बुलेटिन 09:00 AM; सुप्रभात सुलतानपुर

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Mom, 20 July 2020; 09:00:00 AM

सुलतानपुर: सावन के तीसरे सोमवार  20 जुलाई यानी आज मनाई जा रही है सोमवती अमावस्या
सुलतानपुर: भगवान शिव की अराधना को समर्पित सावन के पवित्र माह में सावन सोमवार व अमावस्या के जलाभिषेक का विशेष महत्व है। लेकिन अमावस्या यदि सोमवार को हो यानी सोमवती अमावस्या हो तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस बार दशकों बाद सावन के तीसरे सोमवार को विशेष मुहूर्त में 20 जुलाई यानी आज सोमवती अमावस्या मनाई जा रही है। कहा जाता है कि 20 साल पहले ऐसा शुभ संयोग बना था। इस दिन महिलाएं तुलसी अथवा पीपल के पेड़ की 108 परिक्रमा भी करती हैं। लेकिन कोरोना संकट को देखते हुए इस बार मंदिरों में भीड़ नहीं लग सकेगी। कई भक्तों को भगवान की पूजा घर से ही करनी पड़ेगी।

सुलतानपुर: जिले में रविवार को भी एक दंपत्ति समेत 6 नए कोरोना मरीज मिले
सुलतानपुर: कोरोना मरीजों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। 15 जुलाई, 2020 को प्रेषित कोविड-19 सैम्पल्स की रिपोर्ट रविवार को प्राप्त हुई है, जिसमें से 344 निगेटिव तथा 06 व्यक्ति कोविड-19 पाजिटिव पाये गये हैं।
कोरोना पाजिटिव पाये गये व्यक्तियों में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे कैम्प-1 में ग्राम अरवल खीरी कूरेभार में कार्यरत एक, तहसील कैम्पस के निवासी एक पति-पत्नी, नगरीय क्षेत्र निरालानगर में एक 18 वर्षीय बालिका ब्लाक दोस्तपुर एक 35 वर्षीय महिला और 
चौक घंटाघर में एक 35 वर्षीय गर्भवती महिला में  कोविड-19 की पुष्टि हुई है।

सुलतानपुर: बीती शाम भी नगर में पैदल गस्त पर निकले जिले के पुलिस कप्तान
सुलतानपुर: बीती शाम को भी पुलिस अधीक्षक  शिव हरी मीणा नगर क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र शुक्ला, नगर कोतवाल ओमवीर सिंह , सीताकुंड चौकी प्रभारी कमलेश यादव पुलिस टीम संग जनपद के नगर क्षेत्र में पैदल गस्त कर कानून व्यवस्था व सामाजिक दूरी का जायजा लिया।लाउडहेलर के माध्यम से सभी नगर वासियों से भी अपील की गयी कि बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न निकले मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लगभग 30 व्यक्तियों के विरुद्ध  थाना-कोतवाली नगर पुलिस द्वारा कार्यवाही भी की गयी।

सुलतानपुर: कोरोना ने बढ़ाई लोगों की चिंता, लगभग आधा सुल्तानपुर शहर हुआ सील
सुलतानपुर: 10 जुलाई से 18 जुलाई के दौरान सुल्तानपुर शहर में 26 कोरोना संक्रमित पाए गए जिसके चलते 9 कंटेनमेन्ट जोन बनाये गए और इसमें से एक रोगी की मृत्यु भी हो चुकी है।
जिलाधिकारी द्वारा इन सभी कंटेनमेन्ट ज़ोन्स को मिलाकर एक हॉटस्पॉट जोन बना दिया गया है और हॉटस्पॉट जोन के 500 मीटर की परिधि को बफर जोन बनाया गया।
इस हॉटस्पॉट जोन के अंतर्गत अवंतिका फ़ूड मॉल से GIC ग्राउंड तक, GIC ग्राउंड से रेलवे क्रासिंग कुड़वार नाका होते हुये जावेद हबीब सैलून तक, जावेद हबीब सैलून से न्यू लाइफ लाइन होते हुये हंसा नर्सिंग होम तक, हंसा नर्सिंग होम से पन्त स्टेडियम होते हुये मेहमान होटल, अवन्तिका फ़ूड मॉल तक सील रहेगा।

सुलतानपुर: घर मे घुस कर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी धरे गए
कुड़वार: पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना-कुड़वार पुलिस टीम द्वारा कई धाराओं में वांछित अभियुक्त राहुल यादव पुत्र अमर बहादुर यादव और सुनील कुमार यादव पुत्र गुलाब चन्द्र यादव निवासी-मड़हा, थाना- कुड़वार, जनपद-सुलतानपुर को मुखबिर की सूचना पर सुरेश नगर चौराहे से घटना में प्रयुक्त एक अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर जिला कारागार भेजा गया। इस मौके पर गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कुड़वार अरविन्द कुमार पाण्डेय,उपनिरीक्षक विमल कपूर आदि रहे।

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget