सुलतानपुर: ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक शौचालय निर्माण का कार्य तेज

अमित पांडेय, जयसिंहपुर |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Thu, 16 July 2020; 07:15:00 PM
सुलतानपुर: जिले की ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में जरूरत मंदो के लिए सार्वजनिक स्थल पर सामूहिक उपयोग हेतु शौचालय निर्माण के लिए ग्राम विकास अधिकारियों से भूमि चिंहित कर प्रस्ताव मांगा गया है।

विकास खंड जयसिंहपुर के सभी 89 ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए बीडीओ द्वारा भूमि चिंहित कर निर्माण हेतु ग्राम विकास अधिकारियों से प्रस्ताव देने को कहा गया है। जानकारी के मुताबिक सार्वजनिक शौचालय निर्माण मनरेगा कन्वर्जन कास्ट तथा ग्राम निधि के खाते में मौजूद धनराशि से कराया जाएगा।

गांवों से बाहर शौचालय की प्रथा पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की पहल की है। बताया तो यहां तक जा रहा है कि दलित आबादी के बीच बनवाने की प्राथमिकता दी जानी है।

विकास खंड कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक निर्माण हेतु उपयुक्त स्थान नहीं मिल पा रहा है।निर्देश के अनुसार भूमि का चयन ग्राम पंचायत की खुली बैठक में किया जाना है।

एडीओ पंचायत राजधर पांडे से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जमीन चिंहित हो जाने के बाद ग्राम पंचायत को आबंटित धनराशि के साथ ग्राम पंचायत के मनरेगा कन्वर्जन कास्ट से तीन लाख रुपये में ग्राम पंचायत निर्माण कार्य पूरा कराऐगा। निर्माण के बाद अनुश्रवण की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी।

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget