रोहित शर्मा, विनेश फोगाट समेत 4 को राजीव गांधी खेल रत्न के लिए चुना गया

एस०के० तिवारी, खेल समाचार |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Tue, 18 Aug 2020; 07:50:00 PM
भारतीय क्रिकेट टीम के लिमिटेड ओवर्स के उपकप्तान रोहित शर्मा और पहलवान विनेश फोगाट को पुरस्कार चयन समिति द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न के लिए चुना गया है। टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन थंगावेलू के लिए भी पुरस्कार चयन समिति द्वारा खेल रत्न के लिए सिफारिश की गई। 

बता दें कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह पहली बार इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण ऑनलाइन आयोजित हो सकते हैं, जिसमें सभी विजेता अपने अपने स्थानों से 29 अगस्त को लॉग इन करके अपने नामों की घोषणा होते हुए सुनेंगे। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार खेल दिवस के मौके पर 29 अगस्त को दिये जाते हैं, जो महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन है।

खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया,  भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार समारोह के दिन ही सुबह विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी।'' महामारी के कारण जून में मंत्रालय को पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कराने की तिथि को बढ़ाने के लिए बाध्य होना पड़ा था।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार शामिल हैं, जो हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति देते हैं।

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget