सुलतानपुर: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, 'युवजन सभा' के जिलाध्यक्ष बने 'शिवमंगल तिवारी'

सुलतानपुर: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने अपने फ्रंटल संगठनों को चुस्त-दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के अनुमोदन पर 'शिवमंगल तिवारी' को 'युवजन सभा' का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 

संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सपा ने समाजवादी छात्र सभा समाजवादी लोहिया वाहिनी समाजवादी युवजन सभा व मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के अध्यक्षों की नियुक्ति कर उन्हें पत्र जारी कर दिए हैं।

युवजन सभा के जिलाध्यक्ष के रूप में 'शिवमंगल तिवारी' को मनोनीत किए जाने पर उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने खुशी जताई है।

वहीं 'शिवमंगल तिवारी' ने मीडिया से बात करते हुए पार्टी में नई जिम्मेदारी देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी का आभार व्यक्त किया है। शिवमंगल तिवारी ने आगे कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करूंगा।

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget