अमेठी: डीएम ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों का 5 Oct से हड़ताल पर जाने पर जनपद में विद्युतापूर्ति बनाये रखने के दिये निर्देश

सुधांशु पांडे-अमेठी|PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated:Sun:04 Oct 2020; 10:48:00 PM

अमेठी: जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक  दिनेश सिंह ने आज  कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के अधिकारी/कर्मचारी 5 अक्टूबर से हड़ताल पर जाने के दौरान विद्युत आपूर्ति जिले में  बनी रहे से सम्बन्धी तैयारी बैठक की गयी। 

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्थिति में विद्युतापूर्ति बाधित न हो इसके लिये सभी तैयारियाँ पहले से पूर्ण कर ली जायें। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्र के विद्युत केंद्र का निरीक्षण कर ले।

उन्होंने सभी पावर स्टेशनों पर पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही जिलाधिकारी ने किसी भी प्रकार की समस्या से निपटने हेतु व्हाट्सएप ग्रुप बनाने व कंट्रोल रूम की स्थापना करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियों के हड़ताल के दौरान सभी पावर स्टेशनों पर 10-10 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए जिससे जनपद में विद्युत आपूर्ति बाधित ना हो एवं कहीं पर फाल्ट या अन्य कोई समस्या आए तो उसको तत्काल ठीक कराया जा सके।

उन्होंने निर्देश दिया कि आवश्यक सेवाओं यथा रेलवे, हॉस्पिटल, इंडस्ट्रीज एरिया में विद्युत आपूर्ति  बाधित ना हो। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम अपने अपने तहसील के नोडल अधिकारी होंगे एवं हल्का प्रभारी विद्युत उपकेंद्र के नोडल प्रभारी होंगे।

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget