सुल्तानपुर /कुशभवनपुर : विहिप/बजरंगदल मनाने जा रहा है अखण्ड भारत संकल्प दिवस।

सुलतानपुर :विहिप बजरंग दल पूरे देश मे अखण्ड भारत संकल्प दिवस मनाने जा रहा है,इसी क्रम मे सुलतानपुर(कुशभवन पुर ) मे भी अखण्ड भारत संकल्प दिवस मनाया जायेगा।

 विहिप/बजरंग दल के नगर मीडिया प्रभारी शुभम तिवारी ने बताया कि विभाग संगठन मंन्त्री उमाकान्त जी के अनुसार आगामी 13 अगस्त 2019 को रात्रि 10:00 बजे से पंचमुखी चौराहा हनुमान मंदिर पर अखण्ड भारत संकल्प दिवस मनाया जायेगा ।

क्या है अखण्ड भारत का संकल्प ?




आज से मात्र 1255-60 वर्ष पहले तक अखंड भारत की सीमा में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल, तिब्बत, भूटान, बांग्लादेश, बर्मा, इंडोनेशिया, कंबोडिया, वियतनाम, मलेशिया, जावा, सुमात्रा, मालदीव और अन्य कई छोटे-बड़े क्षेत्र हुआ करते थे। हालांकि सभी क्षेत्र के राजा अलग अलग होते थे लेकिन कहलाते थे सभी भारतीय जनपद। आज इस संपूर्ण क्षेत्र को अखंड भारत इसलिये कहा जाता है क्योंकि अब यह खंड खंड हो गया है। और, आज जिसे हम भारत कहते हैं, दरअसल उसका नाम हिन्दुस्तान है, जहां इंडियन लोग रहते हैं जिन्होंने मिलकर भारत को जाति, भाषा, प्रांत और धर्म के नाम पर और भी खंड-खंड कर दिया है। 

अखण्ड भारत की भौगोलिक परिकल्पना

 नीचे उल्लेखित श्लोक से अखण्ड भारत की भौगोलिक स्थित का पता चलता है।

 'हिमालयात् समारभ्य यावत् इन्दु सरोवरम्। तं देवनिर्मितं देशं हिन्दुस्थान प्रचक्षते॥- (बृहस्पति आगम)
अर्थात : हिमालय से प्रारंभ होकर इन्दु सरोवर (हिन्द महासागर) तक यह देव निर्मित देश हिन्दुस्थान कहलाता है। इसका मतलब हिन्दुस्थान चंद्रगुप्त मौर्य के काल में था लेकिन आज जिसे हिन्दुस्थान कहते हैं वह क्या है? दरअसल यह हिन्दुस्थान का एक हिस्सा मात्र है।



प्राचीन काल में संपूर्ण जम्बू द्वीप पर ही आर्य विचारधारा के लोगों का शासन था। जम्बू द्वीप के आसपास 6 द्वीप थे- प्लक्ष, शाल्मली, कुश, क्रौंच, शाक एवं पुष्कर। जम्बू द्वीप धरती के मध्य में स्थित है और इसके मध्य में इलावृत नामक देश है। इस इलावृत के मध्य में स्थित है सुमेरू पर्वत।
इलावृत के दक्षिण में कैलाश पर्वत के पास भारतवर्ष, पश्चिम में केतुमाल (ईरान के तेहरान से रूस के मॉस्को तक), पूर्व में हरिवर्ष (जावा से चीन तक का क्षेत्र) और भद्राश्चवर्ष (रूस), उत्तर में रम्यकवर्ष (रूस), हिरण्यमयवर्ष (रूस) और उत्तकुरुवर्ष (रूस) नामक देश हैं।
मिस्र, सऊदी अरब, ईरान, इराक, इसराइल, कजाकिस्तान, रूस, मंगोलिया, चीन, बर्मा, इंडोनेशिया, मलेशिया, जावा, सुमात्रा, हिन्दुस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान का संपूर्ण क्षेत्र जम्बू द्वीप था।

ये सभी क्षेत्र अखण्ड भारत के अंग है जिसे पुनः प्राप्त करने हेतु विहीप/बजरंग दल अखण्ड भारत संकल्प दिवस के रूप मे मनाता है ।


Earn Rs.25000/- per month - Simple online Jobs - Are You Looking for Home-Based Online Jobs? - Are You a Student, Housewife, jobseeker ? - Are you ready to Work 1 to 2 Hours daily Online? - Do You need Guaranteed Payment Monthly? Then this is for You, - Clicking on their Advertisement E-mails. - Submitting their Data\'s online. - Reading their Advertisement Sms. - Filling Forms on their websites, etc,. FREE to Join >> http://dailyonlinejobs.com
2T1O1585833521 2020-04-02 21:39:30

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget