अंकुर पाठक, सुलतानपुर |PrakashNewsOfIndia.in
Last Updated: Sat, 29 Aug 2020; 07:52:00 PM
Last Updated: Sat, 29 Aug 2020; 07:52:00 PM
सुलतानपुर: आज थाना चाँदा अन्तर्गत ग्राम-गोपीनाथपुर में दो पक्षो में जानवर चराने को लेकर विवाद हुआ। घटना की जांच में पहले गोली मारने की बात सामने आयी। जिसमें जंगली पुत्र हड़ताली उम्र-38 वर्ष के कंधे पर चोट लगी। जिसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डाक्टर द्वारा बताया गया कि पीड़ित की स्थिति सामान्य है और पीड़ित के कंधे पर लगी चोट पर बर्निंग व ब्लैकनिंग नहीं है जो सम्भवतः फायर इन्जरी प्रतीत नही हो रही है। जिससे गोली की घटना का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। विशेषज्ञों की राय ली जा रही है।
फ़िलहाल घटना में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी मोनू सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है। शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
إرسال تعليق