सुलतानपुर: गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर दुःख व्यक्त करते हुए जिले के पत्रकारों नें एक मिनट का रखा मौन, दी श्रद्धांजलि!

Prakash news of india प्रकाश न्यूज आफ इंडिया


प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Wed, 22 July 2020; 09:35:00 PM


सुलतानपुर: सुलतानपुर: गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या के  मामले में पंजाब केसरी के ब्यूरो चीफ नीरज तिवारी की अगुआई में शोक सभा का आयोजन हुआ जिसमें  पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर दुःख व्यक्त करते हुए जिले के पत्रकारों नें एक मिनट का मौन रखते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। पत्रकारों नें CM योगी आदित्यनाथ से मृतक पत्रकार के परिवार को 50 लाख रुपये और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। जिले के पत्रकारों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं के लिए शासन प्रशासन को संवेदनशील होने होगा क्योंकि ऐसी घटनाओं में पत्रकारों का सब कुछ बर्बाद हो जाता है। ऐसे में पत्रकारों के हितों की रक्षा के साथ उनके जानमाल की रक्षा करना भी सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है।इस मौके पर श्री कृष्ण पांडेय,
राजीव तिवारी, बृजेश उपाध्याय, पिंटू तिवारी आदि पत्रकार उपस्थित रहे ।

आपको बता दें विजयनगर बाईपास निवासी विक्रम जोशी के ऊपर अपनी बहन के घर से वापस लौटते समय सोमवार को बदमाशों हमला कर दिया। सिर से सटाकर उनको गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। दरअसल, परिवार की एक लड़की से छेड़छाड़ करने पर विक्रम नें इन बदमाशों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। यही बात हमलावरों को नागवार गुजरी और उन्होंने विक्रम को गोली मार दी।

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget