सुलतानपुर: आयुक्त, अयोध्या मण्डल, अयोध्या गौरव दयाल द्वारा सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान तहसील सदर, नव निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कालेज दूबेपुर व विकास खण्ड कूरेभार कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
आयुक्त, अयोध्या मण्डल, अयोध्या द्वारा तहसील सदर पहुँचकर गार्ड आफ आनर लेने के पश्चात जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के साथ तहसील सदर का गहन निरीक्षण कर अभिलेखों का रख रखाव के साथ-साथ साफ-सफाई नियमिति रूप से किये जाने के निर्देश उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
आयुक्त, अयोध्या मण्डल ने तहसील सदर के तहसीलदार कोर्ट में लंबित पुराने मामलों से सम्बन्धित पत्रावलियों एवं कम्प्यूटर में फीड रिकार्डों का गहन निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उन्होने कार्यालय रजिस्ट्रार कानूनगो रूम में आर-6 रजिस्टर का निरीक्षण कर अमलदरामद, गार्ड फाइल, दाखिला सूची रजिस्टर, दैवीय आपदा, विविध प्रपत्र रजिस्टर, सेवा पंजिका, केस डायरी, राजस्व भू अभिलेखागार में पुराने रिकार्डों से सम्बन्धित पत्रावलियों, खसरा, संग्रह कार्यालय में राजस्व वसूली से सम्बन्धित रजिस्टर, व्यापार कर/विद्युत देय आदि पंजिका का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये।
उन्होंने अपने निरीक्षण में एक-एक समस्त पटल सम्बन्धित को निर्देशित किया कि अभिलेखागार में समस्त राजस्व अभिलेखों को अद्यतन रखा जाय।
आयुक्त, अयोध्या मण्डल, अयोध्या द्वारा अभिलेखों का डिजिटलीकरण करने के सम्बन्ध में सम्बन्धित से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान वरासत अभियान, राजस्व वसूली, भूलेखों का सत्यापन तथा तहसील सदर में साफ-सफाई आदि का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश सम्बन्धित को दिये। उन्होंने संग्रह कार्यालय निरीक्षण के समय राजस्व वसूली से सम्बन्धित रजिस्टर का अवलोकन किया।
तत्पश्चात आयुक्त अयोध्या मण्डल, अयोध्या गौरव दयाल द्वारा जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के साथ नव निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कालेज दूबेपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एकेडमिक ब्लॉक, बॉयज हॉस्टल, गल्र्स हॉस्टल, प्रधानाचार्य कक्ष, डाइनिंग ब्लॉक, मल्टीपरपज हॉल, ऑटोप्सी, बाउण्ड्रीवाल का निरीक्षण किया गया।
आयुक्त अयोध्या मण्डल, अयोध्या द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा गया कि कार्य समयान्तर्गत पूर्ण करें और साथ ही साथ बिजली पानी, कनेक्शन सहित अन्य कार्य भी करते रहें। आयुक्त अयोध्या मण्डल, अयोध्या द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्य में प्रगति लाते हुए शेष निर्माण कार्य जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकार अंकुर कौशिक, उप जिलाधिकारी सदर सी0पी0 पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 डी0के0 त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, परियोजन निदेशक (डी0आर0डी0ए0) कृष्ण करूणाकर पाण्डेय, पी0डी0 एनआरएलएम अनवर शेख, जिला पंचायत राज अधिकारी आर0के0 भारती, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आशीष कुमार, जिला सूचना अधिकारी डाॅ0 धीरेन्द्र कुमार सहित अन्य समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
Post a Comment