October 2021

 


सुल्तानपुर:- जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन सहित जनता दर्शन में आये आम जन  उपस्थित रहे।

 


➡️दिनांक 27/10/2021 को सुलतानपुर भाजपा काशी क्षेत्र मंत्री श्रीमती बबिता तिवारी जी एवं भाजपा किसान चौपाल के जिलाध्यक्ष श्री गोविन्द त्रिपाठी,(टाड़ा भईया) द्वारा  किसान भाइयों को किया जागरूक।

बताते चलें‌ भाजपा मंडल धम्मौर में सभी किसान भाइयों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में भाजपा काशी क्षेत्र मंत्री श्रीमती बबिता तिवारी एवं भाजपा किसान चौपाल के जिलाध्यक्ष श्री गोविन्द त्रिपाठी ने किया जागरूक, लोगों को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के लिए अधिकतम छूट जैसे बीज एवं वैज्ञानिक उपकरण यन्त्रो जैसे वस्तुओं में छूट दें रही हैं किसान भाई सम्बंधित ब्लॉक पर जाकर उसका लाभ उठाये।

इस मौके पर भाजपा किसान चौपाल के मंडल धम्मौर के मंडल अध्यक्ष श्री संजीव तिवारी जी, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, एवं अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

नई दिल्लीः दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस की AHTU अपने कामों को लेकर चर्चा में बनी रहती है। इस यूनिट ने अब तक सैंकड़ों अपराधियों को जेल और बिछड़े लोगों को अपनों से मिलवाया है। इस क्रम में AHTU ने गुजरात के वडोदरा से एक नाबालिग लड़की को बरामद किया है।

दरअसल दिल्ली के नंगली विहार से एक नाबालिग लड़की 14 अगस्त को नंगली विहार से गायब हो गई थी। नाबालिग के गायब होने का मामला जब AHTU के पास तो तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया गया। इंस्पेक्टर अमलेश्वर राय, हेड कांस्टेबल एचसी गोपाल और कांस्टेबल विजय कुमार इस टीम शामिल थे। 

शिकायतकर्ता ने बताया कि लड़की 4 महीने पहले शीतल नाम के एक लड़के सात भाग गई थी जिसकी शिकायत उसके पिता ने दर्ज कराई थी। AHTU ने लड़की का नंबर ट्रैस किया और तुरंत गुजरात में वडोदरा के नटवर नगर इलाके में पहुंची। इसके बाद टीम ने कई ईंट कारखानों और कई जगह खोजबीन के बाद नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। 

बता दें कि नाबालिग लड़की उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की रहने वाली है और शीतल नाम के लड़के साथ वो प्रेम में थी। वहीं 20 जून को नाबालिग लड़की के पिता ने उसे दिल्ली में अपनी बहन के घर भेज दिया था। इसके बाद शीतल ने लड़की को दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर बुलाया और वहां से वो दोनों गुजरात निकल गए थे।



लखनऊ :प्रदेश में कक्षा ग्यारह-बारह, स्नातक, सनातकोत्तर व मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट आदि व्यासायिक पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति व फीस भरपाई के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को और मोहलत मिलेगी। प्रदेश सरकार ने अब 29 अक्तूबर से 30 नवम्बर तक छात्रवृत्ति व फीस भरपाई के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की समय सीमा बढ़ाने का फैसला किया है।


अभी तक ऑनलाइन आवेदन करने की समय सीमा 25 अक्तूबर तक थी। अब तक अनुसूचित जाति, जनजाति, सामान्य वर्ग, अल्पसंख्यक और ओबीसीसब वर्गों का मिलाकर 35 लाख आवेदन जमा हुए हैं और 14 लाख 18 हजार आवेदनों को शिक्षण संस्थानों ने अग्रसारित किये हैं। वैसे अभी आवेदनों को अग्रसारित करने के लिए 28 अक्तूबर आखिरी तारीख है। पिछले साल 38 लाख 68 हजार आवेदकों को छात्रवृत्ति व फीस भरपाई की राशि का वितरण किया गया था। 


अब तक आनलाइन आवेदन कर चुके और अग्रसारित हो रहे आवेदनों की छात्रवृत्ति व फीस भरपाई की राशि का वितरण 30 नवम्बर तक किया जाएगा। क्योंकि मुख्यमंत्री ने इस बाबत 30 नवम्बर तक की समय सीमा तय कर रखी है। अब विभिन्न कारणों से अब तक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए छात्र-छात्राओं के लिए समय सीमा बढ़ाई गई है।


यह जानकारी समाज कल्याण विभाग के संयुकत निदेशक पी.के.त्रिपाठी ने दी है। उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर से 30 नवम्बर तक वंचित रह गये छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। लखनऊ वि.वि. में रिजल्ट नहीं निकला, प्रयागराज वि.वि. में प्रवेश परीक्षा चल रही है, बरेली वि.वि. में रिजल्ट नहीं निकला। प्रदेश की ऐसी कई शिक्षण संस्थाओं में ऐसी ही कई दिक्कतों की वजह से छात्र-छात्राएं अभी तक छात्रवृत्ति व फीस भरपाई के लिए आनलाइन आवेदन नहीं कर पाए हैं।




लखनऊ

प्रशांत कुमार सेकंड... आईजी कानपुर

नचिकेता झा... आईजी आगरा

मोहित अग्रवाल... आईजी तकनीकी सेवायें,लखनऊ

नवीन अरोरा... आई बजट,पुलिस मुख्यालय लखनऊ।।

योगेश सिंह... सेनानायक 25वी वाहिनी पीएसी रायबरेली

डा.अरविंद भूषण पाण्डेय... पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ

संजय सिंह... सेनानायक द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर

कल्पना सक्सेना.. सेनानायक,47वाहिनी पीएसी गाजियाबाद

राहुल यादवेंद्र... पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ

राजेश सक्सेना... सेनानायक 8 वी वाहिनी पीएसी बरेली

भारती सिंह...सेनानायक 49 वी वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर

विकास कुमार वैघ...सेनानायक 37वी वाहिनी पीएसी, कानपुर।।

 

सुल्तानपुर: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा चलाए जा रहे किसान चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत, किसान मोर्चा की इसौली विधानसभा के शिव नगर मंडल की बैठक अलीगंज बाजार में भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल पांडे के अध्यक्षता में संपन्न हुई।

किसान चौपाल के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री राजेंद्र कुमार तिवारी टांडा ने राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के उपलब्धियों एवम योजनाओं को बताते हुए कहा कि , प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार किसान हितैषी सरकार है। किसान सम्मान निधि सभी किसानों को मिल रही है। अनेक योजनाएं किसानों के लिए चलाई जा रही हैं,जिससे किसानों को लाभ मिल रहा है।

वही श्रवण मिश्रा ने बताया की किसानों के हित के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार सदैव तत्पर है ।

इस कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार तिवारी,श्रवण मिश्र,अनिल पांडे,राजेंद्र कुमार द्विवेदी,राज दुबे, चंद्रप्रकाश सिंह, अमृतलाल, दुर्गादास, विश्वमित्र, संतोष सिंह, विनायक पांडे, राजन दुबे, राजेंद्र कुमार शर्मा, गुलाब चंद्र सोनी, सोनू सरोज, शिव बहादुर गुप्ता, विनोद सिंह, राजेंद्र शर्मा समेत समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

दिल्ली: एएचटीयू/क्राइम ब्रांच ने महेंद्रगढ़ से एक नाबालिग लड़की बरामद की, हरियाणा।
 • संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया।
 पीड़ित के ठीक होने पर वर्थ सी.पी./दिल्ली द्वारा 20,000/- की राशि भी घोषित की गई। 
परिचय:- एक अपहृत नाबालिग लड़की 
नामत: एसडी/ओ ओ पी आर/ओ रोहिणी, दिल्ली, उम्र लगभग 16 वर्ष कथित तौर पर 30.06.2021 से प्राथमिकी संख्या 357/2021, दिनांक 08.07.2021 यू/एस 363 आईपीसी पी.एस. स्थानीय पुलिस द्वारा जांच की जा रही अमन विहार, दिल्ली को एएचटीयू क्राइम ब्रांच रोहिणी दिल्ली की टीम ने नारनौल, जिला-महेंद्रगढ़ हरियाणा के इलाके से बरामद किया है.
सूचना, टीम और संचालन:- इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार की देखरेख में एक समर्पित टीम जिसमें एएसआई रमेश कुमार, एएसआई विनोद कुमार और डब्ल्यू / सीटी शामिल हैं। सुकन्या और श्री के सभी पर्यवेक्षण। पीड़ित का पता लगाने के लिए एसके गुलिया, एसीपी/एएचटीयू/अपराध का गठन किया गया था। टीम ने शिकायतकर्ता से प्रासंगिक विवरण और पीड़ित की तस्वीरें और अन्य इनपुट एकत्र किए और संदिग्ध के आईएमईआई नंबर को भी लगातार ट्रैक कर रही थी। तकनीकी निगरानी के आधार पर संदिग्ध की लोकेशन नारनौल, हरियाणा के इलाके में मिली। तदनुसार एएचटीयू की टीम ने पी.पी-गहली, पीएस-सदर नारनौल, जिला के क्षेत्र में छापेमारी की। महेंद्रगढ़ हरियाणा और पीड़ित की बरामदगी और संदिग्ध की नजरबंदी प्रभावित हुई। 

कर्मचारियों द्वारा 2 माह से अधिक समय तक लगातार किए गए ईमानदार प्रयासों के परिणामस्वरूप पीड़ित को संदिग्ध गोविंद दास के कब्जे से बरामद कर लिया गया। पूछताछ:- मामले में पूछताछ के दौरान पता चला कि संदिग्ध जनवरी-2020 से दिल्ली में रह रहा था और एक निजी फैक्ट्री में काम कर रहा था, जहां पीड़िता भी आता-जाता रहता था. किसी समस्या के चलते आरोपी जिला स्थित अपने पैतृक गांव चला गया। मई-2021 के महीने में छतरपुर, मध्य प्रदेश। 

उसने अपनी गंभीर बीमारी के बारे में झूठ बोलकर पीड़ित को उसके पैतृक स्थान बुलाया। इसके चलते पीड़िता 30.06.21 को बिना परिजनों को बताए घर से निकल गई। वह अकेली छतरपुर, मध्य प्रदेश पहुंची, जहां संदिग्ध ने उसे उसके साथ शादी करने के लिए मजबूर किया। शादी के बाद आरोपी पीड़िता को अलग-अलग जगहों पर रखता था और बार-बार उसका मोबाइल नंबर बदलता रहता था। 


अगस्त-2021 में, वह पीड़ित के साथ जिला स्थानांतरित हो गया। महेंद्रगढ़ हरियाणा और मजदूर के रूप में काम करना शुरू कर दिया। उक्त नाबालिग लड़की और संदिग्ध को आगे की कार्यवाही के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है.

सुलतानपुर: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार संपूर्ण भारतवर्ष  में  दिनांक 2 अक्टूबर, 2021 से दिनांक 14 नवंबर, 2021 तक आजादी का अमृत महोत्सव का कार्यक्रम प्रस्तावित है,  जिसके उपलक्ष्य मे माननीय जनपद न्यायाधीश  की  संरक्षता में आज दिनांक  17 अक्टूबर, 2021 को जनपद सुलतानपुर एवं अमेठी में दशहरा  के भरत मिलाप एवं सुल्तानपुर दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित जन समुदाय को विधिक रूप से जागरूक किया गया। 
             
इसके अतिरिक्त आज दशहरा के भरत मिलाप एवं दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर आयोजित मेलों मे उपस्थित आये जन समुदाय को तथा डोर टू डोर ग्रामीण स्थलो पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर की देख-रेख मे जनपद के  प्रशासनिक अधिकारियों,  कर्मचारियों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर मे कार्यरत मध्यस्थगण, नामिका अधिवक्तागण  तथा पैरालीगल वालेन्टियर एवं आशा बहुओ तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों  के द्वारा सक्रिय रूप से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता के प्रचार प्रसार हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया
नालसा द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं से भी अवगत कराया गया व उपस्थित जनसमुदाय को विधिक रूप से जागरूक करते हुए, उन्हें उनके अधिकारों से अवगत कराया गया   तथा कोविड-19 के संबंध में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन हेतु सचेत किया गया। यह कार्यक्रम 14 नवम्बर, 2021 तक जारी रहेगा।

नई दिल्लीः दिल्ली में अगर अपराध करने वाले कदम-कदम पर हैं तो उसे रोकने वाले भी हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि दिल्ली क्राइंम ब्रांच की AHTU ने अपराधियों को खोज निकालने का काम बहुत तेजी से किया है। राजस्थान के सीकर से एक नाबालिग बच्ची को बरामद कर ACP सुरेंद्र कुमार गुलिया और उनकी टीम ने साबित कर दिया है कि वो अपराधियों को कहीं से खोज निकालने में सक्षम हैं।


दिल्ली में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे 60 हजार रुपए में बेच दिया गया। जिसे ACP सुरेंद्र कुमार गुलिया और उनकी टीम ने कड़ी मेहनत के बाद नाबालिग लड़की को राजस्थान के सीकर से बरामद कर लिया। बता दें कि नाबालिग 16 सितंबर 2021 से अपने घर से लापता हुई थी, जिसके बाद 17 सितंबर को मामला शालीमार बाग थाने में दर्ज किया गया लेकिन, मामले में जल्द कोई सुराग नहीं मिला तो इसे AHTU को ट्रांसफर किया गया। जिसके बाद इस मामले की कमान ACP सुरेंद्र कुमार गुलिया ने संभाली और टीम का गठन किया।
 
ACP सुरेंद्र कुमार गुलिया की टीम में इंस्पेक्टर अमलेश्वर राय, इंस्पेक्टर विजय कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल गोपाल कृष्णा शामिल हुए। इस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले परिजनों, पड़ोसियों और उसके दोस्तों से छानबीन की।

AHTU को जांच में पता चला कि नाबालिग नीरज सोनकर नाम के लड़के के साथ काफी संपर्क में थी। नीरज अपनी 2 महिला सहयोगियों के साथ लगातार संपर्क में था और बच्ची को आगरा ले गया। जहां बच्ची को 60 हजार रुपए में राजस्थान में सीकर के रहने वाले गोपाल लाल ने खरीदा था। 

मिली जानकारी के मुताबिक गोपाल ने अपने बहनोई की शादी कराने के लिए बच्ची को खरीदा था। इस जघन्य अपराध में शामिल लोगों में से AHTU ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य लोगों को तलाश जारी है। AHTU ने नाबालिग लड़की को उसके परिवार वालों को सौंप दिया है। लड़की के वापस मिलने के बाद परिवार ने दिल्ली पुलिस और ACP सुरेंद्र कुमार गुलिया का आभार प्रकट किया। 

सुलतानपुर: जब स्वच्छता की बात आती है तो जिले में सबसे पहले गोमती मित्र मंडल का नाम लोगों के जेहन में आता है,हो भी क्यों ना। पिछले दस वर्षों से गोमती मित्रों ने स्वच्छता जागरूकता की जो अलख जला रखी है वो अपने आप में बेमिसाल है। कैसी भी परिस्थिति हो सीता कुंड धाम को स्वच्छ,सुरक्षित रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते।

मां की प्रतिमाओं के विसर्जन शोभायात्रा के पहले तट पूरी तरीके से बढ़े जलस्तर की वजह से जमा मिट्टी से साफ हो जाए इसके लिए गोमती मित्र युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं।यह कहना है वरिष्ठ युवा सदस्य धर्मेंद्र वर्मा का।प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन एवं मीडिया प्रभारी रमेश महेश्वरी बताते हैं कि आने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए गोमती मित्र धाम के हर कोने को व्यवस्थित करने में जुट गए हैं।

रविवार को साप्ताहिक श्रमदान के दिन प्रातः ०६:०० बजे से ही गोमती मित्रों ने सफाई शुरू कर दी थी जो १०:०० बजे तक अनवरत चलती रही। इस दौरान मुख्य रूप से संरक्षक रतन कसौधन,राजेश पाठक,अजय प्रताप सिंह,डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,मुन्ना सोनी,अरविंद सोनी,युवा मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा,सोनू सिंह,महेश प्रताप,युवराज,आयुष सोनी,प्रांजल,अर्जुन,अभय,वासु राज,लकी आदि उपस्थित रहे।


सुलतानपुर: जिले के तहसील बल्दीराय क्षेत्र अंतर्गत बघौना बाजार में परीक्षित सिद्धनाथ शुक्ल (बिसावां वाले) के निज आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में वाराणसी से पधारे कथा व्यास डॉ  विनय शास्त्री ने कंस वध की कथा सुनाई। साथ ही कर्मकांड के मर्मज्ञ देवेन्द्र जी तथा आनन्द जी ने अपने अभूतपूर्व सहयोग से कथा में चार चांद लगा दिए।

कथा व्यास ने कहा कि कंस राज दरबार में अक्रूर को बुलाकर श्रीकृष्ण और बलराम को मथुरा लाने का आदेश दिया। अक्रूर अपने साथ श्रीकृष्ण और बलराम को मथुरा लेकर आए। कुवल्या पीठ नामक हाथी श्रीकृष्ण को मारने के लिए उन पर हमला करता है। श्रीकृष्ण हाथी को मार देते हैं। कंस के इशारे पर काम, क्रोध रूपी पहलवान मुष्टिक और चारुण एक साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से हमला करते हैं। श्रीकृष्ण और बलराम इन पहलवानों को मौत के घाट उतार देते हैं।
कंस जैसे ही श्रीकृष्ण को मारने के लिए झपटता है तो वह उसे जमीन पर पटक कर उसका वध कर देते हैं। कंस के मरते ही मथुरावासी खुशी से झूम उठते हैं। श्रीकृष्ण वासुदेव व देवकी को बंदीगृह से मुक्त कर उग्रसेन को दुबारा गद्दी पर बैठा देते हैं। उन्होंने कहा कि मानव को हमेशा सत्य के मार्ग पर चलकर मोक्ष की प्राप्ति कर लेनी चाहिए।

इस दौरान सच्चिदानंद शुक्ल ने कथा में पधारे सभी सम्मानित श्रोताओं का स्वागत सम्मान करते हुए बताया कि 18 अक्टूबर को पूर्णाहुति और 19 को ब्रम्हभोज का आयोजन निश्चित है।

इस मौके पर गिरेन्द्र शुक्ल, हृषीकेश शुक्ल, श्रीकृष्ण शुक्ल, ओम् ज़ी शुक्ल,श्री राम मूर्ति शुक्ल, सतेन्द्र सिंह,राम सुरेश मिश्र, अनिल मिश्र, वागीश्वर, भास्कर, प्रभाकर, दिवाकर, अनिल मिश्र,राम अंजोर शुक्ल, राजेंद्र प्रसाद मिश्र आदि सैंकङों लोग मौजूद रहे।

सुलतानपुर: जिले में विश्व हिंदू परिषद यानी VHP के जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव उर्फ बिल्लू श्रीवास्तव के ऊपर जानलेवा हमला होने की खबर सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि वे डाकखाने चौराहे पर पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से पूजा कर बाहर निकल रहे थे  तभी उनके ऊपर ये हमला हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार शैलेंद्र सिंह, अजय और निर्भय सिंह समेत दर्जनों लोगों पर इस हमला करने का आरोप लगाया गया है।


मामले को लेकर जिले के पुलिस कप्तान डॉ विपिन मिश्रा के निर्देश पर कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।




सुल्तानपुर : भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर विजयदशमी के दिन शुक्रवार को प्रदेश भर में किसान चौपाल की शुरुआत की। यह किसान चौपाल प्रदेश की 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में लगाई जाएंगी।
इसी क्रम में सुल्तानपुर में भदैया ब्लाक के भरथीपुर ग्राम सभा मे  किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण तिवारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार नरेंद्र मोदी व योगी के नेतृत्व में किसान, गरीब, शोषित, वंचित, अगड़े, पिछड़ों व आदिवासियों के लिए दिन-रात कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 40 लाख आवास गरीबों को दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी और देश में मोदी है तो देशवासियों को कोई चिंता करने की बात नहीं है।भाजपा किसानों के हित के लिए सदैव समर्पित थी है और आगे रहेगी।
वहीं जिला मंत्री राजेन्द्र तिवारी 'टांडा' ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा किसानों की ही सरकार है,राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक किसान के ही पुत्र है।इसलिए किसानों के हितों का सदैव स्मरण भाजपा को ही रहता है।अभी वर्तमान में किसानों के लिये अनेको लाभदायक योजनाएं चल रही हैं जो किसानों के जीवन स्तर को उत्कृष्ट बना रही हैं।आगे भी क्रेंद्र सरकार प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य करती रहेगी। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही बचा इसलिए किसानों का भेष धारण कर कालनेमि की तरह मेरे किसान भाइयों भ्रामित कर रहे हैं,जिसका सपना कभी पूरा नही होगा अंत मे कालनेमियो का अंत ही होगा।

सुलतानपुर: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह की अनुमति से एवं प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के अनुमोदन से जिले के राजू सोनी को उनके सेवाकाल से प्रभावित होकर उन्हें जिले का उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है. आम आदमी पार्टी राजू सोनी से पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ अपने पद पर कार्य करके संगठन को बढ़ाने की उम्मीद जताई है. समाचार सुनकर क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है।

नई दिल्ली: क्राइम ब्रांच टीम ने एक लड़की की बरामदगी की है जिसका अपहरण आज से 7 साल पहले 30 नवंबर 2014 को दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके से हुआ था .पुलिस द्वारा इस लड़की की बरामदगी के लिए ₹50000 का इनाम भी घोषित किया था. लड़की की उम्र अभी 28 साल है

इस टीम का संरक्षण इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार एसीपी सुरेंद्र कुमार गुलिया के अंतर्गत कर रहे थे. 28 वर्षीय इस लड़की का अपहरण दिल्ली के स्वरूप नगर 35b इलाके से 30 नवंबर 2014 को हुआ था. स्थानीय लोगों की मदद के बावजूद पुलिस लड़की का पता नहीं लगा सकी थी. 2016 में हाईकोर्ट में एक नई याचिका दाखिल की गई जिसके बाद यह केस एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सौंप दिया गया. 18 अप्रैल 2016 को एक नई f.i.r. 54 बटे दो हजार सोलह पीएस क्राइम ब्रांच दिल्ली में दाखिल की गई. आगे की जांच में क्राइम ब्रांच की सारी कोशिशें असफल रही और पीड़िता का कुछ भी पता नहीं चला.


13 अक्टूबर 2021 को एएसआई विनोद कुमार और लेफ्टिनेंट कॉन्स्टेबल सुकन्या को एक गोपनीय सूचना मिली जिससे उन्हें पता चला की पीड़िता इस वक्त गली नंबर 16 सोनिया विहार के दिल्ली इलाके में है. एएचटीयू क्राइम ब्रांच की टीम जिसमें इंस्पेक्टर विरेंद्र कुमार,एएसआई विनोद एएसआई रमेश और लेफ्टिनेंट कॉन्स्टेबल सुकन्या थे, ने काफी खोजबीन की. 7 घंटे के लगातार प्रयासों और कड़ी मेहनत के बाद पीड़िता जिसका नाम मोनिका पाल था पत्नी नीरज रहने वाली स्वरूप नगर दिल्ली की का पता चल गया.
 

पूछताछ में पता चला की पीड़िता की शादी याचिकाकर्ता से 2014 में हुई थी लेकिन कुछ घटनाओं की वजह से दोनों में विवाद हो गया था जिसके बाद पीड़िता ने शादी के 7 महीने बाद ही घर छोड़ दिया था और ट्रांस यमुना इलाके के अलग-अलग जगहों पर रहती थी. वह अपना फोन नंबर भी बार बार बदल देती थी. वर्तमान में वह किराए के एक घर में अकेले रहती है और दिल्ली के एक मोबाइल शोरूम में सेल्स गर्ल का काम करती है. मामले की और जांच अभी हो रही है.

सुलतानपुर: जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया ।              
          
जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
        
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) हर्षदेव पाण्डेय व अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी सहित जनता दर्शन में आये आम जन  उपस्थित रहे।


बचपन में.....

जब हम शादी विवाह के

कार्यक्रम में कहीं जाते

विशेषकर लड़के की शादी में...

तमाम नातेदारी रिश्तेदारी से  

आए हुए बच्चों में, 

एक विशेष प्रतिद्वंदता दिखती

सहबाला/बलहा बनने की.....!

हर बालक सहबाला बनने को

सोचा करता था...

अपने-अपने तर्क दिया करता था

उपयुक्तता पुष्ट करने को...! 

इसी बीच बाजार से खरीद के बाद 

दूल्हे की शेरवानी के साथ-साथ

सहबाला की शेरवानी-टोपी

घर आने के बाद तो 

उनमें अतिरिक्त उत्साह का

सृजन होता था.... 

मित्रों परोजन की इस जुटान में 

आए लोग अपने-अपने बच्चों में

सहबाला बनने की आस जगाकर

सभी हिदायतें अच्छे से

मनवा भी लेते थे.... 

उन दिनों सहबाला बनने के, 

अपने फायदे भी होते थे

डोली-पालकी में दूल्हे के ही साथ 

लगभग दूल्हे वाला ही श्रृंगार

दूल्हे की गाड़ी में ही

बैठ कर जाना...

(भले किसी की गोद में जाना हो)

पूरी बारात में अतिरिक्त खयाल

और ससुराल पक्ष में...

विशिष्टता का अनुभव मिलता था 

पूर्व की शादियों में...! 

बच्चों द्वारा देखा गया यह सच

उन्हें सहबाला बनने के लिए

सदा ही प्रेरित करता था

पर बंधुओं.....! 

अफसोस इस बात का है कि

हम जैसे कई बच्चे

अनायास ही ऐन वक्त पर 

इस दौड़ से बाहर हो जाते थे औऱ

ननिहाल आया भगिना/भांजा

अक्सर बाजी मार ले जाता था...

इतना ही नहीं सहबाला तो दूर

कभी-कभी हमारा नाम...!

बारात से भी निकाल दिया जाता

और हमारी नाराजगी

कसम से अगली बार....

सहबाला बनाए जाने के

आश्वासन पर दूर कर दी जाती थी

ऐसी दशा में लुटा-पिटा सा मैं

बाद परोजन.... 

तमाम शिकवा-शिकायत लिए

वापस अपने घर आ जाता था

पर,क्या कहूँ मित्रों ...

उन दिनों मन में 

सहबाला बनने की लालसा

ऐसी होती थी कि,

निमंत्रण मिलने पर

हम अक्सर जिद करते हुए

परिजनों के साथ

सहबाला बनने की आस में

हर रिश्तेदारी में चले जाते थे

बंधुओं यद्यपि आज भी 

बचपन की यह लालसा 

बहुत याद आती है

किन्तु अब यह भी सोचता हूँ कि

सहबाला बनने की 

उपयोगिता क्या है....?

शादी-विवाह कार्यक्रम में 

इसकी जरूरत क्या है....?

और हम इसके लिए

इतने परेशान क्यों रहा करते थे..?

यह सोचने पर अब... 

खुद पर ही हँसी आती है.....!

खुद पर ही हँसी आती है......!



रचनाकार...

जितेन्द्र कुमार दुबे

क्षेत्राधिकारी नगर

जनपद..जौनपुर


बचपन में.....

मुझे पढ़ने में,

होशियार माना जाता था

मुझे भी... 

इसका एहसास होता था

क्योंकि मोहल्ले भर की भौजाइयाँ

मुझसे ही लव-लेटर लिखवाती थीं

और प्रियतम  के आए हुए

जवाबी लव-लेटर को 

अपने कमरे में ले जाकर 

चुपके से पढ़वाती थीं..

मुझे इस बात का गुमान भी था

हो भी क्यों न...? 

जो भौजाइयाँ औरों से 

दिखाती थी नखरे,

रहती थी ताव में....

वे भी सभी मिलती थी, 

मुझसे मेरे ही भाव में....

अब प्रेम की भाषा हो 

या कि विरह की....!

भला कौन नहीं समझता

बालक, बूढा या फिर हो जवान

मैं बालक था पर था तो मानव...

धीरे-धीरे लेटर लिखते-पढ़ते 

मैं भी संकेत-संबोधन एवं संबंध

सब समझने लगा था, 

प्रेम की भाषा में.... 

मगन होने लगा था 

स्त्रैण भाव मुझमें बढ़ने लगा था

खबर घर-घर की मैं रखने लगा था

पर उम्र बढ़ने के साथ 

एक नाजुक दौर आया 

मुझे गाँव वाले 

"घरघुसरा" घोषित कर दिए

बुढ़वे भी मजा मेरा लेने लगे

बात-बात में "मौगड़ा" भी....!

मुझे लोग कहने लगे 

इन तानों पर भी प्रेम भारी रहा 

मैं अपनी भौजाइयों के

इस स्नेह का सदा आभारी रहा 

भौजाइयों से नादान बचपन में ही

मैंने सीखा बहुत कुछ....

जमाने के बारे में ,

जाना भी बहुत कुछ।    

मित्रों ,यदि सही मैं कहूँ....!

आज के दौर में,

इसी सीख का ही नतीजा है 

आपका मित्र "मी-टू" से 

अभी तक बचा है......

आपका मित्र "मी-टू" से 

अभी तक बचा है......


रचनाकार....

जितेन्द्र कुमार दुबे

क्षेत्राधिकारी नगर

जनपद-जौनपुर

यूपी: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा का आज यानी 10 अक्टूबर को सभी केंद्रों पर सम्पन्न हुई. गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा -गौर सिटी-2 में नोएडा इंटरनेशनल स्कूल में बिसरख थाने से ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक कमलेश कुमार यादव, हे0 कां0 मांगेराम, कां0 दीपक कुमार, महिला कां0 रूपम और महिला कां0 संगीता आदि पुलिसकर्मियों की देखरेख में प्रथम पाली 9:30 बजे पूर्वाहन से 11:30 बजे पूर्वाहन तक और दूसरी पाली 2:30 बजे अपराहन से 4:30 बजे अपराह्न तक सम्पन्न हुई। परीक्षा के शांतिपूर्ण आयोजन तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु संयुक्त आदेश जारी किया गया था। पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की गई थी।

सुलतानपुर: गोमती मित्रों ने लगातार दैनिक श्रमदान करते हुए रविवार १० अक्टूबर को साप्ताहिक श्रमदान के दिन बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर घटते जलस्तर के बाद तट पर जमा मिट्टी को लगभग हटाने में सफलता प्राप्त की। काम मेहनत का है और दुश्वारी भरा है लेकिन गोमती मित्रों की आस्था के आगे कुछ नहीं यह कहना है युवा मंडल के वरिष्ठ सदस्य रूद्र विश्वदीप का।

प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह एवं मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी बताते हैं कि श्री शनिदेव नवग्रह मंदिर में प्रतिमाओं की पुनर्स्थापना कार्यक्रम के चलते दो दिन से लगातार थके रहने के बावजूद गोमती मित्रों ने भरपूर मेहनत की।

शनिवार देर रात श्री शनिदेव नवग्रह मंदिर में पुनर्स्थापित प्रतिमाओं के सम्मुख पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह 'छंगू' एवं वरिष्ठ सपा नेता (सभासद प्रतिनिधि) रमेश सिंह 'टिन्नू' ने महा आरती की,श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा धाम गुंजायमान हो उठा।

साप्ताहिक श्रमदान में मुख्य रूप से उपस्थित रहे संरक्षक रतन कसौधन,राजेश पाठक,संत कुमार प्रधान,दिनकर सिंह,अजय प्रताप सिंह,विनोद सेठ,राम क्विंचल मौर्य,मुन्ना सोनी,दाऊजी, युवा मंडल प्रदेश अध्यक्ष अजय वर्मा,सोनू सिंह,जय नाथ,हरजीत सिंह,संतोष,आयुष सोनी,बासु पंडित आदि।

यूपी: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन आज यानी 10 अक्टूबर को  सभी केंद्रों पर दो पाली में हो रही है. गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा -गौर सिटी-2 में नोएडा इंटरनेशनल स्कूल में बिसरख थाने से ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक कमलेश कुमार यादव, हे0 कां0 मांगेराम, कां0 दीपक कुमार, महिला कां0 रूपम और महिला कां0 संगीता आदि पुलिसकर्मियों की देखरेख में प्रथम पाली 9:30 बजे पूर्वाहन से 11:30 बजे पूर्वाहन तक सम्पन्न हुई। अब दूसरी पाली 2:30 बजे अपराहन से 4:30 बजे अपराहन तक होना है . परीक्षा के शांतिपूर्ण आयोजन तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु संयुक्त आदेश जारी किया गया है तथा पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है.

आपको बता दें कि परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन प्रतिबंधित है. किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन, पेजर या अन्य प्रकार के संवाद उपकरण परीक्षा भवन में ले जाने की अनुमति नहीं है. पकड़े जाने पर अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए भविष्य में आयोग की परीक्षाओं के लिए वंचित भी किया जाएगा. इसके अतिरिक्त पर्यवेक्षक ,सहायक पर्यवेक्षक, वीक्षक एवं परीक्षा से जुड़े किसी कर्मी को भी मोबाइल या अन्य संवाद उपकरण को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है.

नई दिल्लीः क्राइम ब्रांच की AHTU टीम इस समय दिल्ली में अपराध और अपराधियों के लिए काल बनी हुई है। ACP सुरेंद्र कुमार गुलिया के नेतृत्व में AHTU इस वक्त अपराध और अपराधियों पर लगातार वार कर रही है। ACP सुरेंद्र कुमार गुलिया की टीम नेपाल की उन दो लड़कियों को बरामद कर लिया है जो 3 अप्रैल 2021 को द्वारका में क्रिटिकल केयर सेंटर से फरार हुईं थीं।
नेपाल की जिन लड़कियों को ACP सुरेंद्र कुमार गुलिया की टीम ने बरामद किया है ये उन 13 लड़कियों में शामिल थीं जो 3 अप्रैल 2021 को दिल्ली में द्वारका के सेक्टर-23 में बने क्रिटिकल केयर सेंटर से खिड़की तोड़कर फरार हो गई थीं। 

शेल्टर होम से लड़कियों के भागने का मामला AHTU के पास आया इसके बाद ACP सुरेंद्र कुमार गुलिया ने एक टीम का गठऩ किया। इस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर मनोज कुमार कर रहे थे और इनके साथ SI वीणा, SI बहादुर शर्मा, हेड कांस्टेबल नवीन पांडेय और कांस्टेबल प्रवीन शामिल थे। ACP सुरेंद्र कुमार गुलिया के इन पांच रत्नों ने सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से इन लड़कियों को बरामद किया।
AHTU की पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वो शेल्टर होम से भागकर नेपाल चलीं गईं थीं और हाल ही में वो दिल्ली में आईं थीं। उन्होंने अपने साथियों से संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 


ACP सुरेंद्र कुमार गुलिया की टीम ने पहाड़गंज में होटल से बरामद की गई इन लड़कियों की मदद से शेल्टर होम से फरार अन्य लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। नेपाल की इन लड़कियों को मेडिकल के बाद अदालत में किया गया है। आपको बता दें कि इन लड़कियों को AHTU की टीम ने 8 अक्टूबर 2021 को किया था।

नई दिल्ली: दिल्ली में मयूर विहार के चिल्ला गांव से अपहरण की गई नाबालिग लड़की को ACP सुरेंद्र कुमार गुलिया की अगुवाई वाली AHTU की टीम उत्तर प्रदेश के बदायूं से बरामद किया है। ACP सुरेंद्र कुमार गुलिया की टीम ने सर्विलांस की मदद से ये सफलता हासिल की है। बता दें कि ये मामला साल 2019 में मयूर विहार थाने में दर्ज किया गया था लेकिन मामले में कोई प्रगति नहीं होते देख हाईकोर्ट ने इस मामले को 5/10/2021 को AHTU को सौंप दिया जिसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए चंद दिनों के अंदर ACP गुलिया की टीम ने नाबालिग को बरामद किया।

                 मृतका(फाइल फ़ोटो)

सुलतानपुर: जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत हो गयी, एंबुलेंस वाहन से शव घर पहुंचते ही परिजनों द्वारा एंबुलेंस रोक कर विवाद शुरू कर दिया गया।

सूचना पर अयोध्या जिले के हैदरगंज थाने की पुलिस के सामने घंटों विवाद होता रहा। अंत में शव का पोस्टमार्टम  सुलतानपुर के कोतवाली नगर पुलिस द्वारा कराए जाने की बात पर पुलिस की देखरेख में शव जिले में लाया गया। 


दरअसल, जिले के बॉर्डर पर स्थित हैदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरुगंज बाजार निवासी निखिल की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार की सुबह 9 बजे उसके परिजन उसे सुलतानपुर  जिला अस्पताल ले आये। जहां पर देर तक परिजन चिकित्सक के आने पर परेशान होकर टहल रहे थे इसी बीच उन्हें दो महिला दलाल मिल गई और परिजनों को बहला-फुसलाकर जिले के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गई।

आरोप है कि हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा उनसे छोटे ऑपरेशन के नाम पर ₹16000 लिए गए। ऑपरेशन के बाद प्रसूता वंदना ने एक बच्ची को जन्म दिया।

बताया जा रहा है कि नवजात को जन्म देने के बाद देर शाम तक महिला का स्वास्थ्य स्थिर रहा। देर रात लगभग 2 बजे के महिला की तबीयत अचानक ही बिगड़ गयी। सुबह तक महिला की तबीयत ज्यादा खराब हो गई और वह बेहोश हो गई। जिसे देखते ही हॉस्पिटल के डॉक्टर के हाथ पांव फूल गए। आरोप है कि डॉक्टर नें  महिला के साथ आये परिजनों को पैसों का इंतजाम करने के लिए भेज दिया और बेहोशी की ही अवस्था में महिला को सादे कागज पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

मौके पर मौजूद महिला की ननद सुनीता के अनुसार उन्होंने परिजनों के आने की बात कही परंतु चिकित्सक द्वारा महिला को जबरदस्ती ले जाने का दबाव बनाया जाने लगा। एक प्राइवेट एंबुलेंस बुलाकर मृतका यानी वंदना को एंबुलेंस पर लाद दिया गया। सुनीता के अनुसार इसी दौरान उन्हें पता चला कि प्रसूता यानी वंदना की मौत हो चुकी है और वह रोने लगी।


आरोप है कि चिकित्सक द्वारा एंबुलेंस चालक को ₹2000 देते हुए रोती बिलखती ननद को एंबुलेंस पर धकेल कर बैठाकर रवाना कर दिया। इस बात की जानकारी ननद ने फोन पर परिजनों को दे दी। एंबुलेंस चालक लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाने की बजाय बंदना का शव बेरूगंज बाजार ले आया। जानकारी होते ही पहले से ही मौजूद बाजार वासियों सहित परिजनों ने एंबुलेंस को रोकते हुए शव को उतारने नहीं दिया। जिस पर एंबुलेंस चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी । सूचना पर भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक हैदरगंज अश्वनी मिश्रा ने मामले की जानकारी प्राप्त कर अपने उच्चाधिकारियों को देते हुए कोतवाली नगर सुलतानपुर को दे दी। पुलिस के सामने मृतका वंदना के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा पोस्टमार्टम कराते हुए कार्यवाही की मांग किया गया।

जिस पर मामला सुलतानपुर का होने के नाते हैदरगंज प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस फोर्स अपनी देखरेख में मृतका के शव को परिजनों के साथ सुलतानपुर नगर कोतवाली भिजवा दिया।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक निखिल पाल ने सुलतानपुर जनपद के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुकुल गुलेचा गांव निवासिनी वंदना से प्रेम विवाह किया था। जिसके उपरांत दोनों परिवारों में कई बार पंचायत भी हुई। परंतु वंदना अपने पति निखिल के साथ रहने की बात कह कर यहीं बेरूगंज बाजार में ही रहने लगी। जिससे उसके मायके वाले निखिल के परिवार पर कार्यवाही की बात भी करते रहे हैं । 


वहीं इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हैदरगंज अश्विनी मिश्रा ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम करा कर सुलतानपुर कोतवाली द्वारा कार्यवाही की बात कह कर शव अपने साथ सुलतानपुर ले जा रहे थे जिसमें सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स लगा दी गयी है।

By: राजू सोनी, सुलतानपुर


सुलतानपुर: जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सूक्ष्म लधु एवं मध्यम उद्योग तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग तथा व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर क्षेत्र  से BJP विधायक सूर्यभान सिंह द्वारा फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया गया, जबकि अप्रेन्टिसशिप मेले की अध्यक्षता जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा किया गया।

             

तत्पश्चात विधायक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। विधायक सूर्यभान सिंह द्वारा अपे्रन्टिसशिप मेले में आये हुये अधिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। मेले मे कुल 47 अधिष्ठानों एवं लगभग 800 लाभार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें कुल 281 (स्थानीय अधिष्ठान द्वारा 73 एवं बाहरी कम्पनी द्वारा 208) लोग चयनित हुए।
             

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुलतानपुर द्वारा सरकार की नीतियों की प्रशंसा करते हुये बताया गया कि प्रदेश में अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन प्रथम बार किया गया है। यह युवाओं को कौशल के साथ रोजगार प्रदान करने की योजना है। प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अरूण कुमार द्वारा मुख्य अतिथियों एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया व विधायक एवं अन्य सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
           

इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र अनूप कुमार, जिला प्रबन्धक कौशल विकास मिशन ओंकारनाथ तिवारी व संचालक एच0 एन0 शुक्ला तथा समस्त कार्यदेशक एवं समस्त अनुदेशक व अन्य समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

 


सोमवार रात (भारतीय समयानुसार) को दुनिया भर में फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सर्वर अचानक डाउन हो गया। रात करीब 9.15 बजे तीनों के सर्वर डाउन हो गए जिससे यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब छह घंटे बाद तक यूजर्स इन तीनों प्लेटफॉर्म्स को इस्तेमाल नहीं कर पाए। हालांकि मंगलवार तड़के साढ़े चार बजे फेसबुक ने ट्वीट करके सेवाएं फिर से बहाल हो ने की जानकारी दी। इसके साथ ही कंपनी यूजर्स को हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी। आउटेज की यह समस्या पैदा होने पर लोग न तो मैसेज भेज पा रहे थे और न ही उन्हें कोई मैसेज मिल रहा था।

 

 

अमरउजाला.कॉम के अनुसार सेवा बहाल होने पर व्हाट्सएप ने भी अपने आधिकारिक हैंडल से एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। व्हाट्सएप ने अपने ट्वीट में कहा कि धीरे-धीरे सेवा बहाल हो रही है और हम पूरी सतर्कता के साथ इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन सभी लोगों से माफी मांगते हैं जो कुछ समय के लिए व्हाट्सएप का उपयोग नहीं कर पाए। धैर्य बनाए रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद। हमारे पास इस संबंध में और अधिक जानकारी आने पर उसे आपसे साझा करेंगे।

 

इससे पहले इसे लेकर वॉट्सएप ने कहा कि हमें कुछ लोगों द्वारा इसके काम नहीं करने की शिकायतें मिली हैं। हम इसे सही करने का प्रयास कर रहे हैं और जल्द से जल्द इस संबंध में अपडेट देंगे। वहीं, पैरेंट कंपनी फेसबुक ने भी बयान जारी करते हुए कहा- हमें पता है कि कुछ लोगों को हमारे ऐप और उत्पादों को लेकर समस्या आ रही है। हम जल्द से जल्द इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं। 

 

वेब और स्मार्टफोन दोनों पर ही वाट्सएप और इंस्टाग्राम काम नहीं कर रहे थे। एंड्रायड, आईओएस और वेब प्लेटफॉर्म सभी पर ये दिक्कत आ रही थी। लोगों को न नए संदेश मिल रहे थे और न ही वे किसी को संदेश भेज पा रहे थे। इसी तरह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर न्यूजफीड रिफ्रेश पर 'रिफ्रेश नहीं कर सकते

 

सुलतानपुर: जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया ।              
          
जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
        इस अवसर पर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट विधेश सहित जनता दर्शन में आये आम जन  उपस्थित रहे।  
-------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी शंकर गिरी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। संगोष्ठी  जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन हुई। 

मीडिया प्रभारी आकृति गौड़ ने बताया की संगोष्ठी में सभी मोर्चो के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे जिसमें महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा निषाद, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष डॉ रामजी गुप्ता, किसान मोर्चा अध्यक्ष गोविन्द सिंह आदि उपस्थित रहे। 

संगोष्ठी में शंकर गिरी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने को कहा जहां देश का हर व्यक्ति आत्मनिर्भर बने, पार्टी का नारा -सबका साथ सबका विकास का मतलब भी समझाया। अगर हमें आगे बढ़ना है तो हमें काम करना होगा तभी देश आत्मनिर्भर बनेगा। मोदी जी के नए नीतियों को भी बताया, जिसमे 18 नए मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहे उत्तर प्रदेश में, महामारी के वक्त सिर्फ देश में वैक्सीन की खोज ही नहीं बल्कि विदेशो में भी इसकी निर्यात की।

किसानो को कर्जो से मुक्त कराया ताकि वो साहूकार से उधर न ले और बीज खरीद सके, आत्मनिर्भर बनके किसानी करके आर्थिक स्तिथि को भी सुधारे। मोदी जी के कार्यकाल में गौ हत्या कम हुई, अल्प संख्यक के लोगो को बढ़ावा मिला, राशन बाटा गया बिना भेद भाव के, 38लाख लोगो को काम मिला, साढ़े चार करोड़ लोगो को छोटे रोजगार मिले, अपराध कम हुए ।

आज देश का हर व्यक्ति आत्मनिर्भर बनना चाहता है जिससे वो अपने परिवार और इस देश के विकास में सहयोग कर सके। संगोष्ठी में मौजूद महिला पदाधिकारी,जिला कोषाध्यक्ष सुषमा जायसवाल,जिला कार्यालय प्रभारी अमिता शुक्ला जिला मीडिया प्रभारी आकृति गौड़ ,जिला सोशल  मीडिया प्रभारी रीना  जायसवाल ,कार्यसमिति सदस्य  गुलफूल बेगम,महामंत्री जाया सिंह, मंडल अध्यक्ष पल्लवी सिंह,  पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आकांक्षा गौड़, जिला कार्यसमिति सदस्य पिंकी गुप्ता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शह संयोजिका रेखा बरनवाल आदि मौजूद रही।

जिला कार्यालय पर प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का भव्य स्वागत हुआ जिसमे सारे मीडिया प्रभारी एवं सोशल मीडिया प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में राकेश त्रिपाठी ने  आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने काम को पुरे ईमानदारी एवं निष्ठा से करने को कहा और बताया की अपने काम को एकाग्रचित हो कर करे। बैठक में मौजूद महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी आकृति गौड़, जिला सोशल प्रभारी रीना जायसवाल मौजूद रही।

रिपोर्ट: नीतीश तिवारी

गौतमबुद्ध नगर: शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र का अनावरण करते हुए माल्यार्पण किया गया। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। गौतमबुद्ध नगर के थाना बिसरख में ACP योगेंद्र सिंह व सब इंस्पेक्टर कमलेश यादव संग सभी पुलिस के जवानों ने ध्वजारोहण कर सलामी दी।

ACP योगेंद्र सिंह ने गांधी जयंती पर सभी को हार्दिक बधाई दी, अपने कर्तव्य पथ पर चलने एवं शासकीय कार्यों को बेहतर ढंग से करने का आह्वान किया। झंडारोहण के बाद ACP योगेंद्र सिंह और सब इंस्पेक्टर कमलेश यादव नें महात्मा गांधी के चित्र का अनावरण करने के साथ माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही दर्जनों पुलिस कर्मियों नें दोनों महापुरूषों के जीवन शैली पर चर्चा करते हुए उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


लखनऊ: अब उत्तर प्रदेश के शामली और मुजफ्फनगर जिले भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानि NCR के विस्तारित क्षेत्र का हिस्सा बनेंगे। यूपी की योगी सरकार द्वारा इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। इसके साथ ही यमुना एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथारिटी (YEEDA) को मेट्रो सेंटर घोषित किया गया है। नई दिल्ली के निर्माण भवन में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड की 40वीं बैठक केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार हरदीप सिंह पुरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर चर्चा की गयी है।

 

लाइवहिन्दुस्तान.कॉम की खबर के मुताबिक बैठक में वर्चुअल माध्यम से शामिल प्रदेश के MSME मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि NCR क्षेत्रीय योजना/उप क्षेत्रीय योजना-2021 के प्रस्तावों/नीतियों का क्रियान्वयन प्रदेश में भलीभांति किया जा रहा है। शामली और मुजफ्फरनगर जिलों को भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विस्तारित क्षेत्र में शामिल करने का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। NCR रीजनल प्लान में यमुना एक्सप्रेस-वे इन्डस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEEDA) को मेट्रो सेन्टर के रूप में घोषित किया गया है।

 

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के 100 किमी. के दायरे में आने वाले जनपदों मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर आदि शहरों को विकसित किया जाएगा और इस क्षेत्र के नेशनल / स्टेट हाइवे, एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ के एक किमी  के दायरे को भी विकसित किया जाएगा। वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के रिजनल प्लान-2041 का प्रारूप 55083 वर्ग किमी. क्षेत्र को लेकर तैयार किया जा रहा है। जिसमें लोगों को वैश्विक स्तर की सुविधाएं मिलेंगी।

 

इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राजस्थान के आवास एवं नगर विकास मंत्री धारीवाल और दिल्ली के मुख्य सचिव भी वर्चुअल जुड़े थे। बैठक में राज्य के प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन दीपक कुमार के साथ विभागीय अधिकारी भी थे।


लखनऊ: देश और प्रदेश को मानसून भले की अलविदा कर चुका हो लेकिन कम दबाव के चलते अक्टूबर माह में भी कई क्षेत्रों में वर्षा देखने को मिल रही है। प्रदेश और आसपास समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। अभी भी इन क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक इन क्षेत्रों में हल्की व मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।

 

मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार जब माश्चर बढ़ता है और गर्मी पैदा होती है तो कम दबाव वाले क्षेत्रों में बारिश की संभावना बढ़ जाती है। आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के लखनऊ, बलिया, वाराणसी, बहराइच, सुलतानपुर, अमेठी, अयोध्या, बांदा और प्रयागराज में बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है। इन इलाकों में हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है। यह स्थिति छह से सात अक्टूबर तक बनी रह सकती है। इसके बाद वर्षा होने की संभावनाओं पर लगभग विराम लगता दिख रहा है। क्योंकि तब तक पहाड़ी क्षेत्रों से सर्द हवाओं का आगमन होगा। ऐसे में कम दबाव वाले क्षेत्र नहीं बन सकेंगे। माश्चर में भी कमी आएगी। ऐसे में बारिश की संभावनाएं कम होंगी।


सुलतानपुर: मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में प्रेरणा सभागार, विकास भवन में गांधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती धूम-धाम से मनायी गयी। इस राष्ट्रीय पर्व पर सर्वप्रथम प्रातः 0900 बजे झण्डा फहराया गया। तत्पश्चात् प्रेरणा सभागार में कर्मचारियों/अधिकारियों के साथ आयोजन किया गया, जिसमें सहायक अभियन्ता, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी द्वारा उद्बोधन दिया गया। मोहतमिम अंसारी, उर्दू अनुवादक सह प्रधान सहायक, जिला विकास कार्यालय द्वारा 02 अक्टूबर की जयन्ती पर प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत किया गया।


 

इसके पश्चात् आजादी के अमृत महोत्सव के संदर्भ में महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा नेशनल, लीगल सर्विसेज एथारिटी के संदर्भ में समय पूर्वान्ह् 1100 बजे से 1200 बजे के मध्य अपना उद्बोधन दिया, जिसे जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्षों द्वारा प्रेरणा सभागार में उपस्थित होकर उनके उद्बोधन को सुना।
           

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में विधिक साक्षरता का कार्यक्रम विकास भवन में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त, स्वतः रोजगार, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला प्रशिक्षण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, सहायक अभियन्ता, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, परियोजना अधिकारी, डूडा, खण्ड विकास अधिकारी, कूरेभार, लम्भुआ, धनपतगंज, श्री सत्यनाथ पाठक आदि अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget