PM मोदी आज और कल मुख्यमंत्रियों से फिर करेंगे बात!

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Tue, 16 Jun 2020; 06:48:00 AM

देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर मंगलवार और बुधवार को देश के मुख्य मंत्रियों, उप राज्यपालों और शीर्ष अधिकारियों से बात करेंगे। यह बातचीत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी।
बातचीत के इस दौर में पहले दिन मंगलवार को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उप राज्यपालों और शीर्ष अधिकारियों से बात करेंगे। इन राज्यों में पंजाब, केरल, गोवा, उत्तराखंड, झारखंड, पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा कुछ केंद्र शासित प्रदेश शामिल होंगे।
कल इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ होगी चर्चा
दूसरे दिन यानी बुधवार को उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत होगी जहां कोरोना के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। कोरोना काल में मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की इस तरह की यह छठी बैठक होगी। इस पहले 11 मई को बैठक हुई थी।

2 दिन पहले पीएम ने केंद्रीय मंत्रियों शीर्ष अधिकारियों के साथ की थी समीक्षा
मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक से पूर्व पीएम ने शनिवार को केंद्रीय मंत्रियों शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर मानसून के दौरान कोरोना से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की थी। इस बैठक में पीएम ने दिल्ली की बिगड़ती स्थिति पर गृहमंत्री अमित शाह को मुख्यमंत्री और उप राज्यपाल के साथ बैठक कर हालात से निपटने के लिए समग्र योजना बनाने का निर्देश दिया था।
Tags

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget