सुलतानपुर: भीषण ठंड में रेड क्रास सोसाइटी द्वारा जरुरतमंदो को कंबल- टीशर्ट वितरण किया गया

सुलतानपुर: बढ़ती ठंड एवं गलन को देखते हुए जिलाधिकारी/अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रास सोसायटी रवीश गुप्ता के निर्देशन के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी/उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक, चेयरमैन डॉ0 डी0एस0 मिश्रा इण्डियन रेड क्रास सोसायटी के दिशा निर्देश में जय प्रकाश शुक्ल सचिव के कुशल नेतृत्व में जनपद सुलतानपुर की रेड क्रास सोसायटी टीम के साथ रात्रि 12 बजे भ्रमण कर रेलवे स्टेशन मालगोदाम रोड बस स्टैंड पयागीपुर चौराहे पर असहायों एवं जरुरतमंदों में कंबल चद्दर टीशर्ट का वितरण किया गया।
       

कंबल चद्दर टीशर्ट वितरण के दौरान जय प्रकाश शुक्ल ने कहा कि रेडक्रास टीम लगातार ही रात्रि भ्रमण कर जरुरतमंदों एवं असहायों की मदद कर रही है, इस संस्था का एक ही मकसद है-पीड़ित मानवता की सेवा करना और दूसरों को इसके लिये प्रोत्साहित करना वास्तव में मानव कल्याण ही सबसे बड़ी सेवा है और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हम सभी को हमेशा तत्पर रहना चाहिए।


इस ठंड में कंबल चद्दर टीशर्ट मिलते ही जरुरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे आज के दिन कड़ाके की ठंड और गलन हैं कई रिक्शा चालक कंबल चद्दर टीशर्ट पाकर बहुत खुश हुए, और सभी ने संस्था के लोगों को बहुत सराहना की और कहा कि आप सब इस ठंड रात में घूमकर जरुरतमंदों की मदद कर रहे हैं आप की संस्था बहुत बढ़िया कार्य करती है आज रात्रि भ्रमण का कार्यक्रम इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सुलतानपुर के आपदा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ0 चंद्रभान सिंह, जिला महिला विंग कि सचिव सरस्वती मिश्रा तथा सहसचिव रूचि पाल, विवेक सिंह जगन्नाथ पान्डेय, विरेन्द्र तिवारी आदि सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget