सुलतानपुर :भाजपा कार्यालय में ऊषा सिंह घोषित हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष पद की पार्टी से प्रत्याशी। भाजपा जिलाध्यक्ष आरए वर्मा, विधायक सूर्यभान सिंह, देवमणि द्विवेदी, राजेश गौतम, सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार की मौजूदगी में वार्ड संख्या 25 से विजयी जिपं सदस्य ऊषा सिंह बनी उम्मीदवार। प्रदेश मंत्री/ जिला प्रभारी शंकर गिरी ने की घोषणा।
आइये जानते हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह के बारे में
जिला पंचायत सीट 25-बल्दीराय प्रथम इस बार काफी खास रही। यहां से निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह मैदान में थी। उन्होंने इस सीट से सम्मान जनक जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी के खाते में डालने का काम किया। इस सीट पर उन्होंने सबसे ज्यादा मतो से जीत हासिल किया है। निकट प्रतिद्वंदी रंजना के अलावा इस सीट पर सबकी जमानत जफ्त हो गई।
जिला पंचायत वार्ड 25 वार्ड से इस बार कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यहां कुल 42002 मतों में से 26803 मतदाताओं ने अपने मत के अधिकार का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत 63.81 रहे। गणना में कुल मतों में 25716 वैध और 1087 अवैध पाए गए। ऊषासिंह को वैध मतों में से 13904 मत मिला, जिसका प्रतिशत 54.07 रहा। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी रंजना को कुल वैध मतों में 5980 वोट मिला,जिनका प्रतिशत 23.25 रहा। चुनाव में रंजना अपनी जमानत बचाने में सफल रहीं। इसके अलावा इस सीट पर सभी अन्य दस प्रत्याशियों की जमानत जफ्त हो गई।
44 वर्षीय ऊषा सिंह जूनियर हाईस्कूल पास है। नामांकन के ब्योरे के अनुसार उनके पास कुल 37लाख 5 हजार रूपए की अचल सम्पत्ति है। ऊषा सिंह ने कहा कि पति शिवकुमार सिंह के साथ अपने पूरे कार्यकाल में बल्दीराय क्षेत्र में विकास कार्य के साथ जनता की सेवा की है। जीत के लिए जनता के प्रति आभार प्रगट करते हुए कहा कि यह जीत क्षेत्र की जनता की जीत है, उसे समर्पित है। उन्होंने बिना भेदभाव फिर से जनता को सेवा का भरोसा दिया है।
ऊषा सिंह के पति शिव कुमार सिंह भी बल्दीराय विकास खंड में बीडीसी चुनाव जीते हैं। ऊषा को इस बार दोबारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वहीं शिव कुमार सिंह बल्दीराय ब्लाक प्रमुख के दावेदार माने जा रहे हैं।
प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Prakash news of india
Post a Comment