भारतीय क्रिकेटरों को नाडा का नोटिस, BCCI नें दी सफाई!

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Mon, 15 Jun 2020; 06:15:00 AM

दिग्गज चेतेश्वर पुजारा, रविंद्र जडेजा और लोकेश राहुल सहित पांच केंद्रीय अनुंधित भारतीय क्रिकेटरों को रहने के स्थान की जानकारी देने में असफल होने के कारण राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने नोटिस जारी किया है। इस मामले पर बीसीसीआई ने देरी के लिए ‘पासवर्ड गड़बड़ी’ का हवाला दिया।
जिन खिलाड़ियों को नोटिस मिला है, उसमें महिला स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा भी शामिल हैं। दोनों महिला क्रिकेटर राष्ट्रीय पंजीकृत परीक्षण पूल (एनआरटीपी) में शामिल 110 में से पांच क्रिकेटर हैं।
नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि बीसीसीआई ने अपने पांच एनआरटीपी खिलाड़ियों के स्थान की जानकारी देने में असफल रहने के लिए आधिकारिक स्पष्टीकरण भेजा है। अग्रवाल ने कहा, ‘एडीएएमएस (डोपिंग रोधी प्रशासनिक एवं प्रबंधन प्रणाली) सॉफ्टवेयर में ‘व्हेयरअबाउट्स फॉर्म’ भरने के दो तरीके हैं। या तो खिलाड़ी खुद ही इसे भरे या फिर संघ उसकी तरफ से यह फॉर्म भरे।’

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget