अमेठी: अपराध, कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यों को लेकर डीएम व एसपी ने की बैठक

सुधांशु पांडे-अमेठी|PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated:SUN:13Sep 2020; 04:48:00 PM
जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश
सिंह ने संयुक्त रूप से कल देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में अपराध, कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यों को लेकर सभी उप जिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने भूमि विवाद निस्तारण, आपसी रंजिश, अपराध रोकथाम, विवेचना निस्तारण, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पाबंदी की कार्यवाही, गुंडाएक्ट, जिलाबदर एवं हिस्ट्रीशीटर आदि की समीक्षा किया तथा अपराधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न, पास्को एक्ट, हत्या, बलात्कार, अपहरण, दहेज प्रथा आदि प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पॉस्को अधिनियम वाले मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए 2 महीने के अंदर निस्तारित कराएं। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी सीओ व थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि जघन्य अपराधियों के विरुद्ध पुरस्कार घोषित किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिन अपराधियों को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है वह 6 माह तक जिले से बाहर रहे यह व्यवस्था सभी थानाध्यक्ष सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु जो लोग गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं उन पर कड़ी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि मास्क न लगाने वाले, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने वाले, अकारण कारण समूह बनाकर खड़े रहने वाले, ट्रिपलिंग करने वाले व्यक्तियों की सघन चेकिंग करें तथा जुर्माना भी लगाएं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज,  समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

إرسال تعليق

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *

يتم التشغيل بواسطة Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget