सुलतानपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 06 अक्टूबर को तहसील कादीपुर में आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

प्रकाश न्यूज़ ऑफ इंडिया

सुलतानपुर: उ0प्र0 शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को प्रातः 10 बजे से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील स्तर पर कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए किया जायेगा।

माह अक्टूबर, 2020 के प्रथम मंगलवार (06 अक्टूबर) को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील कादीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा तथा अन्य तहसीलों में अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) व अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) एवं सम्बन्धित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा।

जिलाधिकारी श्री गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कादीपुर में जन समस्याओं/शिकायतों की सुनवाई की जायेगी और मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों से निस्तारण भी कराया जायेगा।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के क्रम में अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) की अध्यक्षता में तहसील लम्भुआ व अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) की अध्यक्षता में तहसील सदर में तथा तहसील जयसिंहपुर व बल्दीराय में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा, जिसमें आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों से मौके पर कराया जायेगा।

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget