंगे तभी पुलिस सुपुर्दगी ले पाएगी।

 

सुल्तानपुर, 11 जनवरी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 250 स्वयंसेवकों का दल आज प्रयागराज महाकुंभ 2025 में सेवा कार्यों के लिए सुल्तानपुर से रवाना हुआ। इस अवसर पर संघ के विभाग प्रचारक श्री प्रकाश जी और जिला प्रचारक आशीष जी ने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएँ देकर रवाना किया। यह दल 18 जनवरी तक महाकुंभ में विभिन्न सेवा कार्यों में अपना योगदान देगा।

संघ की सेवा परंपरा को निभाएंगे स्वयंसेवक

महाकुंभ जैसे विशाल धार्मिक आयोजनों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सेवा परंपरा वर्षों से एक आदर्श रही है। इस बार भी सुल्तानपुर से 250 स्वयंसेवक स्वच्छता, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सहायता के कार्यों में जुटेंगे।

प्रेरणा और अनुशासन का संदेश

इस अवसर पर विभाग प्रचारक श्री प्रकाश जी ने कहा, "महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और अनुशासन का प्रतीक है। स्वयंसेवकों का यह योगदान राष्ट्र और समाज के लिए एक प्रेरणा बनेगा।"

जिला प्रचारक आशीष जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ के स्वयंसेवक अपने अनुशासन और सेवा भावना से महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।

स्वयंसेवकों के रवाना होने से पहले एक विशेष विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वयंसेवकों को महाकुंभ के महत्व और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने संघ के गीत और घोष के माध्यम से अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

महाकुंभ में संघ की भूमिका

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक मेला क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर अपनी सेवाएँ देंगे। वे न केवल श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन करेंगे, बल्कि जरूरत पड़ने पर उन्हें चिकित्सा सहायता और अन्य सुविधाएँ भी उपलब्ध कराएँगे।


यह सेवा कार्य न केवल सुल्तानपुर जिले का गौरव है, बल्कि महाकुंभ में संघ की सेवा और समर्पण की मिसाल भी पेश करेगा।

 


सुल्तानपुर: आज प्रवासी भारतीय दिवस उन महान व्यक्तित्वों को सम्मानित करने का अवसर है, जिन्होंने विदेश में रहते हुए भी भारत का नाम रोशन किया। ऐसे ही एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं डॉ. योगेश श्रीवास्तव, जिनकी कहानी मेहनत, लगन और भारतीय मूल्यों की मिसाल है।

        उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के पंचरस्ता क्षेत्र में एक साधारण परिवार में जन्मे डॉ. योगेश के पिता, श्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव, 400 केवी बिजली विभाग में कार्यरत थे और 2006 में सेवानिवृत्त हुए हैं। डॉ. योगेश की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर, सुल्तानपुर में हुई। एक छोटे से शहर के स्कूल में पढ़ते हुए भी उनकी आंखों में बड़े सपने थे। विज्ञान के प्रति उनकी रुचि और पढ़ाई के प्रति समर्पण ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अपने सपनों को पूरा करने के लिए डॉ. योगेश ने बायोटेक्नोलॉजी में मास्टर डिग्री हासिल की और फिर चीन की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज से पीएचडी पूरी की। उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय ने उन्हें अमेरिका तक पहुंचाया, जहां वे आज एमडी एंडरसन कैंसर सेंटर, टेक्सास में पोस्टडॉक्टरल फेलो के रूप में कार्यरत हैं।

डॉ. योगेश का शोध मुख्य रूप से न्यूरोसाइंस और कैंसर अनुसंधान पर केंद्रित है। उन्होंने हेजहॉग सिग्नलिंग पाथवे पर गहन अध्ययन किया है, जो दर्द प्रबंधन और न्यूरॉन संरचना को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उनके शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रकाशित हो चुके हैं और वैज्ञानिक समुदाय में सराहे गए हैं।

भारतीय संस्कृति के संवाहक

विदेश में रहकर भी डॉ. योगेश अपने भारतीय मूल्यों और संस्कृति को नहीं भूले। वे हमेशा भारतीय त्योहारों और सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय रहते हैं। उनका कहना है, "भारत की मिट्टी से जो संस्कार हमें मिले हैं, वे हमारी पहचान को हमेशा जिंदा रखते हैं। जहां भी जाऊं, मैं भारत का गौरव बनाए रखने का प्रयास करता हूं।"

डॉ. योगेश को उनकी उपलब्धियों के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें 2023 का डोडी पी. हॉन अवार्ड और 2018 का ग्वांगझोउ इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिसिन एंड हेल्थ द्वारा उत्कृष्ट छात्र पुरस्कार शामिल हैं। उनकी मेहनत और लगन हर उस युवा के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने की हिम्मत करता है।

डॉ. योगेश का संदेश

डॉ. योगेश  हमें यह सिखाते है कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत का साथ हो, तो किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है। सुल्तानपुर के छोटे से कस्बे से शुरू होकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का उनका सफर हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

प्रवासी भारतीय दिवस पर डॉ. योगेश जैसे व्यक्तित्वों को याद करना इस बात का प्रमाण है कि भारत के संस्कार और शिक्षा न केवल देश के भीतर, बल्कि विदेशों में भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सपने सिर्फ देखे नहीं जाते, पूरे भी किए जाते हैं।

नीरज कुमार पांडेय, मो० अब्दुल अलीम, नीरज दूबे और चंदन झा की तरफ से सभी देशवासियों को नववर्ष की लोहड़ी एवं मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं..

प्रतिष्ठान:
बाला जी शक्ति एंटरप्राइज 
Koya's Agarbatti(Dhoop)
डिस्ट्रीब्यूटर और SS पॉइंट के लिए संपर्क करें
Neeraj Pandey 
 +91 7084610082
+91 7388822519

 

सुल्तानपुर जैसे छोटे शहरों में अक्सर बड़े सपनों के लिए संघर्ष की कहानियां सुनाई देती हैं, लेकिन यहां के पाठशाला कोचिंग के डायरेक्टर सुधांशु तिवारी ने इसे गलत साबित कर दिखाया। IIT-JAM जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सुधांशु आज न केवल खुद का नाम रोशन कर रहे हैं, बल्कि अपने अनूठे तरीके से 11वीं और 12वीं के छात्रों के बीच फिजिक्स की लोकप्रियता बढ़ा रहे हैं। पाठशाला कोचिंग के डायरेक्टर सुधांशु तिवारी आज कल विद्यार्थियों के बीच में छाए हुए हैं।

कौन हैं सुधांशु तिवारी?

सुधांशु तिवारी, सुल्तानपुर के एक प्रतिभाशाली युवा, जिनकी कहानी संघर्ष, मेहनत और जुनून से भरी हुई है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने IIT-JAM में सफलता पाई और आज जिले के छात्रों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। सुधांशु का मानना है कि शिक्षा केवल अंक लाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह छात्रों में विषय के प्रति गहरी समझ और रुचि विकसित करनी चाहिए।

फिजिक्स पढ़ाने की अनूठी शैली

सुधांशु का पढ़ाने का तरीका अन्य शिक्षकों से बिल्कुल अलग है। वे कठिन से कठिन सिद्धांतों को भी इतनी सरलता और रोचकता से समझाते हैं कि छात्र तुरंत विषय के प्रति आकर्षित हो जाते हैं।

1. व्यावहारिक उदाहरण: सुधांशु रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े उदाहरणों का उपयोग करते हैं, जिससे छात्रों को फिजिक्स के सिद्धांत समझने में आसानी होती है।

2. छात्रों पर व्यक्तिगत ध्यान: हर छात्र की समझ के स्तर को ध्यान में रखते हुए वे पढ़ाते हैं, जिससे सभी को समान रूप से लाभ मिलता है।

3. मोटिवेशनल दृष्टिकोण: सुधांशु सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं रहते, वे छात्रों को प्रेरित करते हैं कि जीवन में बड़ा सोचें और साहस के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें।

छात्रों के लिए रोल मॉडल

सुधांशु की पढ़ाई का असर उनके छात्रों के प्रदर्शन में साफ झलकता है। जिन छात्रों को पहले फिजिक्स कठिन लगता था, वे अब न केवल इसे आसानी से समझते हैं, बल्कि इसमें रुचि भी दिखाते हैं। सुधांशु के पढ़ाए कई छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

सुल्तानपुर के गौरव

सुधांशु तिवारी की कहानी यह साबित करती है कि प्रतिभा और समर्पण के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने न केवल खुद को स्थापित किया है, बल्कि सुल्तानपुर को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई है।

अभिभावकों और छात्रों की प्रतिक्रिया

सुधांशु के पढ़ाने के तरीके को लेकर अभिभावक और छात्र बेहद प्रभावित हैं। एक छात्र ने कहा, "सुधांशु सर ने फिजिक्स को आसान बना दिया है। पहले यह विषय डरावना लगता था, लेकिन अब मुझे इसमें मजा आता है।"

सुधांशु तिवारी जैसे शिक्षक समाज में बदलाव लाने की असली शक्ति हैं। उनका समर्पण और मेहनत न केवल छात्रों को शिक्षित कर रहा है, बल्कि उन्हें सपने देखने और उन्हें साकार करने का हौसला भी दे रहा है। सुल्तानपुर को सुधांशु तिवारी जैसे शिक्षकों पर गर्व है।

सुधांशु की सफलता उन सभी युवाओं के लिए एक संदेश है—बड़ा सोचें, मेहनत करें और खुद पर विश्वास रखें।


सुल्तानपुर जैसे छोटे शहरों में अक्सर बड़े सपनों के लिए संघर्ष की कहानियां सुनाई देती हैं, लेकिन यहां के पाठशाला कोचिंग के डायरेक्टर सुधांशु तिवारी ने इसे गलत साबित कर दिखाया। IIT-JAM जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सुधांशु आज न केवल खुद का नाम रोशन कर रहे हैं, बल्कि अपने अनूठे तरीके से 11वीं और 12वीं के छात्रों के बीच फिजिक्स की लोकप्रियता बढ़ा रहे हैं। पाठशाला कोचिंग के डायरेक्टर सुधांशु तिवारी आज कल विद्यार्थियों के बीच में छाए हुए हैं।

कौन हैं सुधांशु तिवारी?

सुधांशु तिवारी, सुल्तानपुर के एक प्रतिभाशाली युवा, जिनकी कहानी संघर्ष, मेहनत और जुनून से भरी हुई है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने IIT-JAM में सफलता पाई और आज जिले के छात्रों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। सुधांशु का मानना है कि शिक्षा केवल अंक लाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह छात्रों में विषय के प्रति गहरी समझ और रुचि विकसित करनी चाहिए।

फिजिक्स पढ़ाने की अनूठी शैली

सुधांशु का पढ़ाने का तरीका अन्य शिक्षकों से बिल्कुल अलग है। वे कठिन से कठिन सिद्धांतों को भी इतनी सरलता और रोचकता से समझाते हैं कि छात्र तुरंत विषय के प्रति आकर्षित हो जाते हैं।

1. व्यावहारिक उदाहरण: सुधांशु रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े उदाहरणों का उपयोग करते हैं, जिससे छात्रों को फिजिक्स के सिद्धांत समझने में आसानी होती है।

2. छात्रों पर व्यक्तिगत ध्यान: हर छात्र की समझ के स्तर को ध्यान में रखते हुए वे पढ़ाते हैं, जिससे सभी को समान रूप से लाभ मिलता है।

3. मोटिवेशनल दृष्टिकोण: सुधांशु सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं रहते, वे छात्रों को प्रेरित करते हैं कि जीवन में बड़ा सोचें और साहस के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें।

छात्रों के लिए रोल मॉडल

सुधांशु की पढ़ाई का असर उनके छात्रों के प्रदर्शन में साफ झलकता है। जिन छात्रों को पहले फिजिक्स कठिन लगता था, वे अब न केवल इसे आसानी से समझते हैं, बल्कि इसमें रुचि भी दिखाते हैं। सुधांशु के पढ़ाए कई छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

सुल्तानपुर के गौरव

सुधांशु तिवारी की कहानी यह साबित करती है कि प्रतिभा और समर्पण के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने न केवल खुद को स्थापित किया है, बल्कि सुल्तानपुर को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई है।

अभिभावकों और छात्रों की प्रतिक्रिया

सुधांशु के पढ़ाने के तरीके को लेकर अभिभावक और छात्र बेहद प्रभावित हैं। एक छात्र ने कहा, "सुधांशु सर ने फिजिक्स को आसान बना दिया है। पहले यह विषय डरावना लगता था, लेकिन अब मुझे इसमें मजा आता है।"

सुधांशु तिवारी जैसे शिक्षक समाज में बदलाव लाने की असली शक्ति हैं। उनका समर्पण और मेहनत न केवल छात्रों को शिक्षित कर रहा है, बल्कि उन्हें सपने देखने और उन्हें साकार करने का हौसला भी दे रहा है। सुल्तानपुर को सुधांशु तिवारी जैसे शिक्षकों पर गर्व है।

सुधांशु की सफलता उन सभी युवाओं के लिए एक संदेश है—बड़ा सोचें, मेहनत करें और खुद पर विश्वास रखें।


 


सुल्तानपुर : गुरुवार : शहर के डाकखाना चौराहे के पास खत्री पैथोलॉजी के सामने स्थित अतुल कॉम्प्लेक्स में डॉक्टर आयुष द्विवेदी की होम्योपैथिक क्लीनिक का भव्य शुभारंभ हुआ। वरिष्ठ अधिवक्ता राम प्रकाश द्विवेदी के ज्येष्ठ पुत्र डॉक्टर आयुष ने इस क्लीनिक के माध्यम से सुल्तानपुरवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं की नई सुविधा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है।


इस अवसर पर डॉक्टर आयुष ने बताया कि होम्योपैथिक दवाएं न केवल बीमारी को जड़ से खत्म करती हैं, बल्कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाती हैं। उन्होंने कहा कि यह चिकित्सा पद्धति बिना किसी दुष्प्रभाव के रोगियों को स्वस्थ करती है और लंबे समय तक प्रभावी रहती है।


कार्यक्रम में डॉक्टर चंद्रशेखर पांडेय, डॉक्टर शशिधर त्रिपाठी, डॉक्टर धर्मेंद्र शुक्ल, सुनील श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार तिवारी जिला उपाध्यक्ष भाजपा (कि. मो.), मनोज ओझा, दीपक ओझा, अधिवक्ता हीरालाल गुप्ता और दरगाही सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस दौरान वक्ताओं ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और डॉक्टर आयुष को शुभकामनाएं दीं।


शहरवासियों ने इस क्लीनिक को सुल्तानपुर के चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। आयोजकों ने कहा कि क्लीनिक में आधुनिक सुविधाओं के साथ रोगियों को परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।


डॉक्टर आयुष ने क्लीनिक के माध्यम से सुल्तानपुर में होम्योपैथिक चिकित्सा को बढ़ावा देने और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई।



दोस्तपुर: क़स्बा दोस्तपुर में मोतिगरपुर रोड पर जलजीवन मिशन की पाइप का गोदाम है, जिसमें शनिवार की शाम आग लग गयी| आग की लपटें इतनी भयावह और तेज थी कि हलियापुर बेलवाई मार्ग पर यातायात घंटों ठप हो गया|  इस हादसे में जलजीवन मिशन की 7-8 बंडल पाइप जलकर ख़ाक हो गयी| दोस्तपुर थाना की पुलिस फ़ोर्स,  नगर पंचायत के टैंकरों एवं स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, वहीँ फायर ब्रिगेड सूचना के बावजूद देर से पहुंचा|

जलजीवन मिशन के एजीएम आशीष तिवारी ने बताया कि जिन पाइपों का नुकसान हुआ है उनकी कीमत लगभग एक लाख रुपये हैं इनसे लगभग दो किलोमीटर लम्बी पाइप लाइन डाली जा सकती थी| उन्होंने यह भी बताया कि घटना आस-पास के खेतों में पराली जलाने के कारण हुई हैं, इसके लिए वे एफआईआर भी दर्ज कार्यवायेगे|





सुल्तानपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय में हाल ही में दीवाली की पूर्व संध्या पर पंच परिवर्तन पर आधारित एक आकर्षक रांगोली बनाई गई है, जो इस समय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सहायक अध्यापक हरीश द्वारा बनाई गई यह रांगोली अपने सुंदर रंगों और डिज़ाइन के कारण सभी को आकर्षित कर रही है।

इस रंगोली में पंच परिवर्तन के पाँचों सिद्धांतों को रंग-बिरंगे फूलों और प्रतीकों के माध्यम से दर्शाया गया है, जिसमें स्व का बोध, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण, सामाजिक समरसता, और कुटुम्ब प्रबोधन शामिल हैं। हरीश की कलाकारी ने इस रांगोली को और भी आकर्षक बना दिया है, जिससे यह स्थानीय निवासियों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

इसके अलावा, दूसरी रांगोली में लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर भी एक विशेष स्थान दिया गया है। अहिल्या बाई ने अपने शासनकाल में कई मंदिरों का जीर्णोद्धार किया और समाज में महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनीं। उनकी महिमा को दर्शाने के लिए इस रांगोली में उनके चित्र और प्रतीक शामिल किए गए हैं, जो उनकी योगदान को सम्मानित करते हैं।

स्थानीय लोगों ने इस रांगोली की भरपूर सराहना की है और इसे देखकर रुककर इसकी प्रशंसा कर रहे हैं। एक स्थानीय निवासी ने कहा, "यह रांगोली न केवल सुंदर है, बल्कि यह हमारे समाज में संघ के विचारों और लोकमाता अहिल्या बाई के योगदान के प्रति जागरूकता भी फैला रही है।"

हरीश ने अपनी इस रांगोली के माध्यम से संघ के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का एक सुंदर प्रयास किया है। दीवाली के अवसर पर संघ कार्यालय में इस विशेष रांगोली ने सभी को आकर्षित किया है और सकारात्मकता का संदेश फैलाने में सफल रही है। यह रांगोली न केवल पर्व की खुशियों को बढ़ाती है, बल्कि समाज में एकता और सद्भावना का भी प्रतीक है।



संवाददाता, सुलतानपुर | अमृत विचार: सेवा भारती, सुलतानपुर के द्वारा बच्चों के बीच भारतीय संस्कृति, संस्कार, और त्योहारों की महत्ता को जागरूक करने हेतु धनतेरस और दीपावली का उत्सव भव्य तरीके से मनाया गया। यह आयोजन गोलाघाट स्थित महाराणा प्रताप बाल संस्कार केंद्र और हथियानाला में आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साह और उमंग से भाग लिया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व सेवा भारती के विभाग महामंत्री डॉ. सुनील त्रिपाठी ने किया।

 इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं सेवा भारती के विभाग अध्यक्ष डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने दीपावली पर्व की गहराई को समझाते हुए बच्चों को इसके धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बताया। उन्होंने बच्चों को दीपावली के अवसर पर सतर्कता बरतने का संदेश दिया, विशेष रूप से पटाखों के उपयोग में सावधानी रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "पटाखे फोड़ते समय सावधानी बरतें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।"

 विभाग प्रचारक श्री प्रकाश जी ने बच्चों को देशभक्ति के गीतों के माध्यम से राष्ट्र के प्रति प्रेम और सम्मान को प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि वे देश का भविष्य हैं और उन्हें अध्ययन में ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उनकी प्रेरणा के माध्यम से बच्चों में अपने कर्तव्यों के प्रति समझ और राष्ट्र के प्रति प्रेम का भाव जाग्रत हुआ।

 कार्यक्रम में बच्चों को पूजन सामग्री, दीप, मिठाई और अन्य पारंपरिक वस्तुएं भेंट की गईं, जिससे वे इस पर्व की महत्ता को समझ सकें। बच्चों ने दीप जलाए, मिठाई का आनंद लिया और "सच्चा वीर बना दे मां, गीता ज्ञान सुना दे मां..." जैसे जोशीले गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। बच्चों में इस गीत ने जहां ऊर्जा का संचार किया, वहीं इसने कार्यक्रम को एक यादगार अनुभव में तब्दील कर दिया।


अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति: इस आयोजन में सेवा भारती के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिनमें सह विभाग प्रचारक ओम प्रकाश, जिला प्रचारक आशीष, संगीता श्रीवास्तव, प्रीति मिश्रा, रविशंकर शुक्ल, डॉ. मनीष, डॉ. नीरज, डॉ. एस.के. तिवारी, अखिल, ऋषि, श्री मनोज, श्री पवन, कोषाध्यक्ष सौरभ कांत, राजीव, शिवम्, श्रीमती मनीषा और अरुण शामिल थे। उनकी उपस्थिति से बच्चों का हौसला बढ़ा और कार्यक्रम की गरिमा में चार चांद लगे।


पर्व का सांस्कृतिक और धार्मिक संदेश: संपूर्ण आयोजन में बच्चों को दीपावली और पांच पर्व के महत्व का विस्तार से वर्णन किया गया। उन्हें यह समझाया गया कि यह पर्व केवल दीप जलाने और पटाखे फोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जीवन में उजाला लाने, अनुशासन का पालन करने, और अपने आसपास की सफाई का संदेश भी समाहित है।


विशेष सहयोग: इस उत्सव के सफल आयोजन में सेवा भारती के स्वयंसेवकों और शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने बच्चों के बीच इस पर्व की सकारात्मकता को बनाए रखा। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति एक नई समझ उत्पन्न हुई, जिससे वे अपने जीवन में इस पर्व के संदेश को आत्मसात कर सकें।


यह आयोजन बच्चों के लिए एक अद्भुत अनुभव रहा, जिसमें उन्होंने न केवल दीपावली के महत्व को समझा, बल्कि धर्म, संस्कृति और कर्तव्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी महसूस किया। इस उत्सव ने बच्चों को न केवल एक नई दिशा दी, बल्कि उनमें भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति गर्व और समझ का भी संचार किया।



सुल्तानपुर – आरोग्य भारती की जिला इकाई (कुशभवनपुर) सुल्तानपुर ने भगवान धन्वंतरि का प्रकटोत्सव और संस्था का स्थापना दिवस रामराजी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, शाहगंज में अत्यंत धूमधाम से मनाया। काशी प्रांत के सह सचिव डॉ. अभिषेक पांडे के धन्वंतरि स्तवन के साथ शुभारंभ हुआ, जिसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, और दीप मंत्र की मनमोहक प्रस्तुतियों से वातावरण को अलौकिक बना दिया।


सुल्तानपुर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री प्रकाश जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया और अपने वक्तव्य में आरोग्य भारती के उद्देश्यों की महत्ता समझाते हुए संगठन के समाज में योगदान पर जोर दिया। प्रमुख अतिथि और ख्यातिप्राप्त सर्जन डॉ. अरुण कुमार सिंह ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में वर्तमान समय की गंभीर बीमारियों—जैसे कैंसर, डायबिटीज, थायराइड, और उच्च रक्तचाप—से बचने के लिए जीवनशैली में बदलाव की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने स्वस्थ दिनचर्या और संतुलित खान-पान के महत्व को भी रेखांकित किया।


अतिथियों का अभिनंदन उपाध्यक्ष डॉ. अनिल पांडे, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष डॉ. दीपक दुबे, खंड संयोजक श्रीकांत तिवारी, खंड संयोजक श्री गौरी शंकर तिवारी और श्री जितेंद्र सिंह ने आरोग्य संपदा भेंट कर किया, जिससे कार्यक्रम में एक आत्मीयता का माहौल बना।


जिला अध्यक्ष और काशी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य डॉ. घनश्याम अग्रहरि ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस भव्य कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव, अधीक्षक डॉ. एस.के. गोयल, डॉ. आर.एन. सिंह, डॉ. सुनील मिश्रा, डॉ. सीता शरण त्रिपाठी, डॉ. आर.सी. पांडे, डॉ. देवी रमन त्रिपाठी, डॉ. काजल, डॉ. संगीता श्रीवास्तव, डॉ. संदेश, और डॉ. अजय कुमार दुबे जैसे शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की।


कार्यक्रम का समापन डॉ. नव्या अग्रहरि द्वारा शांति पाठ से हुआ, जो कि पूरे आयोजन में एक शांतिमय और सकारात्मक संदेश दे गया। इस पूरे आयोजन में प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा सिंह और शिक्षिकाओं का अमूल्य सहयोग रहा, जिसने इसे एक सफल और यादगार समारोह बना दिया।


 



सुलतानपुर :28 अक्टूबर 2024: सुलतानपुर के मदनपुर (गुप्तारगंज बाजार) सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा प्रस्तावित पंच परिवर्तन के पाँच आयामों – स्व का बोध (स्वदेशी), नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण, सामाजिक समरसता, और कुटुम्ब प्रबोधन – के सिद्धांतों को समाज में फैलाना है, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव आ सके।


कथा का प्रवचन पूज्य पं. सर्वेशाचार्य जी महाराज द्वारा किया जा रहा है, जो 22 से 29 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित है। इस कथा में संघ के पंच परिवर्तन के सिद्धांतों को श्रीमद्भागवत के प्रसंगों के साथ जोड़ते हुए प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे श्रोताओं में गहरी प्रेरणा जागृत हो रही है।


कथा के संयोजक और नागालैंड सरकार में उच्च शिक्षा के OSD, श्री रत्नेश पाण्डेय ने कहा, "संघ के पंच परिवर्तन का उद्देश्य समाज में स्वदेशी उत्पादों का उपयोग बढ़ाने, नागरिक कर्तव्यों का पालन करने, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और परिवार के मूल्यों को मजबूत करना है। यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का एक सशक्त माध्यम है।"


कथा के उपरांत भक्तों को महाप्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन शामिल हो रहे हैं। आयोजन के प्रति भक्तों की बढ़ती आस्था को देखकर यह कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


सुलतानपुर में इस पावन आयोजन ने समाज में नई ऊर्जा और चेतना का संचार किया है, जहाँ भक्तजन न केवल धर्म-भक्ति में डूब रहे हैं बल्कि पंच परिवर्तन के संदेश को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा भी पा रहे हैं।


अखंडनगर: बीते रविवार को धर्मान्तरण गैंग सञ्चालन की सूचना अखंडनगर थाना क्षेत्र के नरवारी एवं हाजीपुर गाँव में प्राप्त हुई | सूचना पर पुलिस के साथ-साथ विधायक राजेश गौतम भी मौके पर पहुंचे थे| 

इस मामले अखंडनगर थाना प्रभारी श्याम सुन्दर की टीम ने कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों राम उजागिर पुत्र भूतीराम निवासी ग्राम खेमीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ, राजेन्द्र प्रसाद पुत्र राम कलप निवासी ग्राम नरवारी थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर, संजीव कुमार पुत्र सुख सागर निवासी ग्राम भस्मा थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर, निर्मल पुत्र रामफेर निवासी ग्राम हाजीपुर थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर को गिरफ्तार किया और उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा भी पंजीकृत किया गया| 

आरोपियों के पास से पुलिस ने चौदह प्रतियां पवित्र शास्त्र पुस्तक, दो पम्पलेट और आठ बारकोड स्टीकर बरामद किया जो ईसाई धर्म से सम्बन्धित है |

बताते चलें कि राममूर्ति विश्वकर्मा पुत्र रामकेवल विश्वकर्मा निवासी ग्राम पौधनरामपुर थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि कुछ व्यक्तियों द्वारा गरीब,असहाय व बीमार व्यक्तियों को तरह –तरह का प्रलोभन देकर सनातन धर्म से इसाई धर्म में धर्म परिवर्तन करने को बाध्य किया जा रहा है और मना करने पर जान से मारने की धमकी की धमकी भी दी जा रही है | जिस पर पुलिस ने ये कार्यवाही की है |




दोस्तपुर: कस्बे के दुर्गा पूजा पंडालों से माँ की प्रतिमाएं पूजन के उपरांत विसर्जन शोभा यात्रा के लिए वाहनों पे तैयार रथों पर सवार हो चुकी हैं | चौबीस घण्टे से अधिक समय तक चलने वाले इस भव्य विसर्जन शोभा यात्रा के लिए प्रशासन भी लगातार मैराथन बैठकें कर रहा है और सुरक्षा के भारी इंतजाम भी जुटाए जा रहे हैं|

इसी क्रम मे किसी भी चूक से बचने के लिए थाना दोस्तपुर परिसर में उपजिलाधिकारी उत्तम तिवारी व क्षेत्राधिकारी विनय गौतम के द्वारा सभी समितियों एवं विभिन्न धर्मों के सम्भ्रान्त व्यक्तियों की मीटिंग की गयी। सीओ ने कहा किसी भी प्रकार की धार्मिक अफवाहों से बचें साथ ही उनके द्वारा त्यौहारों को शान्ति व सद्भावना के साथ मनानें की अपील भी की गयी। एसडीएम द्वारा शासन/प्रशासन के उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेशों तथा निर्देशों से भी अवगत कराया गया और मिल-जुल कर रहनें तथा समाज में सौहार्द बनाये रखनें की अपील की गयी। 

एसडीएम ने कस्बे को चार जोन में बाँट दिया और प्रत्येक जोन में अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गयी हैं | तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल सभी की तैनाती की गयी है| माहतहतों से एसडीएम ने कहा पूरे विसर्जन पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाइये, ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही करने वाले के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी विपरीत स्थिति से निपटने के लिए प्रसाशन ने एक जेसीबी और ट्रेक्टर को भी स्टैंड बाई मोड में रखा है |

बैठक में प्रतिमा विसर्जन के पारम्परिक मार्ग को लेकर भी चर्चा हुई और मार्ग में कुछ परिवर्तन करने का प्रस्ताव भी रखा गया जिस पर समितियों की सहमति नहीं बन पायी | केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया इस बार विसर्जन में रथों की नंबरिंग के भी इंतजाम किये हैं, जो मूर्ति जिस क्रम में चौक पर आती जायेगीं उन्हें सीरियल से नंबर मिलते जायेगें और पंडाल उसी क्रम में विसर्जन भी करेंगे |

बैठक के उपरांत प्रसाशनिक अमले ने तमाम अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं भारी पुलिस बल के साथ कस्बे में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों बैंक रोड, अस्पताल रोड पर फ्लैग मार्च किया और शाहीपुल स्थित विसर्जन स्थल मञ्जूषा नदी के पास बने पोखरे पर इंतजामों का जायजा लिया, जहाँ  पर कुछ दिनों पूर्व हुई बारिश से कीचड एवं जलभराव हो गया था जिम्मेदारों द्वारा रॉबिश आदि डालकर सड़क से पोखरे तक के मार्ग एवं पोखरे के चारों तरफ के चबूतरे को सही करवा दिया गया है |

बताते चलें बहराइच में विसर्जन यात्रा में एक व्यक्ति की मौत की बाद हुए भारी बवाल एवं आगजनी की घटना के बाद से प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है और पूरे कस्बे की कड़ी निगरानी कर रहा है| वहीँ भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गयी है|

बीते सोमवार को कप्तान सोमेन बर्मा ने दोस्तपुर में विसर्जन को लेकर सुरक्षा इंतजामों को धरातल पे परखने ले लिए खुद दौरा किया उसके बाद कस्बे में भ्रमण कर कस्बे की मिश्रित आबादी के बीच हालातों को समझा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के लिए मातहतों को स्पष्ट निर्देश देने के साथ पेंच भी कंसे थे|





मंगलवार से विसर्जन शोभा यात्रा प्रारम्भ होगी जो बुधवार देर रात तक चलेगी 

तकरीबन 34 प्रतिमाओं का होना है विसर्जन

दोस्तपुर: कस्बे में दुर्गा पूजा महोत्सव अब अपने अंतिम दौर विसर्जन की तरफ अग्रसर है | मंगलवार से विसर्जन यात्रा प्रारम्भ होगी जो बुधवार देर रात तक चलेगी | भक्त माँ की प्रतिमाओं का भीगी आँखों के साथ विसर्जन करेंगे और माँ से प्रार्थना करेंगे कि अगले वर्षं फिर माँ उन्हें आशीर्वाद देने जल्दी ही आये |

बहराइच जनपद में विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद प्रशासन पूरी तरह से सावधान मुद्रा में हैं| विसर्जन को लेकर पुलिस कहीं से कोई कसर रखने के मूड में बिलकुल नहीं है, खुद कप्तान सोमेन बर्मा ने सोमवार की दोपहर क़स्बा दोस्तपुर का दौरा किया और सुरक्षा के इंतजामों को परखा | कप्तान ने कस्बे के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों का दौरा किया और साथ ही वहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के लिए मातहतों को स्पष्ट निर्देश देने के साथ पेंच भी कंसे| 

कप्तान ने लगभग पूरे विसर्जन शोभा यात्रा मार्ग का पैदल भ्रमण किया, उन्होंने सड़क के किनारे से ईंट , पत्थर आदि भी हटवाए जाने के निर्देश दिए | साथ ही मंजूषा नदी के पास पोखरे पर भी सुरक्षा का जायजा लिया | कप्तान ने साफ़ शब्दों में कहा किसी भी प्रकार का भी बवाल अगर हुआ तो कठोरतम कार्यवाही के जाएगी |

वहीँ पूरे कस्बे में पुलिस सोमवार से ही ड्रोन कैमरों से कड़ी निगरानी कर रही है | थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस पूरी तरह से एहतियात और सतर्कतता बरत रही है, विसर्जन को लेकर भारी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जरा सी उद्दंड हरकत करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी |


ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget