UP में तय समय से आएगा मॉनसून- मौसम विभाग!

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Sat, 13 Jun 2020; 06:15:00 AM

उत्तर प्रदेश में दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून अपने तय समय से ही आएगा। मौसम निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पूर्वांचल के रास्ते यूपी में मॉनसून 18 से 20 जून के बीच दाखिल हो सकता है। वहीं 16-17 जून से मॉनसून से पहले की बारिश शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा कि स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में मॉनसून पहुंच गया है। इसके बाद पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और फिर बिहार होते हुए पूर्वी यूपी में मॉनसून पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के भीतर झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार में मॉनसून के पहुंचने के आसार बन रहे हैं।

फिलहाल मौसम विभाग ने आज यानी 13 जून से सोमवार 15 जून के बीच प्रदेश कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार जताए हैं। आज 13 जून को राज्य के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और फिर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget