सुलतानपुर: साप्ताहिक लॉकडाउन और बकरीद पर पसरा रहा सन्नाटा, भ्रमणशील रही पुलिस।

अंकुर पाठक, सुलतानपुर |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Sat, 1 Aug 2020; 03:34:00 PM

सुलतानपुर: कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरे प्रदेश में साप्ताहिक लॉकडाउन लागू है और आज साप्ताहिक लॉकडाउन के साथ बकरीद का भी त्यौहार है।  जिससे दोनों का असर रहा, सड़कों पर सन्नाटा रहा।
लोगों द्वारा कोरोना से बचाव के मद्देनजर शासन की मंशा के अनुरूप ही बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है।  शांति-व्यवस्था की स्थिति पूरे जनपद में सामान्य रही, जनपद में आपसी सौहार्दपूर्वक त्यौहार मनाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा स्वयं भारी पुलिस बल के साथ सुबह 6 बजे से भ्रमणशील हैं, और उनके निर्देश पर पूरे जिले के क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील बने हुए हैं।
जिले की नगर पंचायत दोस्तपुर में भी सन्नाटा पसरा रहा, इक्का-दुक्का लोग ही बाहर दिखे।  दुकानें पूरी तरह से बंद है और पूरे कस्बे में पुलिस भ्रमणशील है। उपजिलाधिकारी कादीपुर महेंद्र कुमार और क्षेत्राधिकारी पुलिस सुरेंद्र कुमार ने भी कस्बे का दौरा किया और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। थानाध्यक्ष दोस्तपुर विजय कुमार सिंह भी सुबह से ही स्वयं पूरे थाना क्षेत्र में भ्रमणशील बने हुए हैं।  साथ ही उपनिरीक्षक आदित्य यादव, उपनिरीक्षक  दीपनरायन यादव, उपनिरीक्षक कालिका प्रसाद, उपनिरीक्षक सुरेंद्र यादव, वरिष्ठ-उपनिरीक्षक पवन मिश्रा भी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार बने हुए हैं।  प्रकाश न्यूज़ की टीम पड़ताल करने निकली तो ब्लॉक चौराहे, सब्जी मंडी तिराहे, बैंक रोड, अखंडनगर रोड पर भी पुलिस तैनात मिली।  

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget