सुलतानपुर: "मन की बात" पर जिले के BJP नेताओं नें क्या कहा?

सुलतानपुर: "मन की बात" पर जिले के BJP नेताओं के विचार 

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Sun, 31 May 2020; 7:00:00 PM

सुलतानपुर: भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ आर0ए0 वर्मा ने नगर में निवास करने वाले भाजपा जिला पदाधिकारियों के साथ अपने कैंप कार्यालय गोमती अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "मन की बात कार्यक्रम" को 11 बजे से सुना।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मासिक रेडियों कार्यक्रम मन की बात के 65 वें संस्करण में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के उपायों के साथ अनलाॅक-1 के बारे में भी अपने मन की बातों को देशवासियों के साथ साझा किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश वासियों द्वारा किये गये विभिन्न सेवा कार्यो, विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाने, वर्षा के पानी को बचाने, प्रवासी मजदूरों के रोजगार की दिशा में काम करने, भारत व विश्व समुदाय के लोगों का कोरोना लड़ाई में योग व आयुर्वेद के महत्व को समझने, आत्मनिर्भर भारत बनाने, मेक इन इंडिया, लोकल प्रोडक्ट को बढ़ावा देने, आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर0ए0 वर्मा ने मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से मन की बात करते हुए एक- एक देश वासियों विशेषकर प्रवासी मजदूरों , गरीबों व किसानों के जीवन में खुशहाली व उनकी समृद्धि की चिंता की है।कोविद-19 के संकट में 2020 के आत्मनिर्भर भारत के बढ़ते अभियान में 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज देश के गरीबों, मजदूरों , निराश्रितों, किसानों, मध्यमवर्ग व व्यापारी वर्ग की खुशहाली का आधार बनेगे। इससे हर वर्ग सशक्त होगा और देश आत्मनिर्भर बनेगा।
जिला अध्यक्ष डॉ वर्मा ने कहा आयुष्मान भारत योजना गरीबों के गंभीर इलाज के लिए वरदान साबित हुई है। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कुछ दिन पहले आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की संख्या 1 करोड़ से अधिक हो गयी है। मतलब एक करोड़ गरीब व असहाय परिवारों की सेवा की गयी है। जिसमें से 80 प्रतिशत चिकित्सा उपचार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का किया गया है। पोर्टेबिलिटी सुविधा आयुष्मान भारत योजना की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। इस सुविधा के कारण आयुष्मान भारत योजना का कार्डधारक देश मे किसी भी जगह चिकित्सा उपचार ले सकता है। 

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 65 संस्करण जिले के सभी मण्डलों व सेक्टर स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सुना गया। जिला अध्यक्ष डॉ वर्मा के कैंप कार्यालय पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष पल्लवी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, आनन्द द्विवेदी, आलोक कुमार आर्या, जिला महामंत्री सुशील त्रिपाठी , धर्मेन्द्र कुमार, सुनील वर्मा, आशीष सिंह रानू, विजय सिंह रघुवंशी, नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल, इन्द्रजीत वर्मा आदि ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget