भाजपा किसान मोर्चा का किसान कल्याण सम्मेलन लखनऊ में 26 सितम्बर को,जिले से जायेंगे 1000 किसान।


कुछ नकली किसान बिना कृषि कानून पढ़े विदेशी ताकतों से हाथ मिलाकर भारत को कर रहे बदनाम। 


पीएम मोदी व योगी भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए कर रहें काम।

देश का किसान मजबूत और समृद्धिशाली हो इसीलिए बना नया कृषि कानून।

सुलतानपुर।पीएम मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए काम कर रहें है। देश का किसान मजबूत और समृद्धिशाली हो इसीलिए नया कृषि कानून बनाया गया है।यह बाते भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा ने सुपर मार्केट स्थित बीजेपी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं। 


भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविन्द तिवारी टाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता में श्री विश्वकर्मा ने कहा कृषि कानून को गांव-गांव पहुँचाने के लिए 26 सितम्बर को कार्यकर्ता एवं किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन लखनऊ में होने जा रहा है। उन्होंने कहा कुछ नकली किसान जिन्होंने कृषि कानून पढ़ा भी नही है विदेशी ताकतों से हाथ मिलाकर भारत को बदनाम करना चाहते है।मोदी व योगी सरकार किसानों की आय दोगुनी हो दलालों से मुक्ति मिले इसीलिए कृषि कानून लाए हैं।उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस व सपा की सरकार ने किसानों को तबाह व समाप्त करने का काम किया।इनके समय गांवो में एक सप्ताह दिन और एक सप्ताह रात में बिजली आती थी।भाजपा सरकार में गांव में 18 घंटे विद्युत सप्लाई दी जा रही है और किसानों के ट्यूबवेल आदि के लिए अलग फीडर बनाया जा रहा है।आने वाले समय में पूरे यूपी को 24 घंटे बिज़ली मिलेंगी।गांव में हर घर टोटी के नल से शुरू पानी पहुँचाने की योजना लागू हो चुकी है।नये कृषि कानून में सरकार ने किसान को बंधन मुक्त करते हुए देश में कही भी अनाज को बेचने का अधिकार दिया है।एमएसपी पूर्व की भांति लागू रहेंगी।किसान की विभिन्न फसलों आलू, प्याज व दलहन आदि को आवश्यक वस्तु अधिनियम से मुक्त किया गया है।श्री विस्वकर्मा ने कहा देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की सोच जमींदार व रियाया की रहीं है।भाजपा किसान को अन्नदाता के रूप में उसकी चौतरफा मदद कर रही हैं। किसान आन्दोलन आम किसानों ने फ्लाप कर दिया है।शहर व हाईवें के किनारे बसे गांवों को सीधे सड़कों से जोड़ा जा रहा है।सरकार ने 20 हजार गांवो को सीधे हाईवे से चौड़ी व 40 साल की गारंटी वाली सड़कों से जोड़ने जा रही है।उक्त जानकारी देते हुए विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि 26 सितम्बर को किसान कल्याण सम्मेलन में जिले से 1000 किसानों को ले जाने का लक्ष्य रखा है।प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय महामंत्री मोहित सिंह, विजय सिंह रघुवंशी,महामंत्री विनोद सिंह व मनोज गोस्वामी, मनीष सिंह, रुपेश शुक्ला , राजेंद्र टांडा,मीडिया संयोजक अरूण द्विवेदी, लालेंद्र सिंह, रामजन्म यादव, जिला कोषाध्यक्ष उषा शुक्ला, प्रदीप शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget