यूपी: CM योगी के खिलाफ बिहार में याचिका दायर, कोर्ट में 21 सितम्बर को होगी सुनवाई

prakash news of india


यूपी के CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ CJM कोर्ट में सोमवार को परिवाद दाखिल किया गया है। यह परिवाद अतीत में कई राजनेताओं के खिलाफ याचिका दायर करने वाली तमन्ना हाशमी ने  दाखिल किया है। इसमें यूपी के CM योगी के अब्बा जान संबोधन पर एक समुदाय विशेष को बदनाम करने का आरोप लगाया गया है। कोर्ट ने परिवाद को सुनवाई पर रखा है। इसके लिए 21 सितंबर की तारीख सुनिश्चित की है।

 

बिहार के अहियापुर थाना के भीखनपुर गांव की समाजसेवी तमन्ना हाशमी नें CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने से संबंधि धाराओं के तहत मुकदमा चलाने का अनुरोध किया है। उनके अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह का कहना है 295, 295A, 296, 511 IPC के तहत यह परिवाद दर्ज कराया गया है, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है, तय अदालती प्रक्रिया के अनुरूप इस याचिका पर सुनवाई की जा सकती है। 

 

दरअसल, CM योगी ने रविवार को यूपी के कुशीनगर में एक कार्यक्रम में कथित तौर पर कहा था कि 2017 में उनके सत्ता में आने के बाद ही उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली प्रभावी हो सकी, क्योंकि इससे पहले गरीबों के राशन का इस्तेमाल 'अब्बा जान कहने वाले' करते थे। अब्बाजान शब्द का इस्तेमाल मुसलमानों द्वारा अपने पिता को संबोधित करने के लिए किया जाता है।

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget