मेष
आज आपको अपनी प्रतिभा को निखारने के कई
बड़े मौके मिलेंगे। ऑफिस में आपका दिन अच्छा रहेगा। सीनियर के साथ
तालमेल बना कर रखें। परिवार
में आपको कुछ नयी जिम्मेंदारी मिल सकती है। आमदनी में बरकत होगी। प्रेम
और संतान की स्थिति मध्यम है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृष
आत्मविश्वास और उम्मीदों वाला दिन है। इस राशि के जो लोग
अविवाहित हैं उन्हें विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कुछ नए अनुभव की प्राप्ति हो सकती है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। शारीरिक
और मानसिक दबाव बना रहेगा। गणेश जी की आराधना से सारे काम बनेंगे।
मिथुन
किस्मत आज आपके साथ है। तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। इस
राशि के जो लोग अध्यापक हैं
उनका ट्रांसफर उनकी मनपसंद जगह पर होने के योग हैं। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी
है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। हरी वस्तु पास रखें।
दिन का सामान्य रहने वाला है। परिवार में कई दिनों से चल
रही समस्यायें सुलझ जायेंगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा फैसला करना पड़ सकता
है। व्यवसाय और प्रेम में अच्छा समन्वय चल रहा है। भगवान शिव की अराधना से लाभ मिलेगा।
सिंह
दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जीवनसाथी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग
कर सकते है। आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसायिक और आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत होती
दिख रही है। स्वास्थ्य मध्यम है। सूर्यदेव को जल देते रहें।
दिन बेहतरीन रहने वाला है। कारोबार में उतार-चढाव की स्थिति
बनी रहेगी। आप जो भी करें, सकारात्मक होकर करें। स्वास्थ्य को
लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार से कलेश दूर होगा। व्यवसायिक लाभ मिलेगा। शनिदेव
भगवान की
अराधना जरुर
करें।
तुला
दिन मिला-जुला रहने वाला है। की गई मेहनत का आपको सकारात्मक
परिणाम मिलेगा। पदोन्नति की संभावनाएं बन रही हैं। नकारात्मक विचारों
को मन पर हावी न होने दें। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार
है। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से रुक-रुककर आगे बढ़ते
रहेंगे। शनिदेव का स्मरण करते रहें।
दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जो लोग
प्रॉपर्टी डीलर है उन्हें काफी धनलाभ होगा। शारीरिक दृष्टि से सेहत फिट रहेगी।
बाहरी चीजों के सेवन से बचें। धन में वृद्धि होगी। व्यापार और प्रेम सही चलता
रहेगा। हरी वस्तु का दान करें, गणेश जी की स्मरण करना आपके लिए
अच्छा रहेगा।
धनु
दिन शानदार रहने वाला है। वैज्ञानिक क्षेत्र से जुड़े लोगों
को आज कोई
बड़ी सफलता मिलनें के योग हैं। रुका
हुआ पैसा वापस मिल जायेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की
करेंगे। कुछ नए व्यापार या नौकरी की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-व्यापार उत्तम है। गणेश जी
की अराधना करते रहें।
मकर
आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है।
स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बिजनेस में आगे बढ़ने के कई नए मौके मिलेंगे। कोई शुभ समाचार
प्राप्त होगा। राह के रोड़े हट जाएंगे। विरोधी परास्त होंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार उत्तम दिख रहा
है। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ
दिन नई सौगात लेकर आया है। जिम्मेदारियों को निभाने में
सक्षम होंगे। आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनायें आयेंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत
रहेगा। नवप्रेम का आगमन, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय
है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। हरी वस्तु पास रखें। भगवान गणेश की
अराधना करें।
दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक
से फायदा जरूर मिलेगा। सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाली है। छात्रों का ध्यान पढाई से भटक सकता है। जीवन
सुखमय गुजरेगा। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। मां का और प्रेम का साथ मिलेगा।
व्यवसायिक स्थिति अच्छी होगी। हरी वस्तु का दान करें और भगवान भोलेनाथ की
अराधना करना आपकेव लिए हितकर रहेगा।
ज्योतिषाचार्य: पंडित राज कुमार तिवारी
Post a Comment