सुलतानपुर: कुड़वार में 17 जनवरी से शुरू हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता का जिला पंचायत सदस्य बबिता तिवारी करेंगी उद्घाटन

सुलतानपुर: जिला मुख्यालय से लगभग 12km दूर कुड़वार ब्लॉक में जय मां काली जी के तत्वावधान में युवा पीढ़ी में खेलों के प्रति रूचि बढ़ाने और ग्रामीण स्तर की खेल प्रतिभाओं को उचित ग्राउंड प्रदान कर बड़े आयोजनों में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजक प्रमोद तिवारी (बचोले) के अनुसार बी.पी. इंटर कॉलेज कुड़वार के बगल स्थित उद्यान विभाग कुड़वार ग्राम पूरे दया राम( टांड़ा तिवारी का पुरवा) ग्राउंड पर 17 जनवरी से इस प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजक विपिन तिवारी और विजय तिवारी नें बताया है कि इस प्रतियोगिता का विजेता टीम को पुरस्कार 5100 रुपए और ट्रैकशूट रखा गया है। इस प्रतियोगिता मेंं शामिल होने के लिए टीमों का प्रवेश शुल्क 800 रुपए रखा गया है। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों को आमंत्रित किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री BJP काशी क्षेत्र एवं कुड़वार की सदस्य जिला पंचायत बबिता अखिलेश तिवारी की उपस्थिति रहेगी।

आयोजकों में जिसके सहयोग से कार्यक्रम संचालित किया जाएगा- पवन तिवारी, श्रवण तिवारी, हैप्पी तिवारी, सत्यम तिवारी, सुमित तिवारी, आदित्य तिवारी, ऋषि ओम तिवारी, जनार्दनदत्त तिवारी, विशाल तिवारी, रामसूरत तिवारी, अर्जुन प्रसाद तिवारी, श्यामजी तिवारी, कृष्णकुमार तिवारी, बब्बन तिवारी, सुरेश तिवारी, ओ.पी. तिवारी, राकेश तिवारी, दुर्गेश तिवारी, उमेश तिवारी और श्रीदत्त तिवारी आदि का नाम शामिल है।

किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए प्रमोद तिवारी (बचोले) (+91 9415173552, +91 9305389669) एवं विपिन तिवारी (+91 9838301894) अखिलेश तिवारी (+91 7272068628)से संपर्क करें।

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget