प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Mon, 08 Jun 2020; 07:25:00 PM
कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लोगों की मदद के आह्वान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल के निर्देश पर पर जिले के भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का सेवाभाव आज भी जारी रहा। इसी कड़ी में आज विनोद सिंह के सहयोगी राजेश पांडेय नगर के ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा को करीब 7500 मास्क,900 डिटॉल साबुन और 500 शीशी सेनेटाइजर सौंपा। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के फ्रंटल संगठन( जिसमें सभी 7 मोर्चों और 41 प्रकोष्ठों) के पदाधिकारियों के जरिये ये मास्क,साबुन और सेनेटाइजर गांव गांव में गरीबों, निराश्रितों और जरूरतमंदों तक उपलब्ध करवाया जायेगा।
वहीं भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने कहा कि आज से लगभग दुकानें धार्मिक केंद्र जैसे तमाम चीजें लोगों के लिये खोल दी गई है। लेकिन आप को भीड़ का हिस्सा नही बनना है। अपने को सतर्क रखना है। मास्क या गमछे का प्रयोग हमेशा करें। इसके अलावा समय समय पर हाथ साबुन से धुलें। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पूरा पालन करें। विनोद सिंह ने कहा कि हमारी सतर्कता ही इस कोरोना वायरस नाम की वैश्विक महामारी से बचा सकती है। संकट की इस घड़ी में लोगों की मदद करें और खुद और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।
(इस ख़बर को प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया की टीम नें संपादित नहीं किया है। BJP कार्यालय की सूचना को सीधे प्रसारित किया गया है।)

- भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा को सौंपा 7500 मास्क, 500 शीशी सेनेटाइजर और 900 डिटॉल साबुन.
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल के निर्देश पर किया वितरण.
- भाजपा के फ्रंटल संगठन (सात मोर्चों और 41 प्रकोष्ठ) के जरिये गांव गांव में गरीबों, निराश्रितों और जरूरतमंदों को उपलब्ध करवाया जायेगा मास्क,सेनेटाइजर और साबुन.

إرسال تعليق