सुलतानपुर: महिला से दुराचार मामले में केस दर्ज, थानाध्यक्ष बोले जल्द होगी गिरफ्तारी

अमित पांडेय, जयसिंहपुर |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Thu, 25 Jun 2020; 01:55:00 PM

सुलतानपुर: जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में महिला नें एक युवक पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना 3 दिन पहले की है, महिला के मुताबिक लिफ्ट देने के बहाने युवक ने महिला को होटल में ले जाकर दुराचार किया।

आपको बता दें, महिला कूरेभार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है। महिला का रविवार को अपने पति से किसी बात पर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान महिला ने डॉयल 112 पर सूचित कर पुलिस बुलाया था। मौके पर पहुँची पुलिस विवाद करने वाले पति को हिरासत में लेकर थाने चली गयी थी।

कुछ घण्टे बाद महिला अपने पति को छुड़ाने के लिए घर से पैदल ही थाने को निकली थी। महिला का कहना है कि वह धनपतगंज बाजार से कूरेभार जाने के लिए किसी साधन का इंतजार कर रही थी, तभी उसके गांव का विशाल पांडेय एक जीप से पहुँचा और उसे थाने छोड़ने की बात कहकर जीप में बैठा लिया।

महिला का आरोप है कि विशाल महिला को थाने न लेकर जिले के एक होटल में ले गया और वहाँ उसके साथ दुराचार किया और किसी के सामने मुँह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।

कूरेभार थाने से उचित कार्यवाही न होने पर बुधवार को महिला पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा को पूरे मामले से अवगत कराया। तब पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष कूरेभार ने विशाल के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया।

थानाध्यक्ष बोले जल्द होगी गिरफ्तारी
प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया से बातचीत में थानाध्यक्ष मनबोध तिवारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget