सुलतानपुर: जिला मुख्यालय से लगभग 20km दूर कुड़वार ब्लॉक में जय मां काली जी के तत्वावधान में युवा पीढ़ी में खेलों के प्रति रूचि बढ़ाने और ग्रामीण स्तर की खेल प्रतिभाओं को उचित ग्राउंड प्रदान कर बड़े आयोजनों में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजक अनिल मौर्य मास्टर नूर इंटर कॉलेज रनकेडीह के अनुसार कुड़वार के नौगवां रायतासी स्थित रफ्तार ग्राउंड पर 10 जनवरी से प्रदेश स्तरीय टी-12 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
अध्यक्ष राजेश्वर सिंह(प्रधान) एवं उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह(कोटेदार) नें बताया है कि इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 12000 रुपए एवं द्वितीय पुरस्कार 8000 रुपए रखा गया है। इस प्रतियोगिता मेंं शामिल होने के लिए टीमों का प्रवेश शुल्क 1500 रुपए रखा गया जो शुक्रवार 08 जनवरी को दोपहर तीन बजे तक ही मान्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यशभद्र सिंह उर्फ मोनू भईया पूर्व ब्लॉक प्रमुख की उपस्थिति रहेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 16 टीमों को आमंत्रित किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कमेटी के मुख्य सदस्य विशाल सिंह (+91 9120714546) एवं कोमल सिंह (+91 9702720120) से संपर्क करें।
Post a Comment