धूमधाम से मनाया गया दुर्गा वाहिनी स्थापना दिवश,किया गया शत्र पूजन हुआ दुर्गा चालिसा पाठ निकाली गई शोभा यात्रा।

शोभा यात्रा का दृश्य
सुल्तानपुर: रविवार 6अक्टूबर2019
विश्वहिंदू परिषद के बैनर तले रविवार को रमलीला मैदान विद्यालय से दुर्गा वाहिनी की शाेभा यात्रा निकाली गई।   शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो जैसे ठठेरी बाजार, सब्जी मंडी,बसस्टैण्ड,पंचमौखी चौराहा शाहगंजचौराहे का परिभ्रण कर वापस विद्यालय पहुंची । शोभायात्रा का नगर के लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान दुर्गा वाहिनी की सदस्यों ने शस्त्र पूजन दुर्गा चालिसा का पाठ किया।

आदि शक्ति मा दुर्गा का पूजन करती दुर्गा वाहिनी की मातृ शक्ति
कार्यक्रम का प्रारम्भ आदि शक्ति मा दुर्गा जी के पूजन एवम् दुर्गा चालिसा पाठ से प्रारम्भ हुआ। इस मौके पर जिला संयोजिका प्रीती उपाध्याय ने बताया कि दुर्गा वाहिनी की स्थापना 1984 में हुई था। यह विश्व हिंदू परिषद का एक विंग है। इसके माध्यम से हिंदू बहनों को एकत्रित किया जाता है।  सभी बहनें और माताएं मां दुर्गा का रूप होती हैं। किसी भी कार्य को करने से पहले मां का आशीर्वाद अवश्य लेना चाहिए। इस यात्रा से लोगों को यह संदेश दिया गया है कि महिलाएं भी आज पुरूषों की अपेक्षा कहीं आगे है। दुर्गा का दूसरा रूप माताएं होती है। नवरात्र के अवसर पर नौ दिनों का अखंड पाठ किया जाता है और नवमी के दिन 11 महिलाओं को मां दुर्गा समझ कर पांव धोकर प्रसाद दिया जाता है और आशीर्वाद लिया जाता है। 


  शोभा यात्रा का स्वागत करते प्रान्तीय सुरक्षा प्रमुख
कार्यक्रम की इस मधुरिम बेला मे शुभनारायन वीएचपी प्रान्त अध्यक्ष काशी प्रान्त, एडवोकेट नागेन्द्र सिह वीएचपी जिला अध्यक्ष, उमाकान्त वीएचपी विभाग संगठन मंन्त्री,आन्नद प्रकाश शुक्ला वीएचपी प्रान्त सुरक्षा प्रमुख,दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका प्रीती उपाध्याय संजय तिवारी, सौरभ पाण्डेय 'मुनी',सुशील सिह ,रमेश दूबे, गोपाल,डा शिव जी,अनुराग उपाध्याय,प्राशान्त गौरव,नरेन्द्र जायसवाल,राजेश्वर सिह समेत सैकडो की संख्या मे मातृ शक्ति समेत हिन्दू जनमानस उपस्थित रहा । उक्त जानकारी विहीप मीडिया प्रभारी शुभम तिवारी ने दी।

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget