भाजपा लीडर बेस्ड नहीं कैडर बेस्ड पार्टी,बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ : सतीश चन्द्र शर्मा

 


भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर सरकार संकल्पबद्ध : खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री

मंत्री ने पूर्व विधायक सूर्यभान सिंह के निधन पर उनके आवास पर जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि


सुलतानपुर : भाजपा का बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है। भाजपा लीडर बेस्ड नहीं कैडर बेस्ड पार्टी है। यह बाते उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए.वर्मा की अगुवाई में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सीताकुंड सेक्टर के बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करने के दौरान कही।उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं की कार्यशैली सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी होनी चाहिए। उन्होंने कहा मिशन 2024 में भी पार्टी का परचम फहराने में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का अहम रोल होगा। इस दौरान नगर कार्यकर्ताओं ने खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री के समक्ष पुलिस व जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया।वही अन्य कार्यकर्त्ताओं ने जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने में गुणवत्तापूर्ण व मानक के अनुसार काम ना करने तथा सरकारी राशन की दुकान में की जा रही घटतौली व सरकार के मानक के अनुसार समान ना किए जाने और अंगूठा लगवा लेने की शिकायत की।खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने दो टूक कहा भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर सरकार संकल्पबद्ध है।सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।उन्होंने कहा जनता व कार्यकर्ता हमारी ताकत, उनका सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है।इसके बाद खाद्य एवं रसद मंत्री ने पूर्व विधायक सूर्यभान सिंह के निधन पर सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर जाकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की व  उनके पुत्र रुपेश सिंह व परिजनों से भेंट मुलाकात भी की।इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आर.ए.वर्मा,शहर विधायक विनोद सिंह, जिला महामंत्री संदीप सिंह व पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी आदि मौजूद रहे।इसके पूर्व मंत्री के अमहट चौराहा पहुंचने पर जिला अध्यक्ष डॉ आरए.वर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।आज प्रमुख रूप से जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष आलोक आर्या, सुनील वर्मा, आशीष सिंह रानू, भाजपा नेत्री बबिता तिवारी,रमेश शर्मा, रमेश सिंह टिन्नू , डॉ संतोष सिंह,दिनेश चौरसिया, वीरेन्द्र शर्मा, मोहित साहू, बूथ अध्यक्ष गण प्रदीप मिश्रा, रामअवध जयसवाल, सचिन अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget