सुलतानपुर: जयसिंहपुर में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, पत्नी और बच्चे घायल

अमित पांडेय, जयसिंहपुर |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Mon, 13 July 2020; 06:10:00 PM
सुलतानपुर: जयसिंहपुरक्षेत्र के टांड़ा बांदा हाईवे पर भीखूपुर टोल प्लाजा के पास बुलेट कार के टक्कर में बुलेट सवार की मौत हो गयी है जबकि उसके पत्नी सहित तीन बच्चे बुरी तरह घायल हो गए हैं। पुलिस मौके पर जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार दिन के लगभग 3 बजे बृजेन्द्र यादव (45) अपनी पत्नी प्रियंका (42) तथा तीन बच्चों के साथ सेमरी की तरफ से अपने घर मुईली तिवारी का पुरवा थाना जयसिंहपुर के लिए बुलेट बाइक से जा रहे थे। टोल प्लाजा भीखूपुर के पास पीढ़ी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही महिंद्रा TUV 100 से आमने सामने टक्कर हो जाने से चालक बृजेन्द्र यादव सुत जगदीश यादव बुरी तरह से घायल हो गए। पत्नी, तीनों बच्चे भी घायल हो गए।घटना के बाद तुरंत टोल प्लाजा के एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बृजेन्द्र यादव की मौत हो गई। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट बाइक के परखच्चे उड़ गए। फ़िलहाल, घटना स्थल पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget