2020

पहाड़ों पर ताजा बर्फ के बाद बुधवार को उत्तर भारत के कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया है। 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में बर्फ पड़ सकती है।

दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी है, ठंडी हवाओं से शहर का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर की वजह से न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जब न्यूनतम तापमान दो डिग्री या उससे कम होता है तो शीतलहर का कहर और तेज हो जाता है।


  
केंद्र सरकार के 3 नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की बुधवार को सरकार के 3 मंत्रियों के साथ छठे दौर की वार्ता हुई।

बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दावा किया है कि चार में से दो मुद्दों पर सहमति बन गई, जबकि अन्य दो मुद्दों के लिए चार जनवरी को फिर से बैठक होगी।

दोपहर ढाई बजे शुरू हुई किसान संगठन के नेताओं और सरकार के बीच बैठक के खत्म होने के बाद नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ''आज की बैठक पहले की तरह बहुत अच्छे वातावरण में हुई। आज की बैठक में किसान संगठनों के नेताओं ने जो चार विषय चर्चा के लिए रखे थे, उसमें दो मुद्दों पर रजामंदी हो गई है। 


सुलतानपुर: कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आज प्रातः जिला चिकित्सालय सुलतानपुर में बैठक आयोजित की गयी, जिसमें डीएम द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।     
           
बैठक में जिलाधिकारी ने एल-2 कोविड हास्पिटल की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में सर्विलांस टीमों को निर्देशित किया कि ज्यादा से ज्यादा सैम्पलिंग/आरटीपीसीआर को बढ़ाया जाय तथा आई एलआई/सारी एवं को-मारबिड केसेज को सर्विलांस टीमों द्वारा जॉच कराकर जल्द से जल्द को- मार्बिड मरीजों को फेसैलेटी में भर्ती कराकर उपचार कराया जाय। उन्होंने कोविड-19 के संक्रमण/बचाव  हेतु जनपद में जन जागरूकता लाए जाने पर विशेष बल दिया।
           
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि डिटेक्ट करने एवं कोविड-19 टेसिं्टग बढ़ाने व सैम्पलिंग को अभियान के रूप में अधिक से अधिक जन मानस के लिये किया जाय, जिससे कोविड-19 के लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जा सके और कोविड-19 संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कोविड-19 के वैक्सीन की तैयारियों के सम्बन्ध में विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
           
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि एल- 2 कोविड-19 अस्पताल में वेंटिलेटर स्थापित कर सक्रिय किये जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि वैक्सीन की तैयारी के सम्बन्ध में मास्टर प्लान तैयार कर यथाशीघ्र अंतिम रूप दिया जाय,ताकि वैक्सीन सुरक्षित रहे और आवश्कतानुसार प्रयोग में लाई जा सके। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि  एल- 2 कोविड-19 हास्पिटल में अतिरिक्त शौचालय की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं साथ ही साथ  एल- 2 कोविड-19 हास्पिटल ने जो भी कमियां हो उसे तत्काल पूर्ण कराया जाय।



सुलतानपुर: शासन के दिशा निर्देश पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये सभी फरियादियों की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए एक-एक फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनी और उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भिजने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये।

उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
              
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन सहित जनता दर्शन में आये फरियादीगण आदि उपस्थित रहे।

सुलतानपुर: जिला मुख्यालय से लगभग 20km दूर कुड़वार ब्लॉक में जय मां काली जी के तत्वावधान में युवा पीढ़ी में खेलों के प्रति रूचि बढ़ाने और ग्रामीण स्तर की खेल प्रतिभाओं को उचित ग्राउंड प्रदान कर बड़े आयोजनों में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजक अनिल मौर्य मास्टर नूर इंटर कॉलेज रनकेडीह के अनुसार कुड़वार के नौगवां रायतासी स्थित रफ्तार ग्राउंड पर 10 जनवरी से प्रदेश स्तरीय टी-12 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

अध्यक्ष राजेश्वर सिंह(प्रधान) एवं उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह(कोटेदार) नें बताया है कि इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 12000 रुपए एवं द्वितीय पुरस्कार 8000 रुपए रखा गया है। इस प्रतियोगिता मेंं शामिल होने के लिए टीमों का प्रवेश शुल्क 1500 रुपए रखा गया जो शुक्रवार 08 जनवरी को दोपहर तीन बजे तक ही मान्य किया जाएगा।
 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यशभद्र सिंह उर्फ मोनू भईया पूर्व ब्लॉक प्रमुख की उपस्थिति रहेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 16 टीमों को आमंत्रित किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कमेटी के मुख्य सदस्य विशाल सिंह (+91 9120714546) एवं कोमल सिंह (+91 9702720120) से संपर्क करें।

 


लखनऊ : दुष्कर्म एवं अन्य मामलों के आरोपी जेल में निरुद्ध पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और उनके निजी चालक रामराज उर्फ छोटू के अमेठी स्थित घर में बुधवार सुबह ईडी ने छापेमारी की। इलाहाबाद से पहुंची ईडी की टीम ने दोनों स्थानों पर स्थानीय पुलिस टीम के साथ एक साथ छापा मारा। एक टीम में करीब आधा दर्जन ईडी के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय पुलिस बल हैं। इसके अलावा लखनऊ में विभूतिखंड में ओमेक्स में गायत्री के बेटे अनिल प्रजापति के आफिस में भी ईडी ने छापेमारी की है।

ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर राजकेश्वर सिंह ने बताया कि गायत्री प्रजापति के लखनऊ, कानपुर और अमेठी में सात ठिकानों पर ईडी की जांच चल रही है। बुधवार सुबह करीब 5:00 बजे जिला मुख्यालय पहुंची ईडी की टीम दोनों स्थानों पर रवाना हुई। 7:00 बजे ईडी की टीम ने आवास विकास स्थित गायत्री प्रजापति के निजी आवास एवं चालक रामराज के घर में छापेमारी की। 

आय से अधिक संपत्ति के मामले में गायत्री का बड़ा पुत्र अनिल भी जेल में बंद है। बताया जाता है कि चालक रामराज उर्फ छोटू के पास भी 200 करोड़ की प्रापर्टी है। घर के अंदर ईडी की टीम सभी दस्तावेज खंगाल रही है। घर के अंदर नौकर मौजूद है।


 मथुरा:

गोविंदनगर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय केशव भवन पर मंगलवार शाम कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। घटना में दो स्वयंसेवक घायल हो गए। सूचना पाकर संघ पदाधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए। हमलावर तब तक भाग चुके थे। बाद में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने मसानी चौकी के हेडकांस्टेबल और कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।


थाना गोविंदनगर क्षेत्र में कल्याणं करोति के पीछे आरएसएस का कार्यालय केशव भवन है। वर्तमान में यहां निर्माण कार्य चल रहा है। कुछ दिन से यहां खुले स्थान पर रखी निर्माण सामग्री पाइप और लोहे की सरिया आदि चोरी हो रही थी। सोमवार को संघ कार्यालय पर रहने वाले विद्यार्थियों ने सरिया चोरी करते हुए आजमपुर निवासी एक युवक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया। मंगलवार शाम करीब 4:15 बजे आजमपुर से एक समुदाय के करीब चार-पांच दर्जन युवक और महिलाओं ने केशव भवन पर हमला बोल दिया। उस समय भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल और महामंत्री राजू यादव श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के सिलसिले में संघ कार्यालय पर मौजूद थे। पथराव में वहां मौजूद छात्र स्वयंसेवक सोनू और पवन घायल हो गए।

सूचना पर श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान प्रमुख अमित जैन, सह अभियान प्रमुख डा. कमल कौशिक और आरएसएस के महानगर सहकार्यवाह विजय बंटा आदि पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी वरुण कुमार और थानाध्यक्ष एमपी चतुर्वेदी ने भी मौका मुआयना किया। इस संबंध में भाजपा महानगर महामंत्री राजू यादव ने संघ कार्यालय में घुसकर मारपीट और पथराव करने की नामजद तहरीर दी है। उन्होंने दूसरे पक्ष पर जानबूझकर बवाल कराने के प्रयास का आरोप लगाया है। सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया संघ कार्यालय पर मारपीट और पथराव करने के आरोप में तीन नामजद व करीब 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने नामजद आरोपी बबलू खान और मुख्तियार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य की तलाश में दबिश दे रही है।


इस प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य लोगों की  गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। लापरवाही बरतने पर मसानी चौकी के हेड कांस्टेबल शिशुपाल और कांस्टेबल मयंक को सस्पेंड कर दिया गया है।

डॉ गौरव ग्रोवर, एसएसपी

सुलतानपुर: कुड़वार विकास खण्ड के खादर बसंतपुर में राजस्व कर्मी की अनियमितता देखने को मिल रही है। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में महत्वकांक्षी योजना ""घर घरौना "" के माध्यम से पात्र लोगों को जमीन आवंटित किए जाने का आदेश जारी किया है। इसके लिए क्षेत्रीय राजश्वकर्मी लेखपाल कानूनगो लगाए गए हैं।

मिशन घर घरौना पर राजश्व कर्मी काम भी कर रहे हैं। परन्तु कुड़वार विकास खण्ड के खादर वसंतपुर ग्रामसभा के नेवरा (गुलौरी का पुरवा) में मिशन घर घरौना में अनियमितता बरतने की जानकारी मिल रही है।

ग्रामीणों ने चहेतों को लाभ पहुंचाने व पात्र लोगों को योजना का लाभ न पहुंचाने के कारण राजश्व कर्मी के विरुद्ध ग्रामीण जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को शिकायती पत्र देकर जांच कर वास्तविक पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की है। इस अवसर पर अरविंद तिवारी,राजाराम तिवारी, राजबहादुर तिवारी, राजनीति तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।

जिले के 4,43000 किसानों के खाते में 8 करोड़ 86 लाख रूपये की सातवीं किस्त की गयी हस्तानान्तरित

PM मोदी ने कृषकों से किया वर्चुअल संवाद व देश को किया सम्बोधित

सुलतानपुर: पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में जनपद के सभी विकास खण्डों व मण्डी परिषदों में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी।

इस अवसर पर समस्त विकास खण्ड व मण्डी परिषद में कृषि मेला, गोष्ठी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। PM मोदी व CM योगी के संवाद का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखाया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत किसान सम्मान निधि धनराशि जनपद के 4,43000 कृषकों के खाते में 8 करोड़ 86 लाख रूपये की सातवीं किस्त भेजी गयी। किसान सम्मान निधि की धनराशि किसान बन्धुओं के खाते में आने पर किसान बन्धुओं ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

विधायक लम्भुआ व जिलाधिकारी द्वारा जनपद के 30 प्रगतिशील किसानों को प्रमाण पत्र व शाल भेंटकर किया गया सम्मानित

प्रथम पुरस्कार 15 किसानों को रूपये 7000/-, द्वितीय पुरस्कार 15 किसानों को रूपये 5000/- सम्बन्धित के खाते में किया गया डी0बी0टी0

सुलतानपुर: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिन के अवसर पर 23 दिसम्बर बुधवार को किसान सम्मान दिवस, जनपद स्तरीय रवी गोष्ठी व एक दिवसीय किसान मेला एवं कृषि वैज्ञानिक संवाद का आयोजन पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के प्रदर्शनी लगाकर सम्बन्धित विभागों की योजनाओं की जानकारी कृषकों को दी गयी एवं जनपद के 30 प्रगतिशील किसानों को प्रमाण पत्र एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 विधायक लम्भुआ देवमणि द्विवेदी व जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में अयोजित गोष्ठी का शुभारम्भ व उदघाटन दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

विधायक लम्भुआ ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है किसानों के सम्मान में आज स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद के 30 उत्कृष्ठ किसानों को सम्मानित किया जा रहा है।

उन्होंने मेला व गोष्ठी में आये हुए किसानों से कहा कि वर्तमान सरकार जितनी भी योजनाएं किसानों के हित में लागू की है। आप सब को उससे लाभान्वित करने के लिये आज यह किसान मेला व कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने उपस्थित मेला/गोष्ठी में किसानों से अपील की कि आप सब मेला/गोष्ठी में सरकार की योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक लाभ उठायें। 

सुलतानपुर: कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आज प्रातः जिला चिकित्सालय सुलतानपुर में बैठक आयोजित की गयी, जिसमें डीएम द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।     

बैठक में जिलाधिकारी ने एल-2 कोविड हास्पिटल की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में सर्विलांस टीमों को निर्देशित किया कि ज्यादा से ज्यादा सैम्पलिंग व आरटीपीसीआर को बढ़ाया जाय तथा आई एलआई एवं को-मारबिड केसेज को सर्विलांस टीमों द्वारा जॉच कराकर जल्द से जल्द उपचार कराया जाय। उन्होंने कोविड-19 के संक्रमण व बचाव  हेतु जनपद में जन जागरूकता लाए जाने पर विशेष बल दिया।
           

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि डिटेक्ट करने एवं कोविड-19 टेसिं्टग बढ़ाने व सैम्पलिंग को अभियान के रूप में अधिक से अधिक जन मानस के लिये किया जाय, जिससे कोविड-19 के लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जा सके और कोविड-19 संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कोविड-19 के वैक्सीन की तैयारियों के सम्बन्ध में विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
           
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि एल- 2 कोविड-19 अस्पताल में वेंटिलेटर स्थापित कर सक्रिय किये जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि वैक्सीन की तैयारी के सम्बन्ध में मास्टर प्लान तैयार कर यथाशीघ्र अंतिम रूप दिया जाय,ताकि वैक्सीन सुरक्षित रहे और आवश्कतानुसार प्रयोग में लाई जा सके। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि एल-2 कोविड-19 हास्पिटल में जो भी कमियां हो उसे तत्काल पूर्ण कराया जाय।
          
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० डी०के० त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डाॅ0 सुरेश चन्द्र कौशल, एल-2 कोविड-19 हास्पिटल नोडल डॉ० गोपाल प्रसाद रजक, डॉ० आमिर सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे। 

सुलतानपुर: जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये सभी फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनी और उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भिजने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
              
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन सहित जनता दर्शन में आये फरियादीगण आदि उपस्थित रहे। 


सुल्तानपुर:  जनपद सुल्तानपुर के पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वाधान में विजय दिवस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल आरबी सिंह ने कहा कि आज सुबह की इस पावन बेला में आप सब को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं और ईश्वर से आपके और आपके परिवार की सुख समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं आज उन वीर शहीदों को भी नमन श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद करते हैं जिन्होंने देश की रक्षा सुरक्षा अखंडता एवं संप्रभुता पर किसी प्रकार की आंच ना आने पाए अपने प्राणों की आहुति दी भारतीय सेनाओं का गौरव बढ़ाया ।

 

अति विशिष्ट अतिथि कैप्टन एसएन तिवारी ने बताया कि 1971 में भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त देकर दांत खट्टे कर दिया और पाकिस्तान के 93000 सैनिकों को आत्मसमर्पण करा दिया और पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बांट दिया । काशी प्रांत के संरक्षक अयोध्या प्रसाद वर्मा ने संबोधित किया । सूबेदार अर्जुन पांडे ने सैनिकों की वीर गाथा गाकर सुनाया ।


पूर्व सैनिक परिषद के जिला अध्यक्ष रेवती रमण तिवारी ने आए हुए समस्त पूर्व सैनिकों का स्वागत करते हुए विजय दिवस की याद दिलाया और वीर सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैप्टन अशोक सिंह उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह उपाध्यक्ष प्रदीप पांडे संगठन मंत्री धर्म देव सिंह आरपी मिश्रा सूबेदार मेजर एस बी मिश्रा सार्जेंट केडी पांडे सूबेदार राम शिरोमण मिश्र एम एल गुप्ता भीमसेन पांडे आज पूर्व सैनिक इकट्ठे होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया जिला सैनिक कल्याण बोर्ड से पवन सिंह रहमान खान उपस्थित रहे अंत में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल हरीश चंद्र सिंह की माता का स्वर्गवास हो गया उनको कार्यक्रम छोड़कर घर जाना पड़ा पूर्व सैनिकों ने 2 मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना प्रकट किया

 


(सुल्तानपुर)बताते चलें कि आज शादी विवाह की लगन तेज होने के कारण हाईवे काफी व्यस्त है। पयागीपुर का ओवर ब्रिज अभी चालू नहीं हुआ है जिसके चलते ओवर ब्रिज के नीचे बेतरतीब तरीके से चार पहिया वाहन जाम में फंस गए हैं।

भीषण जाम में कई किलोमीटर तक सजी सजाई दूल्हों की गाड़ियां फंसी हुई हैं।

माना जा रहा है कि यातायात व्यवस्था की लचर प्लान के चलते यहाँ जाम लगा हुआ है ।

पयागीपुर चौराहे पर जाम में फंसे कई वीआईपी भी अधिकारियों को फोन कर रहे लेकिन एडिशनल है कि ध्यान नहीं दे रहे हैं।

PrakashNewsOfIndia.in

अंकुर पाठक, सुल्तानपुर

Updated : 2 DEC 2020, 03:08 PM


सुलतानपुर: सांसद मेनका संजय गाँधी द्वारा आज सुबह दोस्तपुर में जनता दर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में दर्जनों लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। सांसद दवारा लोगो की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। प्राप्त शिकायतों में ज्यादातर शिकायतें जमीनी विवाद एवं पुलिस से सम्बंधित थी। एक शिकायत लम्भुआ उपजिलाधिकारी के पेशकार के विरुद्ध किसी मामले में नौ हजार रुपये रिश्वत लेने की थी, सांसद से तत्काल पेशकार को फ़ोन पर फटकार लगाई कहा की मेरे क्षेत्र में घूसखोरी नहीं चलेगी और तत्काल पीड़ित का पैसा वापस करो, साथ ही कहा की आगे से अगर ऐसी घटना दुबारा हुई तो सख्त कार्यवाही होगी। 


इसके पश्चात सांसद ने धान क्रय केंद्र दोस्तपुर का निरीक्षण किया और कम खरीद होने, किसानो की खरीद देर से होने आदि लापरवाहियों पर सख्ती दिखाते हुए कहा कि किसानो की खरीद में देरी न की जाय और उनके पूरे उपज को खरीदा जाय।  

इस बीच दोस्तपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रातेश सिंह 'बंटी" ने भी क्रय केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कर्मचारियों को क्रय की प्रक्रिया में देरी न करने एवं किसानो का सहयोग करने का निर्देश दिया। 


कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि रणजीत सिंह, भाजपा नेता आशुतोष सिंह मोहित, अखंड नगर ब्लॉक प्रमुख जयबाबू, दोस्तपुर ब्लॉक् प्रमुख प्रतिनिधि प्रातेश सिंह 'बंटी", थाना दोस्तपुर से उपनिरीक्षक दीप नारायण यादव, उपनिरीक्षक सुरेंद्र यादव, लखेंद्र सैनी, अक्षय कुमार, गोपाल आदि भी मौजूद रहे। 


सुलतानपुर : धनपतगंज।थाना कूरेभार अंतर्गत हरौरा बाजार स्थित कोचिंग जा रही छात्रा को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया।जिसकी घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी
          घटना के अनुसार राम नगर पूरे हेम सिंह निवासी अशोक सिंह की पुत्री अनामिका (अन्नू)17सुबह हरौरा स्थित कोचिंग के लिए घर से निकली जैसे ही वह हरौरा बाजार पहुंची कि पीछे से आ रही बेकाबू ट्रक  ने रौंद दिया।जिसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।घटना की सूचना मिलते ही  आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजनों के साथ रोड जाम कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही थाना कूरेभार प्रभारी   दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर किसी तरह जाम खुलवाया व उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
।घर से हंसी खुसी घर से निकली छात्रा अन्नू को कोचिंग भेजते समय उनके माता पिता को  यह कतई नही पता था कि अब उनकी बिटिया जिंदा वापस नही आएगी।
शनिवार को हरौरा स्थित कोचिंग के लिए निकली बिटिया की दुर्घटना में मौत की खबर पाते ही अचानक गांव में सनसनी फैल गयी 



सुल्तानपुर:विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री उमाकान्त ने बताया कि आगामी 2 दिसम्बर को प्रखंड, जिले , विभाग व प्रान्त के सभी पदाधिकारियों की समन्वय बैठक हैं। बैठक का समय 11 से 4 बजे शाम तक सुल्तानपुर जिले के सरस्वती विद्या मन्दिर में सम्पन्न होगी ,जिसमे सभी की उपस्थिति अनिवार्य है ।

 

सुल्तानपुर : मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए हमले में आतंकवादियों से मुकाबले के दौरान शहीद हुए सुरक्षा कर्मियों को आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  सुल्तानपुर ने श्रद्धांजलि अर्पित की । उनका बलिदान स्मृति और इतिहास में कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। आज हम सभी 26/11 हमलों में शहीदों को श्रद्धांजलि सुमन  अर्पित करते हैं । 

आपको बताते चले कि मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए हमले में आतंकवादियों से मुकाबले के दौरान शहीद हुए सुरक्षा कर्मियों को बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि दी गई। इस श्रधांजलि सभा मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक आशुतोष के अगुआई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की सुरक्षा हेतु देश का हर नवजवान तैयार है, जब भी राष्ट्रीय एकता प्रभुता पर आघात होगा तब तब देश का जवान इन आताताई शक्तियों के दमन हेतु तैयार मिलेगा ।

 पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर ए तय्यबा के 10 आतंकवादी 26 नवंबर 2008 को समुद्र के रास्ते मुंबई में घुस आए थे और उन्होंने 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 लोगों की हत्या कर दी थी।

साठ घंटे तक चली जवाबी कार्रवाई में कई लोग घायल भी हो गए थे। इस हमले में आतंकरोधी दल के प्रमुख हेमंत करकरे, सेना के मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक कामटे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय सालस्कर और सहायक उप निरीक्षक तुकाराम ओम्ब्ले शहीद हो गए थे।

सुलतानपुर: देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ती कोरोना महामारी को लेकर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को जिला चिकित्सालय में प्रातः एक बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी ने एल-2 कोविड हास्पिटल की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में सर्विलांस टीमों को निर्देशित किया कि ज्यादा से ज्यादा सैम्पलिंग/आरटीपीसीआर को बढ़ाया जाय तथा आई एलआई/सारी एवं को-मारबिड केसेज को सर्विलांस टीमों द्वारा जॉच कराकर जल्द से जल्द उपचार कराया जाय।

जिलाधिकारी नें कहा कि डिटेक्ट करने एवं कोविड-19 टेस्टिंग बढ़ाने व सैम्पलिंग को अभियान के रूप में अधिक से अधिक जन मानस के लिये किया जाय, जिससे कोविड-19 के लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जा सके और कोविड-19 संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। 


पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा द्वारा बुधवार को जिले में पैदल गस्त कर कोविड-19 महामारी व शान्ति व्यवस्था का जायजा लिया गया। महोदय द्वारा डाकखाना चौराहा,तिकोनिया पार्क,बस स्टैण्ड आदि जगहो पर भ्रमण शील रहकर संदग्धि व्यक्ति,संदग्धि वाहन आदि की चेकिंग की गयी व आने जाने वाले व्यक्तियों से कडाई से पूछताछ की गयी।

मास्क न लगाने वाले व्यक्तियों को हिरासत में लेकर सभी लोगों को पहले मास्क दिया गया तत्तपश्चात शपथ दिलाई गयी कि भविष्य में उनके द्वारा कोविड-19 गाइडलाइन का अक्षरशः पालन कर सदैव मास्क धारण किया जायेगा व अन्य लोगों को भी मास्क धारण करने के लिये प्रेरित किया जायेगा। 

हलियापुर: पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशऩ में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना-हलियापुर पुलिस टीम द्वारा दो नफर वारण्टी अभियुक्त जितेन्द्र कुमार पुत्र आशाराम और रीना पत्नी जितेन्द्र कुमार निवासीगण-उमरा,थाना-हलियापुर, जनपद-सुलतानपुर को गिरफ्तार कर जिला कारागार भेजा गया।


लम्भुआ: लम्भुआ पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त प्रदीप कुमार पुत्र हरीराम उर्फ हरीलाल निवासी धारपुर मुरली थाना लम्भुआ जनपद सुलतानपुर को पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चौकिया रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। 

इसी क्रम में लम्भुआ पुलिस द्वारा कई धाराओं में वांछित अभियुक्त अभिजीत कुमार मिश्रा पुत्र स्व0 लक्ष्मी कान्त मिश्रा निवासी ग्राम अर्जुनपुर थाना लम्भुआ जनपद सुलतानपुर को उपनिरीक्षक मृदुल मंयक पाण्डेय और कॉन्स्टेबल धीरेन्द्र यादव की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की गयी 1 मोटरसाइकिल के साथ नरहरपुर  क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। 

लम्भुआ पुलिस द्वारा मुखबि की सूचना पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त विपिन पाल पुत्र गयादीन पाल नि0 ग्राम पिलखिनी थाना लम्भुआ जनपद सुलतानपुर   को सकवा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।


सुलतानपुर पुलिस: कोविड-19 के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान में 194 लोगो के विरुद्ध मास्क न लगाए जाने व थूकने के सम्बन्ध में कुल 19,400 रुपये का चालान वसूला गया ।


CRPC की कार्यवाही: जिले में शान्ति व्यवस्था भंग किये जाने के सम्बंध में चलाये गये अभियान के अन्तर्गत थाना-दोस्तपुर से 03,थाना-हलियापुर से 05 कुल 08 व्यक्तियों का अलग-अलग प्रकरण में शांति व्यवस्था भंग करने के सम्बन्ध में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

सुलतानपुर: विद्युत विभाग के अवर अभियंता रंजीत रावत ने पावर हाउस के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि आज यानी बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कुड़वार पावर हाउस के सभी फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

मिली जानकारी के अनुसार 33 केवी कुड़वार लाइन के अनुरक्षण कार्य हेतु आज दिनांक 26/11/2020 को उपरोक्तानुसार 33/11केवी विद्युत उप केन्द्र कुड़वार से पोषित समस्त ग्रामों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।



          
सुलतानपुर: जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा पशु चिकित्सालय सदर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पशु चिकित्सालय सदर पर पदस्थ समस्त कार्मिक उपस्थित पाये गये। चिकित्सालय कैम्पस में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोष जनक पायी गयी।

जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि पशु चिकित्सालय कैम्पस का बाउण्ड्रीवाल जिला पंचायत से कराया जाय।

डीएम द्वारा सीवीओ व पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि पशु चिकित्सालय परिसर में अस्थायी रूप से एस0पी0सी0ए0 पशु चिकित्सालय के रूप में संचालित किया जाय तथा एस0पी0सी0ए0 पशु चिकित्सालय पर रोस्टरवार तीन पशु चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी जाय।

 


      सुलतानपुर 22 नवम्बर/मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 एवं मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन लखनऊ के पत्र संख्या(1)/सैतीस-2-2020-5(53)/2018 टी0सी0-6 पशुधन अनुभाग-2, दिनांक 19 नवम्बर, 2020 का सन्दर्भ ग्रहण करने तथा गोवंशीय पशुओं के संरक्षण एवं इस सम्बन्ध में जागरूकता हेतु 22 नवम्बर को गोवंश आश्रय स्थलों, वृहद गोसंरक्षण केन्द्रों, पंजीकृत गोशालाओं आदि में आज जनपद के सभी गोवंश आश्रय स्थलों में गोपाष्टमी पर्व पर प्रातः 09 बजे से 01 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।
       इसी क्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी अमित वर्मा   ने आज संकल्प फाउंडेशन  द्वारा संचालित गोवंश आश्रय स्थल सिरवारा  पहुँचकर गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गोवंशों को तिलक लगाकर पूजा अर्चना की।  गोवंश आश्रय स्थल में गोवंशों के पूजा अर्चना के उपरान्त गुड़ , चना, केला खिलाने के साथ-साथ हरा चारा और पानी भी पिलाया और उन्होंने आश्रय स्थल  में भूसा चारा, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया इस अवसर पर पशुचिकित्सक   डॉ प्रदीप यादव, liu श्याम लाल एवं संचालक उपस्थित रहे ! 


वाराणसी: शिव की नगरी काशी में आज गोपाष्टमी के पर्व की धूम रही शहर के गोशालाओ में सुबह से ही गो-भक्तो की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भक्त गो-माता की पूजा अराधना कर रहे है। आज शहर के विभिन्न स्थानों से गायो रक्षा के लिए गो-यात्रा भी निकाली जा रही है। 
इसी क्रम में  संघ भाग प्रचारक प्रवेश कुमार ने गोपाष्टमी गोपाष्टमी के एक कार्यक्रम में गौ माता के विषय मे बताते हुए कहा कि गौ माता के बिना सृष्टि की परिकल्पना ही नहीं की जा सकती।उन्होंने बताया कि हमारे यहाँ मान्यता है कि गायो में सभी देवी देवता का निवास माना जाता है, लिहाजा गो सेवा और गोपूजा दोनों का सनातन धर्म में विशेष महत्त्व रखता है। कार्तिक शुक्ल अष्टमी को गोपाष्टमी मनाया जाता है। आज के दिन गाय और बछड़ो को नहला-धुलाकर श्रृंगार किया जाता है। इसके बाद विधि पूर्वक पूजा करने के बाद आरती किया जाता है। सनातम धर्म की मान्यताओ के अनुसार, गाय में 64 हजार देवी-देवताओ का निवास होता है। साथ ही आज के दिन से ही भगवान श्री कृष्ण ने गायो को चराने का काम शुरू किया था। वहीं दूसरी ओर गाय के मूत्र से दूध तक सभी मानव जीवन के लिए उपयोगी होता है बल्कि घर और मंदिर में होने वाली देव पूजा भी पूरी नहीं मानी जाती।
इस कार्यक्रम में उपस्थित समस्त गौभक्तो ने गौ माता की पूजा की एवम गौ माता की सुरक्षा की शपथ ली।इस अवसर पर विभाग सेवा प्रमुख विनोद ,भाग के प्रचार प्रमुख राजेश रंजन, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्वि,धानसभा सदस्य श्रीमान शंभू ,समेत दर्जनो गौ भक्त मौजूद रहे ।

सुलतानपुर: शासन के दिशा निर्देश पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये सभी फरियादियों की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए एक-एक फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनी और उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भिजने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये।

उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

सुलतानपुर: जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। 

जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। निरीक्षण के समय मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी व अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित पाये गये।

निरीक्षण में औषधि निरीक्षक अनीता कुरील अनुपस्थित पायी गयी, जो मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि इनके पास औषधि निरीक्षक अम्बेडकरनगर का अतिरिक्त प्रभार है। 


जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन विभाग द्वारा दीपावली में विशेष अभियान में किये गये कार्यों की समीक्षा कर जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने कार्यालय के अभिलेख नमूना रजिस्टर तथा गत माह तक किये गये कार्य की सूचना प्रत्रावली का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराना सुनिश्चित करें, आम जनमानस शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। 

सुलतानपुर: पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु प्रचलित अभियान ऑपरेशन अंकुश के तहत गैर कानूनी कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित चलाए गए अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में  थानाध्यक्ष थाना कुड़वार के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान ग्राम मियागंज मजरे मनियारपुर के पास से समय करीब 19:10 बजे एक अदद तमंचा नाजायज 315 बोर व एक अदद कारतूस 315 बोर के साथ इसरार पुत्र शरीफ निवासी ग्राम मियागंज मजरे मनियारपुर थाना कुड़वार जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया गया।

सुधांशु पांडे-अमेठी|PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Thu:19Nov 2020; 01:55:00 PM

गौरीगंज- अमेठी: जिलाधिकारी अमेठी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह के नेतृत्व मे जिले भर मे सडक़ सुरक्षा अभियान के माध्यम से जिले के हर कोतवाली, थाना व चौकियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, जिसमें सभी वहनों की चेकिंग लगभग हर रोज की जा रही है जिसमें दो पहिया चार पहिया वाहनों को यातायात के नियमों का अनुपालन न करने वाले वाहन स्वामियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है जैसे जुर्माना व गाड़ी सीज करना आदि।सरकार ने भी यातायात के नियमों मे कई बदलाव किये हैं जिससे   हर नई व पुरानी गाड़ी का न0 प्लेट को HSRP के रूप में बदलाव करके लगानाअनिवार्य कर दिया है।


वहीं दूसरी ओर जिले के अमेठी व गौरीगंज की सड़कों पर ही नही बल्कि कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, अमेठी(RTO) के इर्द-गिर्द से हीबेख़ौफ़ होकर दौड़ता यह टेम्पोUP36T5116

जिसपर मोटरसाइकिल लोड है वह मोटर यान अधिनियम धारा 52 का उलंघन करता हुवा साफ देखा जा सकता है,जो एक बड़े हादसे को भी न्योता दे रहा है क्योंकि इस टेम्पो का डाला मानक से लगभग 1'5 फिट दाई तरफ व 1'5 बाई तरफ ज्याद चौड़ाई मे है जिससे एक बड़ा हादसा कभी भी और कहीं भी हो सकता है औऱ किसी की जान भी जा सकती है।

सवाल यह उठता है कि इसके पीछे कौन देश के व्यवसायिक व आर्थिक अर्थव्यवस्था की इस्थिर्ता को प्रगति शील बनाने मे नियमों का अनुपालन व सहयोग जरूरी।

यूपी के पूर्व CM और समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने 2022 में प्रस्‍तावित उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र बड़ा ऐलान किया है।


दीपावली के मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्‍होंने कहा कि सपा अब किसी बड़े दल से गठजोड़ नहीं करेगी। इसके बदले छोटे दलों से तालमेल किया जाएगा।


अखिलेश पूर्व में हुए उत्‍तर प्रदेश के चुनावों में पहले कांग्रेस फिर बसपा से गठबंधन का प्रयोग कर चुके हैं।  उनके ये दोनों प्रयोग असफल हो गए थे।


बड़े दलों से गठबंधन के बावजूद चुनावों में वह सत्‍ता से दूर रह गए। शनिवार को अखिलेश यादव ने साफ किया कि अब यूपी में सपा किसी अन्‍य बड़े दल से कोई गठबंधन नहीं करेगी। इसकी बजाए छोटे दलों से गठजोड़ किया जाएगा।


दीपावली पर कुनबे की एकजुटता की दिशा में भी एक कदम आगे बढ़ाया है। अखिलेश ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और अपने चाचा शिवपाल के लिए 2022 के विधानसभा चुनाव में जसवंतनगर की सीट छोड़ने और सरकार बनने पर उन्‍हें कैबिनेट मंत्री बनाने का एलान किया।

अमेरिकी चुनाव के अब पूरे नतीजे सामने आ गए हैं। नवनिर्वाचिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को एरिजोना और जॉर्जिया राज्यों को भी जीत लिया। जिसके बाद डेमोक्रेट पार्टी को 306 इलेक्टोरल वोट मिले। वहीं, रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 232 मत ही प्राप्त हुए हैं। अमेरिका में कुल इलेक्टोरल मतों की संख्या 538 है।

राष्ट्रपति चुनाव के करीब डेढ़ हफ्ते बाद दोनों अंतिम राज्यों के परिणामों घोषणा न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनएन और अन्य नेटवर्कों द्वारा की गई। जॉर्जिया में जीत के बाद बाइजन को 16 इलेक्टोरल वोट मिले इसके बाद उनके कुल मतों की संख्या 306 हो गई। 2016 के चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप को भी 306 इलेक्टॉरल  वोट मिले थे और हिलेरी क्लिंटन को 232 मत प्राप्त हुए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारतीय सेना के वीर जवानों के साथ जैसलमेर में अपनी दिवाली मना रहे हैं।

लौंगेवाला पोस्ट पर भारतीय जवानों को संबोधित करने के बाद जैसलमेर एयरबेस पर एम मोदी ने कहा कि आपका यही जोश, यही जुनून देश को आश्वस्त करता है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय सेना दुश्मनों को दहलाने में भी सक्षम है तो दूसरों के जीवन में रोशनी लाने में भी। 

उन्होंने कहा कि साथियों जैसलमेर एयरबेस पर कई बार आने का अवसर तो आया, मगर कार्यक्रमों की श्रृंखला ऐसी होती है कि न कभी रुकने का अवसर मिलता है न बात करने का।

 PM मोदी नें कहा कि आज मेरा सौभाग्य है कि आप सबके बीच समय और दिवाली मनाने का अवसर मिला है। आपको और आप सभी के परिवार को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

27 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही टी20 सीरीज से पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है। हरफनमौला ऑल-राउंडर रोस्टन चेस को इस दौरे के लिए वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया है, जबकि अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को टी20 टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। न्यूजीलैंड दौरे पर वेस्टइंडीज की टीम ने अपने क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर लिया है। 


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के हाल ही में संपन्न 13वें सत्र की दर्शक संख्या में पिछले सत्र की तुलना में रिकार्डतोड़ 28 प्रतिशत की बढोतरी हुई। कोरोना वायरस महामारी के कारण टूर्नामेंट यूएई में खेला गया था। आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा,‘आईपीएल हमेशा से विश्व स्तरीय खेल आयोजन रहा है।’ आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने टाइटल प्रायोजक ड्रीम इलेवन को धन्यवाद देते हुए कहा,‘ड्रीम 11 के टाइटल प्रायोजक के रूप में आने से फैंटेसी खेल के जरिए दर्शक बड़ी संख्या में इससे जुड़ गए।



 टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी मंगेतर धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इस जोड़ी को फैंस खूब पसंद भी करते हैं। आईपीएल 2020 के दौरान धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) यूएई में चहल (Yuzvendra Chahal) और आरसीबी को चीयर करती हुई दिखाई थी। क्रिकेट फैंस उनकी हर अदा पर जान लुटाते हैं।

अप्पासाहेब गायकवाड़ ने 3 मिनट (180 सेंकंड) में 210 दंड-बैठक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। मराठवाड़ा के औरंगाबाद जिले के पैथन स्थित सुपे गांव के रहने वाले उन तीन मिनटों को अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय मानते हैं। पूर्व रेसलर और कबड्डी खिलाड़ी अप्पासाहेब 21 साल से अपने वजन को 68-70 किलोग्राम के बीच बनाए हुए हैं। 46 साल के अप्पासाहेब को ऐसा एक भी दिन याद नहीं है, जब से उन्होंने यह शुरू किया है तब से किसी भी दिन 200 से कम दंड-बैठक लगाईं हों।





       
सुलतानपुर: शासन के दिशा निर्देश पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये सभी फरियादियों की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए एक-एक फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनी और उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भिजने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये।

उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
        

सुलतानपुर: पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा द्वारा त्यौहार के मद्देनजर जनपद में भ्रमणशील रहकर शान्ति एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया। जनपद की समस्त सीमाओं को सील कर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। SP द्वारा स्वयं जनपद में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर संदग्धि व्यक्तियों व वाहनो की चेकिंग की गयी व आने जाने वाले व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ की गयी।

महोदय द्वारा लाउडहेलर के माध्यम से समस्त नगर वासियों से कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन कर त्यौहार में खरीददारी करने की अपील की गयी। महोदय द्वारा लोगो को मास्क वितरण कर कोविड-19 महामारी के अन्तर्गत  दिये गये आदेशो व निर्देशो का पालन करने हेतु बताया गया।



                
सुलतानपुर: जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा ग्राम पंचायत नरही अन्तर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र नरही विकास खण्ड कुड़वार में आंगनबाड़ी केन्द्रों के लाभार्थियों, गर्भवती व धात्री, महिलाओं, किशोरी बालिकाओं, 06 माह से 03 वर्ष व 03 वर्ष से 06 वर्ष तक बच्चों व अति कुपोषित बच्चों को स्वयं अपने हाथों से अनुपूरक पोषाहार योजना के नवीन विकेन्द्रीकृत व्यवस्था-ड्राई राशन का वितरण किया गया।
                
जिलाधिकारी ने योजना के सफल संचालन हेतु बाल विकास विभाग, ग्रामीण अजीविका मिशन एवं आपूर्ति विभाग को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को निर्देशित किया कि यथाशीघ्र कोटेदार से राशन का उठान करते हुए सभी केन्द्रों के लाभार्थियों को अविलम्ब वितरित कर दिया जाय। जिलाधिकारी द्वारा ड्राई राशन के वितरण की नवीन व्यवस्था पर विस्तार से इसके महत्व एवं सरकार की इस योजना पर जानकारी देते हुए योजना की सराहना की गयी।

उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को दिये जाने वाले ड्राई राशन के लिये एस0एच0जी0 द्वारा तैयार किये गये बैग में गेहूँ, चावल एवं दाल के लिये तीन अलग-अलग कम्पार्टमेन्ट की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स की भी जिलाधिकारी ने सराहना की।

सुलतानपुर: DM रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना ने दीपावली के अवसर पर सभी जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भेंट कर स्वास्थ्य एवं खुशहाली के लिये की मंगल कामना। उन्होंने सभी जनपदवासियों से अपील की है कि वर्तमान में कोरोना के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए अपने को सुरक्षित रखकर परम्परागत एवं हर्षोंल्लास के साथ मनायें दीपावली का त्यौहार।
                
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अपने बधाई संदेश में सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जनपदवासियों से यह भी आवाहन किया है कि वर्तमान में अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। अतः सभी जनपद के नागरिकगण घर से बाहर निकलने पर बाजारों में सामान खरीदते वक्त एवं सार्वजनिक स्थानों मास्क अथवा गमछे का प्रयोग आवश्यक रूप से करें, जिससे सभी नागरिक कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहे।

डीएम व एसपी ने सभी जनपदवासियों से यह भी आवाहन किया है कि सभी जनपदवासी कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए अपने को सुरक्षित रखकर दीपावली के पर्व को परम्परागत ढंग एवं हर्षोंल्लास के साथ मनायें।

 

 सुल्तानपुर :  जनपद मुख्यालय से 48 किलोमीटर पूरब लखनऊ बलिया राजमार्ग संख्या 36 के किनारे स्थित सूरापुर कस्बे से दो किलोमीटर दक्षिण बिजेथुआ महावीरन सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पौराणिक धर्म स्थली है। जो लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। पौराणिक स्थल विजेथुआ महाबीर धाम में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मेष लग्न में हनुमान जन्मोत्सव पारम्परिक वैदिक रीति रिवाज से मनाया जाता है। 

कार्यक्रम आयोजक हनुमानभक्त  सर्वेश मिश्र ने बताया कि 13 नवम्बर को हनुमान जन्मोत्सव पर बिजेथुआ महावीर धाम के मंदिर प्रांगण को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।पिछली बार की तरह इस बार भी मकरी कुण्ड सरोवर की आरती और 51 हजार दीपों की जगमग रोशनी से सरोवर रौशन होगा । मकरी कुंड में 51000 दीपोत्सव के साथ ,काशी की तर्ज़ पर गंगा जी की आरती,हनुमान जी की आरती एवम् शिव जी की आरती होगी एवम् महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम  होगा ।

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन के हाथों मिली करारी शिकस्त को चाहकर भी भूल नहीं पा रहे हैं।

मतगणना में बाइडेन को निर्णायक बढ़त मिलने के बावजूद अभी तक ट्रंप ने अपनी हार नहीं स्वीकारी है।

अब आशंका जताई जा रही है कि 20 जनवरी तक के अपने बचे हुए कार्यकाल के दौरान डोनाल्ड ट्रंप कुछ ऐसा कर जाएंगे जो नए राष्ट्रपति जो बाइडेन के लिए सिरदर्द साबित होगा।

एक्सपर्ट के अनुसार, अपनी विदाई से पहले डोनाल्ड ट्रंप चीन के खिलाफ राजनयिक और व्यापार के क्षेत्र में कई कड़े फैसले ले सकते हैं।

ट्रंप कोरोना वायरस महामारी को लेकर चीन पर सीधे आरोप लगाते रहे हैं। ऐसे में अमेरिका को इस महामारी से हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति चीन के खिलाफ कड़े निर्णय ले सकते हैं।

बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और उनके हसबैंड गौतम किचलू मालदीव में हनीमून मना रहे हैं। काजल ने मालदीव वेकेशन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो कि वायरल हो चुकी हैं। इस फोटोज में काजल का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला।


बॉलीवुड ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सोमवार को एक्टर अर्जुन रामपाल के घर छापामारी की और तलाशी ली। इसके बाद उन्हें और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमिट्रियाडेस को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। एनसीबी अधिकारियों के मुताबिक अर्जुन को इसके लिए समन जारी किये गये हैं। 

दिशा पाटनी बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में से हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ग्लैमरस अंदाज में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की जिस पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने प्रतिक्रिया दी है।


पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके पति अभ‍िनव कोहली के बीच पिछले काफी समय से झगड़ा चल रहा है। दोनों एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। श्वेता अपने दोनों बच्चों के साथ तो वहीं अभ‍िनव अलग रह रहे हैं। इस बीच अभ‍िनव ने श्वेता पर कई बार ये आरोप लगाए क‍ि वह उन्हें अपने बेटे से दूर करना चाहती हैं।



इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को विश्व का सबसे बेहतरीन गेंदबाज बताया है। वॉन ने यह बात बुमराह के दिल्ली कैपटिल्स के खिलाफ जबर्दस्त गेंदबाजी के प्रदर्शन के बाद कही। 


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल और माइकल क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आने वाली टीम इंडिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में युवा ओपनर विल पुकोवस्की को टीम में शामिल करने की पैरवी की है।


स्मृति मंधाना की ट्रेलब्लेजर्स ने पहली बार वुमन्स टी-20 चैम्पियनशिप पर कब्जा किया। मंधाना की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन बनाए। मंधाना ने टीम के स्कोर का 50% से ज्यादा स्कोर किया। उन्होंने 49 बॉल पर 68 रन बनाए। वहीं, सलमा खातून ने 3 विकेट लेकर सुपरनोवाज को 102 रन पर ही रोक दिया।


भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर सोमवार (9 नवंबर) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से अहम जानकारी दी गई। दौरे पर जाने वाली टीम में चुने गए खिलाड़ियों की लिस्ट में कुछ बदलाव किए गए हैं। ओपनर रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में जगह दी गई है जबकि पहली बार टी20 टीम में चुने गए वरुण चक्रवर्ती को बाहर होना पड़ा है।


ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर रिद्धिमान साहा चोटिल हो गए हैं। इसके चलते उनका टेस्ट सीरीज में खेलना मुश्किल लग रहा है। चोटिल होने के कारण वह रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आइपीएल 2020 के क्वालीफायर दो मैच में भी नहीं खेल पाए।  

सुलतानपुर: कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को जिला चिकित्सालय सुलतानपुर में प्रातः 9ः30 बजे बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी ने एल-2 कोविड हास्पिटल की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में सर्विलांस टीमों को निर्देशित किया कि ज्यादा से ज्यादा आईएलआई/सारी एवं को-मारबिड केसेज को सर्विलांस टीमों द्वारा जॉच कराकर जल्द से जल्द उपचार कराया जाय।

डिटेक्ट करने एवं कोविड-19 टेस्टिंग बढ़ाने व सैम्पलिंग को अभियान के रूप में अधिक से अधिक जन मानस के लिये किया जाय, जिससे कोविड-19 के लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जा सके और कोविड-19 संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। 
           
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में बनाये रैन बसेरा का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य चिकित्साधीक्षक पुरूष को निर्देशित किया कि रैन बसेरा में नियमित साफ-सफाई, प्रकाश की व्यवस्था आदि का बेहतर ढंग से सुनिश्चित करायें, जिससे रैन बसेरा में रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

सुलतानपुर: पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा नें जिले में भ्रमणशील रहकर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा बैंको के आसपास सघन चेकिंग की गयी । जनपद की समस्त सीमाओं को सील कर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।

महोदय द्वारा स्वयं भ्रमणशील रहकर थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बस स्टाप, थाना-गोशाईंगज अन्तर्गत कस्बा,थाना-जयसिंहपुर अन्तर्गत बरौसा,सेमरी बाजार,पीढी व बिरसिंहपुर थाना-मोतिगरपुर अऩ्तर्गत पाण्डेय बाबा बाजार,थाना-कादीपुर अन्तर्गत पटेल चौक,थाना-दोस्तपुर अन्तर्गत दुल्हापुर,ब्लाक चौराहा आदि स्थानों पर आने जाने वाले संदग्धि व्यक्तियो/वाहनों को पर्याप्त पुलिस बल के साथ चेक किया गया व कड़ाई से पूछताछ की गयी। 

साथ ही साथ लोगो को मास्क वितरण कर कोविड-19 महामारी के अन्तर्गत  दिये गये आदेशो-निर्देशो का पालन करने हेतु अवगत कराया गया।

सुलतानपुर: शासन के दिशा निर्देश पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये सभी फरियादियों की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए एक-एक फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनी और उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भिजने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये।

उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

सुलतानपुर: जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा सोमवार को ग्राम पंचायत दिखौली विकास खण्ड दूबेपुर में अनुपूरक पोषाहार योजना के नवीन विकेन्द्रीकृत व्यवस्था-ड्राई राशन वितरण का किया गया शुभारम्भ। 

जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्र के 55 लाभार्थियों को ड्राई राशन बैग प्रदान किया। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के अन्तर्गत क्रियाशील स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा रोशनी द्वारा केन्द्र के लाभार्थियों को ड्राई राशन वितरण हेतु बैग तैयार किये गये थे, जिसका जिलाधिकारी द्वारा मौके पर वजन भी कराया गया।

नवीन व्यवस्था के अन्तर्गत आंगबाड़ी केन्द्रों के लाभार्थियों को ड्राई राशन स्वयं सहायता समूह  की महिलाओं द्वारा कोटे की दुकान से राशन उठा कर एवं स्थानीय बाजार से दाल क्रय कर उपलब्ध कराया जाना है। 

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget