जानी मानी कलाकार मल्लिका दुआ की मां चिन्ना दुआ का शुक्रवार को निधन हो गया। चिन्ना दुआ कोविड-19 से संक्रिमत थीं। चिन्ना दुआ की उम्र 56 साल थी। चिन्ना का असली नाम पद्मावती था। एक्ट्रेस की माँ की मौत की खबर सुनते ही उनके चाहने वालों नें सोशल मीडिया पर दुख और संवेदना व्यक्त जताई है।
मल्लिका ने हाल ही में अपने माता- पिता की हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखा था। मल्लिका ने लिखा, 'मां को एक्मो प्लस वेंटिलेटर पर रखा गया है। वह बेहोश हैं और हर शाम हम उन्हें फोन करके गाना सुनते हैं। वह पलक झपकार अपना रिएक्शन देती हैं। अभी उनके फेफड़ों को पूरी तरह से आराम की जरूरत है। आप सभी लोग उनके लिए प्रेयर करें ताकि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए। यह एक धीमी प्रक्रिया है, लेकिन सफलता जरूर मिलेगी।'
Post a Comment