28 अगस्त: जाने आज के राशिफल में क्या है खास!





🐏मेष - पॉजिटिव - आज आपने किसी से भी कुछ शेयर किए बिना अपनी दिनचर्या संबंधी कुछ योजनाएं बनाई हैं जिसमें आप सफल रहेंगे। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बनेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के प्रति आपका सेवा भाव उन्हें आत्मिक खुशी प्रदान करेगा।

नेगेटिव - किसी नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्र के साथ संपर्क में रहना आपकी मानहानि का कारण बन सकता है। संतान की गतिविधियों तथा क्रियाकलापों पर नजर रखना अति आवश्यक है। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी कार्य को आज स्थगित रखें।

व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कर्मचारियों की वजह से कुछ मानसिक तनाव रहेगा। परंतु आप अपने पराक्रम द्वारा स्थितियों को संभाल भी लेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह समय उत्तम है। कुछ विशेष उपलब्धियां प्राप्त होंगी।

लव- जीवनसाथी व परिवार के साथ मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में समय व्यतीत होगा। तथा पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। फिर भी क्रोध करने से बचें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

🐂वृष - पॉजिटिव- आप इस समय पर निवेश संबंधी जो नीतियां बना रहे हैं उनमेें कुछ गलतियां होने की आशंका लग रही है। उन पर पुनः विचार करें या आज स्थगित ही रखें। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित कार्य करने के लिए समय उत्तम है। अध्यात्म और धर्म-कर्म के प्रति भी रुचि रहेगी।

नेगेटिव- मन में बिना किसी कारण के कुछ अशांति जैसा महसूस करेंगे। कुछ समय प्रकृति के साथ और मेडिटेशन में व्यतीत करना उचित रहेगा। युवा वर्ग को अपने कैरियर से संबंधित कार्यों में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

व्यवसाय- प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय के लिए लाभदायक स्थितियां बनी हुई हैं। कोई महत्वपूर्ण डील हो सकती है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में नुकसान होने की संभावना है आज इन्हें टाल ही दें। नौकरी पेशा व्यक्ति काम की अधिकता की वजह से परेशान रहेंगे।

लव- जीवन साथी कार्यभार की अधिकता की वजह से परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका घर-परिवार के प्रति पूर्ण सहयोग उन्हें सुकून और खुशी प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य- मुंह में छाले या किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

👫मिथुन - पॉजिटिव- कुछ समय से आप अपना ध्यान अपने व्यक्तित्व व पर्सनैलिटी को निखारने में लगा रहे हैं। जिसमें आपको काफी हद तक सफलता भी मिली है। कुछ बाहरी संपर्क सूत्रों के साथ मिलने-जुलने के बाद आपकी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनी हैं जो कि सफल रहेंगी।

नेगेटिव- अपने ऊपर समय व्यतीत करने के साथ-साथ परिवार तथा रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। क्योंकि भाइयों से भी किसी प्रकार का मतभेद होने की आशंका लग रही है। घर परिवर्तन की अगर योजना बन रही है तो उस पर गंभीरता से विचार करें, समय उत्तम है।

व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार के स्थान या कार्य प्रणाली में परिवर्तन की आवश्यकता है। ऐसा करना आपके लिए उचित भी रहेगा। अपनी कार्य क्षमता को बनाकर रखना अति आवश्यक है, क्योंकि आलस की वजह से कुछ काम रुक सकते हैं।

लव- जीवन साथी का परिवार की देखभाल करने व सामंजस्य बनाकर रखने में पूरा समर्पण रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंधों का दुष्प्रभाव परिवार पर पड़ सकता है।

स्वास्थ्य- रक्त संबंधी कोई इंफेक्शन होने की आशंका है। साथ ही वाहन का भी सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

🦀कर्क - पॉजिटिव- किसी भी प्रकार की प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की उत्तम संभावनाएं हैं। इसलिए पूरी तरह एकाग्रचित्त होकर अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान लगाएं। आपका अधिकारपूर्ण भाषा का प्रयोग दूसरों को प्रभावित करेगा।

नेगेटिव- कभी-कभी बहुत अधिक जल्दबाजी व उत्तेजना की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव होने की आशंका भी बन रही है। सुख सुविधा संबंधी कार्यों में अधिक खर्चा होगा।

व्यवसाय- किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यवसाय में सहायक साबित होगी। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपने उचित कार्य की वजह से सम्मान भी प्राप्त होगा।

लव- अत्यधिक व्यस्तता के कारण पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। जिसका असर परिवार पर भी पड़ सकता है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कफ प्रवृत्ति के लोग बदलते वातावरण में सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

🐅 सिंह पॉजिटिव- आप अपने आत्मविश्वास व वाकपटुता से नकारात्मक परिस्थितियों पर भी काबू पाने में सक्षम रहेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान व वर्चस्व बना रहेगा। साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपनाकर आप किसी भी कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें।

नेगेटिव- कभी-कभी आपकी विचलित मनःस्थिति आपको निर्णय लेने में कुछ परेशान कर सकती है। परंतु आप तुरंत ही उस पर काबू पा लेंगे। बच्चों पर बहुत अधिक अनुशासन रखना उन्हें परेशान कर सकता है। इसलिए उनके साथ दोस्ताना व्यवहार रखें, तो उचित रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। लाभ संबंधी नई संभावनाएं मिलेंगी और आपको मेहनत के अनुरूप फल भी उचित ही मिलेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर दबदबा बना रहेगा।
लव- जीवन साथी के साथ कुछ तकरार की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। क्रोध की अपेक्षा सहज तरीके से मामले को सुलझाएं तो अच्छा है।

स्वास्थ्य- तनाव की वजह से गैस, बदहजमी जैसी परेशानी भी उत्पन्न होगी। व्यायाम और मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

🙎‍♀️कन्या: पाजिटिव- अगर कोई नया घर या प्रॉपर्टी लेने की योजना बना रहे हैं तो आपका निर्णय बहुत ही उचित है। पूरी एकाग्रता से इस पर काम करें। कुछ सरकारी रिटायर्ड व्यक्तियों से आपको सहयोग व उचित सलाह प्राप्त होगी। इन बातों पर अवश्य ध्यान दें।

नेगेटिव- किसी मित्र या नजदीकी रिश्तेदार की वजह से आपको पैसे की हानि हो सकती हैं। बेहतर होगा कि धन संबंधी कोई उधारी वाला लेनदेन ना करें। विद्यार्थी सोचने-समझने में बहुत अधिक समय लगाने से हाथ में आई उपलब्धियां खो सकते हैं।

व्यवसाय- मनोरंजन तथा सौंदर्य प्रसाधन संबंधी व्यवसाय में उन्नति होगी। कारोबारी स्त्रियां विशेषतया अपने व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित रखें। लाभदायक परिस्थितियां उत्पन्न हो रही हैं। नौकरी में भी स्त्रियों का वर्चस्व रहेगा।

लव- पति-पत्नी के आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। घर का माहौल भी अनुशासित और मर्यादित रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पेट से संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत होने से अपने खान-पान को संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 6

⚖️ तुला - पॉजिटिव- आजकल आपकी सकारात्मक सोच, जैसे कि भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करना, आपके लिए शुभदाई रहेगा। क्योंकि कर्म करने से भाग्य को अपने आप बल मिलेगा। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर धार्मिक आयोजन में भी जाने का अवसर प्राप्त होगा।

नेगेटिव- घर में किसी छोटी सी बात को लेकर बहुत बड़ा मुद्दा बन सकता है। जिसकी वजह बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप होना है। कभी-कभी आपका मनमौजी स्वभाव भी दूसरों के लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है।

व्यवसाय- पब्लिक डीलिंग, मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय आज फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। अपने महत्वपूर्ण संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी ऑफिस से संबंधित कोई यात्रा करनी पड़ सकती है।

लव- पति-पत्नी के बीच अहम को लेकर टकराव हो सकता है। साथ ही विवाहेत्तर संबंध भी परेशानी का कारण बनेंगे।

स्वास्थ्य- कोई पुरानी बीमारी दोबारा से ऊभर सकती है, इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण रूप से सचेत रहें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

 🦂वृश्चिक - पॉजिटिव- राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा तथा आप एक विशेष मुकाम हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति में अप्रत्याशित लाभ होने से प्रसन्नता रहेगी। घर में कुछ रखरखाव और परिवर्तन संबंधी योजनाएं भी बन सकती हैं।

नेगेटिव- परंतु ध्यान रखें कि आपका गुस्सा और दूसरों पर बहुत अधिक अधिकार पूर्ण व्यवहार रखना आपको अपने नजदीकी लोगों से दूर कर सकता है। बच्चों का अपने करियर को लेकर कार्य ना बनने की वजह से कुछ तनाव रहेगा।
व्यवसाय- शिक्षा संस्थान व बच्चों से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही है। परंतु मेहनत की अधिकता रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने टारगेट को पाने में कामयाब रहेंगे।

लव- पति-पत्नी अपने संबंधों में खटास ना आने दें। प्रेम प्रसंगों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्द ही विवाह में परिणित होने के अवसर प्राप्त होंगे।

स्वास्थ्य- एक्सीडेंट या चोट लगने की स्थिति बन रही है। बहुत अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 2

🏹धनु - पॉजिटिव- आपके आदर्शवादी विचार तथा सामाजिक गलत गतिविधियों पर आपका हस्तक्षेप करना दूसरों के लिए एक मिसाल बनता है तथा आपको सम्मानित स्थिति भी प्रदान करता है। कोई रुका हुआ पैसा टुकड़ों में मिलेगा। परंतु इससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर हो जाएगी।

नेगेटिव- ध्यान रखेें कि पिता या पिता समान व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार की अपमानित स्थिति उत्पन्न ना हो। कभी-कभी किसी विषय पर ही गहराई से जानने की इच्छा आपको अपने विशेष लक्ष्य से भटका सकती है।

व्यवसाय- व्यवसाय में आज भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में है। अनायास ही आपके काम बनते जाएंगे। परंतु जल्दबाजी ना करके धैर्य पूर्वक कार्यों को संपन्न करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभदायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं।

लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यूरिन इनफेक्शन जैसी दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

🐊मकर - पॉजिटिव- आपका बहुत सोच-समझकर निर्णय लेना और कोशिश करके अधिकतर काम स्वयं ही निपटाना आपका विशेष गुण बन रहा है। आपके स्वभाव में आया हुआ सकारात्मक परिवर्तन अध्यात्म व ईश्वरीय शक्ति से जोड़ रहा है। आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखते हुए अपनी आंतरिक उपलब्धियों को भी हासिल करने का भी प्रयास कर रहे हैं।

नेगेटिव- परंतु ज्यादा आत्म केंद्रित होने से इसका नकारात्मक असर आपके व्यक्तिगत जीवन तथा परिवार पर भी पड़ेगा। घर में किसी प्रकार की तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपने सामाजिक क्रियाकलापों पर भी अवश्य ध्यान दें।

व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा तथा कुछ विशेष परिवर्तन करने की भी आवश्यकता है। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें, किसी प्रकार की फूट पड़ सकती है।

लव- जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। तथा घर परिवार की जरूरतों पर ध्यान देना आवश्यक है।
स्वास्थ्य- यूं स्वास्थ्य उत्तम रहेगा फिर भी मौसमी बीमारियों के प्रति सतर्क रहें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

🍯कुंभ - पॉजिटिव- आज का ग्रह गोचर आपके लिए उचित समय का निर्माण कर रहा है, इसका भरपूर उपयोग करना आपकी क्षमता पर निर्भर करता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद आपके लिए धनदायक उम्मीदें बरकरार रखेगी तथा अधिकतर समय बाहर की गतिविधियों में व्यतीत होगा।

नेगेटिव- भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से भटककर व्यर्थ की बातों में अधिक लगेगा, जिसकी वजह से उनके अध्ययन में नुकसान हो सकता है। गैरकानूनी कामों में ना उलझें।
व्यवसाय- मशीनरी व ऑयल आदि से संबंधित व्यवसाय में भरपूर मुनाफा होने के योग बन रहे हैं, परंतु हर काम में पेपर संबंधी कार्यों को पूरी तरह व्यवस्थित रखें। आपको अचानक से कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है।
लव- अत्यधिक व्यस्तता के कारण आप परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। इसकी वजह से बच्चे कुछ लापरवाह हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- छाती से संबंधित परेशानी जैसे नजला, जुकाम से अपने आप को बचाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

🐟मीन - पॉजिटिव- अपनी सूझबूझ व बुद्धिमता द्वारा अपने कार्यों को संपन्न करेंगे। हर कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करना आपको सफलता देगा। घर में मित्रों का आगमन होगा। सभी सदस्य आपसी मेलजोल का लुत्फ उठाएंगे। रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से भी राहत मिलेगी।

नेगेटिव- ध्यान रखिए कि बच्चों का अपनी पढ़ाई से ध्यान बिल्कुल हट रहा है। मनोरंजन के साथ-साथ पढ़ाई पर भी एकाग्रता रखना आवश्यक है। अपने गुस्से पर भी काबू रखकर आराम से परिस्थितियों को हैंडल करें।

व्यवसाय- खानपान से संबंधित व्यवसाय में धीरे-धीरे सुधार आएगा। अपने काम की क्वालिटी पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों पर काम के बोझ की अधिकता रहेगी। ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे।

स्वास्थ्य- गला खराब व बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9


إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget