UP बोर्ड : 10वीं, 12वीं परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन आज से शुरू

Education

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Tue, 05 May 2020; 10:15:00 AM

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन आज से शुरू हो गया है। मूल्यांकन सिर्फ ग्रीन जोन में आने वाले जिलों में शुरू होगा। वहीं, रेड व ऑरेंज जोन में आने वाले जिलों में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन स्थगित कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मीडिया को बताया कि आरेंज व रेड जोन में शिक्षकों को आने-जाने में होने वाली दिक्कतों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है क्योंकि यहां सार्वजनिक वाहनों पर प्रतिबंध है। कई शिक्षक दलों ने उनसे शिक्षकों को होने वाली समस्याओं के बारे में बताया था।

यूपी के ये जिले हैं ग्रीन जोन में- 
कानपुर देहात, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, अमेठी, बाराबंकी, खीरी, हाथरस, महाराजगंज, शाहजहांपुर, अम्बेडकर नगर, बलिया, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फर्रुखाबाद, फतेहपुर और हमीरपुर।

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget