बॉलीवुड बुलेटिन: पढ़िये बॉलीवुड की टॉप खबरें एक साथ

सुशांत की रिपोर्ट पर मुंबई पुलिस कमिश्नर ने जताई खुशी

सुशांत सिंह राजपूत केस में एम्स की ओर से फॉरेंसिक रिपोर्ट में सुशांत की हत्या को खारिज कर दिया है। रिपोर्ट में ये कहा गया है कि सुशांत की जिन स्थिति में मौत हुई है इसमें किसी किस्म का फाउल प्ले नहीं है और ये हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या का मामला है। इस पर मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह का ये कहना है कि हम तो शुरु से ही ये कहा था कि हमारी जांच बिल्कुल सही है।

क्षितिज रवि प्रसाद की 6 अक्टूबर तक बढाई न्यायिक हिरासत

ड्रग्स मामले में धर्मा प्रोडक्शन्स के पूर्व एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज रवि प्रसाद को 6 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पहले उनकी न्यायिक हिरासत 3 अक्टूबर तक के लिए तय की गई थी। 

प्रियंका ने शेयर किया अपनी बायोग्राफी का कवर पेज

प्रियंका चोपड़ा निक जोनास ने लॉकडाउन के वक्त अपनी बायोग्राफी लिखी है। उन्होंने अपनी किताब को अनफिनिश्ड नाम दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी किताब के बारे में खुलकर बात रखी । उन्होंने अपने किताब का कवर पेज भी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

पायल घोष का कहना अनुराग कश्यप कह रहे हैं झूठ

यौन शोषण मामले को लेकर फिल्म मेकर अनुराग कश्यप से 8 घंटे तक पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए सारे इलाज झूठे हैं और उन्होंने कुछ बातों को पुलिस के सामने रखा। इन सब पर पायल ने कहा कि अनुराग कश्यप ने पुलिस के सामने झूठ बोला है।  इसके अलावा पायल उनका नार्को एनालिसिस, लाइ डिटेक्टर और पॉलिग्राफ टेस्ट करवाना चाहती है।

भारत वापस लौटे वाणी कपूर और अक्षय कुमार

एक्टर अक्षय कुमार और वाणी कूपर अपनी फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग पूरी करने के बाद वापस भारत लौट आए हैं। अपने वापस भारत लौटने के जानकारी अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। उन्होंने लिखा कि वो लोग लक्की है कि उनकी फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। अब उनके घर वापस आने की बारी है।

सुशांत सिंह के भाई ने जताई हत्या की आशंका

एम्स की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या ही की थी। इस पर सुशांत के चचरे भाई अपनी बात रखते हुए नजर आए। बीजेपी विधायक और सुशांत के चचेरे भाई नीरज कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें अभी भी लगता है कि ये हत्या है।

दीवाली पर रिलीज नहीं होगी अक्षय की फिल्म

एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी दीवाली पर रिलीज नहीं होने वाली है।  रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबाशीष सरकार का कहना है कि सूर्यवंशी को शॉर्ट नोटिस पर रिलीज करना उन्हें संभव नहीं लगता। 

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget