भक्तों की भीड़ के बिना खुले केदारनाथ मंदिर के कपाट, PM मोदी के नाम से हुई पहली पूजा!

kedarnath, pm modi

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया | PrakashNewsOfIndia.in | 
Last Updated: Wed, 29 April 2020; 02:44:00 PM

विश्व और राष्ट्र कल्याण के लिए भगवान केदारनाथ की प्रथम पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न की गई। लॉकडाउन की वजह से आज की पूजा में मुख्य पुजारी समेत मात्र 16 लोग ही शामिल हुए। वहीं लॉकडाउन के कारण भक्तों के जुटने पर पाबंदी लगाई गई है। 


केदारनाथ के कपाट बुधवार यानी आज सुबह खुल गए हैं। कोरोना महामारी के बीच यह पहला मौका है जब बिना भक्तों की भीड़ के कपाट खोले गए। प्रातः 6 बजकर 10 मिनट पर भगवान श्री केदानाथ जी के कपाट 6 महीने के लिए संपूर्ण विश्व की सुख समृद्धि और आरोग्यता की कामना के साथ खोल दिए गए है। विश्व और राष्ट्र कल्याण के लिए भगवान केदारनाथ की प्रथम पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न की गई।

लॉकडाउन की वजह से आज की पूजा में मुख्य पुजारी समेत मात्र 16 लोग ही शामिल हुए। आमतौर पर कपाट खुलने के दिव्य पल का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और साधु संत केदार धाम पहुंचते हैं। कोरोना महामारी के चलते प्रशासन ने भक्तों को मंदिर में दर्शन की अनुमति नहीं दी है। मंदिर में केवल भोग, दोपहर का शृंगार और सांयकालीन आरती ही होगी। केदारनाथ के मंदिर को 10 क्विंटल फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया था।
                
वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी ट्वीट कर श्रद्धालुओं को बाबा केदारनाथ के धाम के कपाट खुलने की शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा- कोरोना महामारी के इस वैश्विक संकट में हम बाबा केदारनाथ की आराधना घर पर ही करें।

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget