गुरु गोबिंद सिंह 354वी जयंती आज, आइये जानते है उनकी प्रॉमुख 10 बातें ।

 20 जनवरी 2021,

गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती को प्रकाश पर्व या गुरु पर्व भी कहा जाता है. इस दिन सिख समुदाय के लोग प्रभात फेरी निकालते हैं. गुरुद्वारों में शबद कीर्तन का आयोजन किया जाता है और गुरबानी का पाठ किया जाता है. गुरु गोबिंद सिंह जी शिक्षाएं आज भी लोगों के लिए प्रेरणा हैं.

गुरु गोबिंद की शिक्षाएं लोगों के लिए प्रेरणा

आज सिखों के 10वें और अंतिम धर्म गुरु गोबिंद सिंह जी की 354वीं जयंती मनाई जा रही है. इस दिन को प्रकाश पर्व या गुरु पर्व भी कहा जाता है. आज के दिन देश-दुनिया में सिख समुदाय के लोग प्रभात फेरी निकालते हैं. गुरुद्वारों में शबद कीर्तन का आयोजन किया जाता है और गुरबानी का पाठ किया जाता है.

गुरु गोबिंद को ज्ञान, सैन्य क्षमता और दूरदृष्टि का सम्मिश्रण माना जाता है. गुरु गोबिंद सिंह जी का पूरा जीवन लोगों की सेवा और सच्चाई के लिए था.  उनके विचार और शिक्षाएं आज भी लोगों के लिए प्रेरणा हैं. गुरु गोबिंद सिंह की ये 10 खास बातें यदि आप अपने जीवन में उतार लें तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी. 

  • 1.धरम दी किरत करनी: अपनी जीविका ईमानदारी पूर्वक काम करते हुए चलाएं.
  • 2. दसवंड देना: अपनी कमाई का दसवां हिस्सा दान में दे दें.
  • 3. गुरुबानी कंठ करनी: गुरुबानी को कंठस्थ कर लें.
  • 4. कम करन विच दरीदार नहीं करना: काम में खूब मेहनत करें और काम को लेकर कोताही न बरतें.
  • 5. धन, जवानी, तै कुल जात दा अभिमान नै करना: अपनी जवानी, जाति और कुल धर्म को लेकर घमंडी होने से बचें.
  • 6. दुश्मन नाल साम, दाम, भेद, आदिक उपाय वर्तने अते उपरांत युद्ध करना: दुश्मन से भिड़ने पर पहले साम, दाम, दंड और भेद का सहारा लें, और अंत में ही आमने-सामने के युद्ध में पड़ें.
  • 7. किसी दि निंदा, चुगली, अतै इर्खा नै करना: किसी की चुगली-निंदा से बचें और किसी से ईर्ष्या करने के बजाय मेहनत करें.
  • 8. परदेसी, लोरवान, दुखी, अपंग, मानुख दि यथाशक्त सेवा करनी: किसी भी विदेशी नागरिक, दुखी व्यक्ति, विकलांग व जरूरतमंद शख्स की मदद जरूर करें.
  • 9. बचन करकै पालना: अपने सारे वादों पर खरा उतरने की कोशिश करें.
  • 10. शस्त्र विद्या अतै घोड़े दी सवारी दा अभ्यास करना: खुद को सुरक्षित रखने के लिए शारीरिक सौष्ठव, हथियार चलाने और घुड़सवारी की प्रैक्टिस जरूर करें. आज के संदर्भ में नियमित व्यायाम जरूर करें.

Tags

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget