एलान- बिहार में सलमान और करण की कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी?


प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Thu, 19 Jun 2020; 07:17:00 AM

सवर्ण सेना ने ऐलान किया कि वो बिहार में सलमान खान और करण जौहर की किसी भी फ़िल्म को रिलीज नहीं होने देगी। अगर अन्य फिल्मकारों का नाम भी सामने आता है तो उनके भी फिल्मों का बहिष्कार किया जाएगा।
इससे पहले सवर्ण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भागवत शर्मा ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुशांत सिंह राजपूत जैसे जीवट इंसान कभी आत्महत्या नहीं कर सकते। भागवत शर्मा ने कहा कि उनकी सुनियोजित ढंग से हत्या की गई है। सवर्ण सेना उनकी हत्या की जाँच सुप्रीम कोर्ट के जजों की निगरानी में SIT के द्वारा किए जाने की माँग करता है।

भागवत शर्मा ने बताया की सलमान खान एवं करण जौहर पर पटना व्यवहार न्यायालय में सीजेएम के यहाँ धारा-107,109 299 और 304 केस दर्ज करवा दिया गया है। भागवत ने बताया कि सलमान खान एवं करण जौहर, एकता कपूर, साजिद नाडीयावाला सहित कई फिल्मकारों ने सुशांत सिंह राजपूत को साजिशन कई फिल्मों से बाहर निकलवाया। इसलिए बिहार में करण जौहर व सलमान खान की फिल्मों पर आजीवन प्रतिबंध रहेगा। भागवत शर्मा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार में सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर फिल्मसिटी का निर्माण किए जाने की अपील की।



إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget