सुल्तानपुर: बिजली कर्मियों की हड़ताल के दौरान शांति व्यवस्था की पड़ताल में निकले CO कादीपुर।

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

16 मार्च 2023

अंकुर पाठक, दोस्तपुर


सुल्तानपुर: प्रदेश में बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है. गुरुवार रात से पूरे राज्य में कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं. कर्मचारियों ने कहा है कि अगर हमारे  किसी कर्मचारी पर एक्शन लिया गया तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे. वहीं, मंत्री एके शर्मा ने कहा कि अत्यावश्यक सेवाओं में शामिल विद्युत व्यवस्था में किसी भी प्रकार का व्यवधान डालने पर एस्मा के तहत कार्रवाई की जाएगी.

इसी हड़ताल के मद्देनज़र शांति व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के निर्देशन में कादीपुर क्षेत्राधिकारी शिवम मिश्रा एवं दोस्तपुर थाना प्रभारी लक्ष्मी कांत मिश्रा द्वारा गुरूवार देर रात दोस्तपुर थाना क्षेत्र के अलहदादपुर बनी, दोस्तपुर क़स्बा एवं गंगापुर भुलिया स्थित पावर हाउस पर पहुंचकर शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया और हड़ताल मे शामिल कर्मियों से शांति पूर्वक प्रदर्शन के लिए कहा गया। 

क्षेत्राधिकारी महोदय ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति प्रदर्शन के दौरान अराजकता फैलाएगा तो उसके खिलाफ शासन के निर्देशानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी ।

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget