लॉकडाउन का उल्लंघन भारी पड़ सकता है, जानें जिले में कितनों का कटा चालान, कितने गए जेल!

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Sat, 01 Aug 2020; 09:20:00 PM
सुलतानपुर: जिले में मेडिकल क्वारंटाइन मे रखे गये 2122 व्यक्तियो मे से 2121 व्यक्तियो को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया , तथा 01 व्यक्ति शेष है |

ग्रामीण क्षेत्रो मे 125301 व्यक्तियो एंव शहरी क्षेत्र मे 1775 व्यक्तियो को होम क्वारंटाइन मे रखा गया है, जिसमे से क्रमश: 1038 व 13 व्यक्ति निगरानी मे है। जनपद मे विभिन्न स्थलो पर कुल 49 आश्रय स्थल (शेल्टर होम ) बनाये गये है, जिसमे अब तक 2802 व्यक्तियो को आश्रय स्थल मे रखा गया था, जिसमे से 2802 व्यक्तियो को क्वारंटाइन अवधि पूर्ण होने पर उन्हे मुक्त किया जा चुका है।

01 मई, 2020 से अन्य राज्य/जनपदो से अब तक कुल 65975 व्यक्ति आये जिन्हे स्क्रीनिंग के पश्चात् उनको होम कोरंटाइन किया गया। सभी आये प्रवासी श्रमिको को ग्रामीण क्षेत्र/शहरी क्षेत्र मे होम क्वारंटीन किया गये सभी व्यक्ति निगरानी मे है।

नगरीय क्षेत्रो मे कुल 56 वार्डो एंव ग्रामीण क्षेत्र मे 986 ग्राम पंचायतो मे निगरानी समिति का गठन कर उपरोक्त व्यक्तियो का निगरानी करायी जा रही है। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे समितियो का गठन करके साफ - सफाई,सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है | 

जिले में अब तक लाकडाउन का पालन न करने वाले 818 व्यक्तियो के विरूद्ध एफ0आई0 आर0 करायी गयी है, 212 वाहन सीज किये गये है तथा 2424 व्यक्तियो को गिरफतार किया गया है। इसके अतिरिक्त महामारी अधिनियम के अन्तर्गत अब तक कुल 598 एफ0आई0 आर0 तथा अबतक 1272 गिरफतारी की गयी है।     

जनपद सुलतानपुर मे कोरोना वायरस की जॉच हेतु अबतक कुल 17621 नमूना लिया गया जिसमे से 17128 नमूना की जाँच प्राप्त हुयी। 493 नमूनो की जॉच रिपोर्ट आना शेष है। जनपद सुलतानपुर मे कोरोना पॉजिटिव मरीजो की कुल संख्या 735 है, जिसमे से 442 मरीज ठीक हो गये तथा 17 व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। अवशेष 276 मरीज का इलाज चल रहा है।

(जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर की सूचना के आधार पर)

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget