सुलतानपुर: तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, बल्दीराय पुलिस नें भेजा जेल

रामभवन प्रजापति, बल्दीराय |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Fri, 24 July 2020; 07:05:00 PM
बल्दीराय: पुलिस ने बल्दीराय थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को 12 बोर के तमंचे व एक जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बल्दीराय पुलिस की टीम इसौली के पास गश्त कर रही थी। तभी इसौली गांव की तरफ से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा।

संदेह होने पर पुलिस ने भी पीछा करना शुरू कर दिया। घेराबंदी कर दरगाह रोड के पास से युवक को पकड़ा गया। पूछताछ के साथ ही तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुए। 

थानाध्यक्ष बल्दीराय अखिलेश सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम मंजूर अहमद  पुत्र मकसूद अहमद निवासी इसौली बताया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget