सुलतानपुर: अपराधियों के विरुद्ध सख्त हुई "दोस्तपुर पुलिस", 8 को किया गिरफ्तार, अवैध खनन में JCB और ट्रैक्टर भी हुए सीज।

अंकुर पाठक, सुलतानपुर |PrakashNewsOfIndia.in

Last Updated: Tue, 22 Sep 2020; 07:25:00 PM


सुलतानपुर: एक तरफ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा जिले में अपराध को कम करने और पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं और स्वयं सड़कों पर उतर रहे हैं। वहीँ दूसरी तरफ थानाध्यक्ष दोस्तपुर राघवेंद्र प्रताप रावत भी अपराधियों के साथ पूरी सख्ती से पेश आ रहे हैं, उनके द्वारा अपराध करने वालों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जा रही है। 

विभिन्न मामलों में आज दोस्तपुर पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की, सभी मामले जमीनी विवाद से जुड़े हुए हैं, पहला मामला बेलवारे गांव का है जिसमें चार लोगों गयाप्रसाद s/o वंशीधर पाण्डेय, सत्यम सिंह s/o नन्दलाल सिंह, पंकज सिंह s/o देवीप्रसाद सिंह एवं सतीष पाण्डेय s/o रामप्रसाद पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया। दूसरा मामला खालिसपुर डींगुर का है जिसमे रंजीत उर्फ टुनटुन s/o सुरेश को गिरफ्तार किया गया। और तीसरा मामला लोकनाथपुर का है जिसमें मन्द्रपाल s/o स्व0 राम बहाल, चन्द्रपाल s/o स्व0 राम बहाल एवं राजेश s/o इन्द्रपाल को गिरफ्तार किया गया।

इन कार्यवाहियों में उ0नि0 दीपनरायन यादव, उ0नि0 आदित्य कुमार यादव, उ0नि0 सुरेन्द्र यादव, हे0का0 आशिक अली, का0 आनन्द कुमार शामिल रहें। 

वहीँ दूसरी तरफ अवैध खनन के रोक थाम व धरपकड़ के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवराज एवं क्षेत्राधिकारी कादीपुर सुरेन्द्र कुमार के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष दोस्तपुर आर0पी0 रावत के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा एक जे0सी0वी0 एवं चार ट्रैक्टर को ट्राली समेत सीज किया गया जबकि चालक अपनी गाड़ी घटना स्थल पर छोड़कर भागने मे सफल हो गये। 

इस कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक आर0पी0 रावत, उ0नि0 सुरेन्द्र यादव, हे0का0 आशिक अली, का0 ओम प्रकाश, का0 सूरज सिंह, का0 यासिर अंसारी, का0 शिवा शामिल रहे। 

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget