अयोध्या: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीरामलला का दरबार मध्य रात्रि में भी खुलेगा। रामलला के दर्शन अभी सुबह 6:30 बजे से रात दस बजे तक होते हैं। रात दस बजे की शयन आरती के बाद मंदिर का पट बंद किया जाता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मध्यरात्रि 12 बजे मनाया जाएगा इसलिए सोमवार को रामलला का दरबार मध्यरात्रि में भी खुलेगा। हालांकि इसमें भक्त शामिल नहीं हो पाएंगे। जन्माष्टमी पर रामलला के दरबार में विभिन्न अनुष्ठान व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
إرسال تعليق