सुलतानपुर: संदिग्ध परिस्थिति में आबकारी दरोगा की मौत, पुलिस जांच जारी

अमित पांडेय, जयसिंहपुर |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Wed, 19 Aug 2020; 04:40:00 PM
(फाइल फ़ोटो)

सुलतानपुर: कूरेभार थाना इलाके के संजय नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक की मौत हो गयी। मौके पर लाइसेंसी बन्दूक बरामद हुई है, जिससे आत्महत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है।

कूरेभार थाना क्षेत्र के मुजौना तिवारीपुर निवासी राम भारत तिवारी पुत्र स्व गनेश तिवारी उम्र 59 साल कस्बे के संजय नगर में घर बनाकर रह रहे थे। वह आबकारी विभाग में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। इन दिनों रायबरेली में उनकी तैनाती थी। राम भारत दस दिनों के चिकित्सीय अवकाश पर घर आये थे।

आज तड़के करीब तीन बजे राम भारत के घर के अंदर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। लोग घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि राम भारत खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं। पास में ही उनकी लाइसेंसी सिंगल बैरल बन्दूक भी पड़ी थी। गोली गले में लगी थी जो कि सिर को चीरती हुई पार हो गयी थी। क्राइम सीन से आशंका जताई जा रही है बंदूक की नली को गले से सटाकर गोली चलाई  गई है, जिससे सीधे गोली सिर के पार हो गयी।

राम भारत पेट की बीमारी से काफी परेशान थे, जिससे तंग आकर आत्महत्या किये जाने की भी आशंका और प्रबल हो रही है। सूचना पर पहुचे थानाध्यक्ष मनबोध तिवारी ने बताया कि हत्या व आत्महत्या दोनो एंगल से मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने कलेक्ट किये।

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget