।। पूर्वांचल और पलायन ।।



जन-जागरण हेतु काव्य प्रस्तुति

रचयिता – विजय तिवारी

(समाजसेवी, समालोचक, पूर्वांचल न्याय मंच)


।।पुर्वांचल और पलायन ।।

  (अविकसित पिछड़ा  पुर्वांचल का दर्द)

                           

 विकास से अछूता जब-तक पुर्वांचल रहेगा,

विकास का हर वादा अधूरा रहेगा ।

हर घर से पलायन  जब-तक  न रुकेगा,

विकास का बाजा झूठा बजेगा ।

विकास का हर स्वप्न अधूरा रहेगा ,

नौकरी युवाओं को जब-जक न मिलेगा।

शिक्षा का हर उद्देश्य अधूरा रहेगा,

युवा जब-तलक बेरोज़गार रहेगा  ।

नोएडा जैसे विकास पुर्वांचल को कब मिलेगा,

सौतेले का डंस हम और  न सहेगा।

हर घर को रोशनी तभी मिलेगी ,

जब विकास की गाड़ी पुर्वांचल में चलेगी।

बेरोज़गारी जब- तक हर घर में रहेगी,

हर घर से मैयत उठतीं रहेंगी।

पुर्वांचल जब तक न  सुधरेगा,

मानवता का हर चेहरा कलंकित रहेगा।

न्याय जब तक न हमको मिलेगा,

स्वतंत्रता का अर्थ अधूरा रहेगा।

विकास से अधूरा जब-तक पूर्वांचल रहेगा,

हर श्राप सत्ता को लगता रहेगा।

हर पार्टी का सर शर्म से झुकता रहेगा,

दौरा जब- जब वह पुर्वांचल का करेगा।

विकास से अछूता जब-तक पुर्वांचल रहेगा,

विकास का हर वादा अधूरा रहेगा।।


पूर्वांचल न्याय मंच का संदेश स्पष्ट है:

“हमें भी चाहिए शिक्षा, रोज़गार और न्याय –

वरना हर बार चुनाव में केवल मौन नहीं, प्रतिकार होगा!”

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget