सुलतानपुर: जिले में 20 पर पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा!

सुलतानपुर: जिले में 20 पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा! 

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Sun, 17 May 2020; 09:00:00 PM

सुलतानपुर: जिले में शनिवार को एक साथ छह कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने घर पहुंचने वाले संक्रमितों के गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इसको देखते हुए प्रशासन ने चार गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए उसे सील कर दिया है। गांव की एक किमी एरिया की सीमाओं पर पुलिस तैनात कर दी गई है। साथ ही ग्रामीणों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डोर स्टेप प्रणाली की व्यवस्था लागू कर दी है। फल, सब्जी व अन्य जरूरी चीजों की आपूर्ति के लिए स्थानीय अधिकारियों को ठेला, ई-रिक्शा आदि से सामग्री पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। कंटेनमेेंट जोन घोषित गांवों में कादीपुर तहसील क्षेत्र के करौंदीकलां का खालिसपुर गोपालपुर, कूरेभार का नरसिंहपुर लोकेपुर, सदर तहसील का महमूदपुर व बल्दीराय तहसील का मोहम्मदपुर काजी गांव शामिल है। मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है। शनिवार को मिलने वाले मरीजों को मिलाकर जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 20 व एक्टिव केसों की संख्या 18 हो गई है।

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget